पृथ्वी की तरफ बढ़ रहा धूमकेतू एक एलियन शिप... कौन हैं वैज्ञानिक एवी लोएब

Updated on 02-08-2025 12:36 PM
वॉशिंगटन: हाल ही में 3I/ATLAS नाम की एक रहस्यमय चीज अंतरिक्ष में खोजी गई है। 3I/ATLAS नाम का यह ऑब्जेक्ट तेजी से धरती की ओर आ रहा है। इस पर कई तरह के दावे हैं, जिसमें सबसे दिलचस्प यह है कि 3I/ATLAS एलियंस का विमान हो सकता है, जो पृथ्वी पर हमला करने आ रहा है। इसके एलियन शिप होने का दावा हार्वर्ड के वैज्ञानिक एवी लोएब ने किया है। लोएब का कहना है कि यह कोई धूमकेतु नहीं बल्कि एलियंस की जासूसी तकनीक का एक नमूना है। उनके दावे से दुनियाभर के खगोलविदों में एक नई बहस शुरू हुई है।

3I/ATLAS अंतरिक्ष में 2,10,000 किमी/घंटा की रफ्तार से दौड़ रही है। 24 किमी चौड़े चमकदार गैसीय आवरण वाली यह वस्तु हमारे सौर मंडल से भी अरबों वर्ष पुरानी मानी जाती है। कई शोधकर्ता इसे एक असामान्य रूप से प्राचीन धूमकेतु मान रहे हैं। वहीं हार्वर्ड के खगोलशास्त्री एवी लोएब का मानना है कि यह एलियन की पृथ्वी पर हमले की चालबाजी है। लोएब का कहना है कि एलियन इससे हम पर नजर रख रहे हैं, जो मानवता के लिए खतरा हो सकता है।

एवी लोएब कौन हैं?

एवी लोएब मौजूदा समय में खगोल भौतिकी के प्रसिद्ध और विवादास्पद विशेषज्ञों में से एक हैं। वह हार्वर्ड विश्वविद्यालय में प्रोफेसर और हार्वर्ड स्मिथसोनियन सेंटर फॉर एस्ट्रोफिजिक्स संस्थान के निदेशक हैं। लोएब गैलीलियो परियोजना का भी नेतृत्व करते हैं, जो पृथ्वी के निकट अलौकिक तकनीक के वैज्ञानिक प्रमाणों की खोज करती है।
इजरायल में जन्मे लोएब ने 24 वर्ष की उम्र में यरुशलम के हिब्रू विश्वविद्यालय से भौतिकी में पीएचडी की थी। इसके बाद वेह प्रिंसटन स्थित इंस्टीट्यूट फॉर एडवांस्ड स्टडी के दीर्घकालिक सदस्य बने और 131 के एच-इंडेक्स के साथ 1,000 से अधिक वैज्ञानिक पत्रों में योगदान कर चुके हैं। उन्होंने लिखी किताबों में एक्स्ट्राटेरेस्ट्रियल और इंटरस्टेलर शामिल हैं, जो ब्रह्मांड में परग्रही जीवन और मानवता के स्थान की संभावना का पता लगाती हैं।
Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 March 2026
इस्लामाबाद: अफगानिस्तान की तालिबान आर्मी ने कथित तौर पर पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में ड्रोन अटैक किया है। अफगान सेना के शुक्रवार के ड्रोन हमले के बाद इस्लामाबाद हवाई अड्डा…
 14 March 2026
तेहरान: अमेरिकी सेना ने ईरान के महत्वपूर्ण खर्ग आईलैंड पर हमला किया है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने खुद सोशल मीडिया पर पोस्ट के जरिए इस हमले की जानकार दी है और…
 14 March 2026
तेहरान: ईरान के विदेश मंत्री अराघची ने रूसी तेल को लेकर अमेरिका पर हमला बोला और कहा कि वॉशिंगटन पर भारत समेत दुनिया भर के देशों के सामने रूसी तेल खरीदने…
 14 March 2026
वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को बताया कि अमेरिकी सेना ने ईरान के खर्ग आईलैंड पर हमला किया है। इस हमले के साथ ही यह सवाल उठने लगा है…
 14 March 2026
वॉशिंगटन: ईरान के साथ युद्ध में अमेरिका को बड़ा झटका लगा है। वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के अनुसार, सऊदी अरब के प्रिंस सुल्तान एयर बेस पर ईरान के मिसाइल हमले…
 14 March 2026
तेहरान/नई दिल्‍ली: भारत में तेल और गैस की भारी किल्‍लत के बीच ईरान ने बड़ी राहत दी है। ईरान ने कहा है कि वह स्‍ट्रेट ऑफ होर्मुज से गुजरने वाले भारतीय…
 14 March 2026
वॉशिंगटन/तेहरान: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को घोषणा की कि सेंट्रल कमांड ने ईरान के सबसे बड़े तेल टर्मिनल खर्ग आईलैंड पर भीषण हमला किया है। ट्रंप ने ट्रुथ सोशल…
 14 March 2026
ढाका: बांग्‍लादेश में तारिक रहमान के पीएम बनने के बाद विदेश मंत्री खलीलुर रहमान शनिवार को अपनी पहली विदेश यात्रा पर तुर्की जा रहे हैं। खलीलुर रहमान तुर्की के विदेश मंत्री…