हरियाणा की कमान अब नायब सिंह सैनी के हाथों...

Updated on 12-03-2024 05:52 PM

चंडीगढ़। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के इस्तीफे के बाद कैबिनेट ने भी इस्तीफा दे दिया है। इसके बाद नए सिरे से हरियाणा सरकार का मंत्रिमंडल गठित करने को लेकर तैयारी चल रही है। भाजपा विधायक दल की बैठक में नायब सिंह सैनी जो हरियाणा के भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भी हैं, उनके नाम पर मुहर लगी है। पहले कहा जा रहा था कि मनोहर लाल फिर से शपथ ले सकते हैं।

भाजपा के हरियाणा प्रभारी बिप्लब कुमार देव ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए लिखा-प्रदेश भाजपा अध्यक्ष नायब सिंह सैनी को विधायक दल का नेता चुने जाने पर उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनायें। उन्होंने आगे लिखा कि मुझे विश्वास है कि  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री मनोहर लाल खटटर के नेतृत्व में शुरू हुए हरियाणा के विकास कार्यों को वो आगे बढ़ाते हुए राज्य को विकास के मामले में आगे लेकर जायेंगे।

भाजपा विधायक दल की बैठक में नायाब सैनी को दल का नेता चुना गया है। यानि कि अब यह माना जा रहा है कि हरियाणा के अगले मुख्यमंत्री नायाब सैनी ही होंगे। अनिल विज विधायक दल की बैठक बीच में छोड़कर ही बाहर चले गए। मीडिया के पूछने पर उन्होंने कहा कि विधायक दल के नेता के बारे में दिल्ली से आए पर्यवेक्षक ही बताएंगे।

कांग्रेस-जजपा ने अपने विधायकों को बुलाया दिल्ली
मनोहर लाल के इस्तीफे के बाद हरियाणा कांग्रेस ने अपने विधायकों को दिल्ली बुलाया है तो वहीं पर जेजेपी ने भी विधायकों को दिल्ली बुलाया है। सबसे बड़ी बात जजपा के साथ 10 में से सिर्फ चार विधायक ही हैं।

मुख्यमंत्री मनोहर लाल समेत मंत्रिमंडल ने दिया इस्तीफा

मुख्यमंत्री मनोहर लाल समेत पूरी हरियाणा सरकार ने त्यागपत्र दे दिया है। राजभवन पल -पल बदल रही स्थितियों पर अपनी नजर बनाए हुए हैं। आज ही नई सरकार का शपथ ग्रहण हो सकता है।


Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 March 2026
बिलासपुर । कभी सीमित संसाधनों और आर्थिक परेशानियों के बीच जीवन गुजारने वाली ग्राम पंचायत पौंड़ी, जनपद पंचायत मस्तूरी की सीमा वर्मा ने आज अपने हौसले और मेहनत से नई पहचान…
 07 March 2026
गरियाबंद। आज जिला कार्यालय के सभाकक्ष में शहर विकास योजना के संबंध में बैठक आयोजित की गई। इस दौरान कलेक्टर  बीएस उइके एवं पुलिस अधीक्षक  वेदव्रत सिरमौर, नगर पालिका परिषद् के…
 07 March 2026
गरियाबंद। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. यूएस नवरत्न ने बताया कि जिला मुख्यालय स्थित सोमेश्वर हॉस्पिटल का लाइसेंस निलंबित कर दिया गया है। छत्तीसगढ़ राज्य उपचर्यागृह तथा रोगोपचार संबंधी स्थापनाएं…
 07 March 2026
कोरबा। कोरबा जिले के पोड़ी उपरोड़ा विकासखंड अंतर्गत ग्राम जटगा की 70 वर्षीय बूँदकुंवर के जीवन में अब हर महीने मिलने वाली एक छोटी-सी राशि बड़ा सहारा बन गई है। छत्तीसगढ़…
 07 March 2026
कोरबा। राज्य सरकार द्वारा ग्रामीण महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत संचालित बिहान कार्यक्रम प्रभावी रूप से संचालित किया…
 07 March 2026
कोरबा। जिला कार्यालय में कलेक्टर  कुणाल दुदावत के निर्देश पर आज विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी  तरूण कुमार किरण (आईएएस) की अध्यक्षता में राजस्व निरीक्षकों एवं पटवारियों की मासिक समीक्षा बैठक आयोजित की…
 07 March 2026
कोरबा। कृषि विज्ञान केंद्र (केवीके) कटघोरा में शुक्रवार को ‘कृषि और ग्रामीण परिवर्तन’ विषय पर आयोजित पोस्ट-बजट वेबिनार का सीधा प्रसारण किया गया। कार्यक्रम के माध्यम से किसानों को केंद्र सरकार…
 07 March 2026
महासमुंद। राज्य शासन की महतारी वंदन योजना महिलाओं के जीवन में आर्थिक सशक्तिकरण की नई कहानी लिख रही है। महासमुंद जिले में महतारी वंदन योजना से 3 लाख 27 हजार महिलाएं…