कलेक्टर ने ज्ञानगुड़ी केंद्र से नीट परीक्षा में चयनित बच्चों से की मुलाकात

Updated on 07-06-2024 05:02 PM

जगदलपुर। कलेक्टर विजय दयाराम के. ने ज्ञानगुड़ी केंद्र के एनईईटी में चयनित 64 में से 25 बच्चों से की मुलाकात। कलेक्टर ने हर्षित होकर चयनित बच्चों को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि ज्ञानगुड़ी केंद्र में एनईईटी परीक्षा के लिए एक माह का क्रेश कोर्स करवाया गया, प्रशासन का एक प्रयास था जिसका लाभ जिले के साथ-साथ अन्य जिलों के बच्चों ने ली और बेहतर तैयारी की। उन्होंने चयनित बच्चों को चिकित्सक बनकर वापस बस्तर क्षेत्र में सेवा देने की अपील की। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक शलभ सिन्हा और जिला पंचायत सीईओ प्रकाश सर्वे ने भी बधाई दी। कलेक्टर और अधिकारियों ने चयनित छात्रों को मिठाई खिलाई और पुरस्कार स्वरूप पेन भेंट किए।

ज्ञात हो जिला प्रशासन द्वारा एनईईटी परीक्षा के लिए एक माह का क्रेश कोर्स प्रारंभ किया गया है। इसके लिए प्रवेश परीक्षा भी लिया गया जिसमें 140 बच्चों का चयन किया गया है। इसमें बस्तर जिले के अलावा अन्य नजदीकी जिलों से भी बच्चे पढ़ाई करने पहुंचे थे। निशुल्क कोचिंग सुविधा के लिए विद्यार्थियों ने जिला प्रशासन का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर संस्था के नोडल प्रशिक्षण अलेक्जेंडर चेरियन सहित संस्था के शिक्षक भी उपस्थित थे।


Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 March 2026
रायपुर, राजधानी के गंज थानाक्षेत्र में कारोबारी का 10 लाख रुपए लेकर मुंशी फरार हो गया। कारोबारी की शिकायत पर गंज पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच में लिया है।कारोबारी का…
 13 March 2026
बिलासपुर, छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट की सख्ती के बाद भी बिलासपुर में DJ-धुमाल और आंखों को नुकसान पहुंचाने वाली प्रतिबंधित लेजर लाइट पर रोक नहीं लगी है। यही वजह है कि शहर में…
 13 March 2026
रायपुर, रायपुर के तेलीबांधा इलाके के होटल एरिना बुटिक में मिली दो उजबेकिस्तानी महिलाओं के खिलाफ पुलिस ने तीन महीने की जांच के बाद एफआईआर दर्ज की है। पुलिस को मुखबिर…
 13 March 2026
जगदलपुर, जगदलपुर में संजय बाजार की व्यवस्था सुधारने को लेकर नगर निगम ने व्यापारियों के साथ बैठक की। बैठक में बाजार की सफाई, मटन मार्केट संचालन, यूजर चार्ज से जुड़ी भ्रांतियों…
 13 March 2026
दुर्ग-भिलाई, दुर्ग जिले में यातायात पुलिस की सख्ती का असर अब साफ तौर पर सड़क हादसों के आंकड़ों में दिखाई देने लगा है। पुलिस ने इस साल नियम तोड़ने वालों पर…
 13 March 2026
रायगढ़, छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के उद्योगों में लगातार हो रही घटनाओं और मजदूरों की मौत के मामलों को गंभीरता से लिया गया है। जांच में सुरक्षा मानकों की अनदेखी सामने…
 13 March 2026
रायपुर, रायपुर में घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडरों के दुरुपयोग और कालाबाजारी के खिलाफ जिला प्रशासन ने सख्ती दिखाते हुए बड़ा अभियान चलाया है। कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के निर्देश पर खाद्य…
 13 March 2026
दुर्ग-भिलाई, दुर्ग जिले में बीजेपी नेता विनायक ताम्रकर से जुड़े अफीम की अवैध खेती मामले में पुलिस ने चौथे आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी राजस्थान के जोधपुर का रहने वाला…