कलेक्टर ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कोसीर का निरीक्षण कर लिया स्वास्थ्य सुविधाओं का जायजा

Updated on 22-02-2026 02:31 PM

सारंगढ़ बिलाईगढ़ । कलेक्टर डॉ संजय कन्नौज ने शनिवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कोसीर का आवश्यक निरीक्षण कर वहां प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के लैब, ड्रेसिंग, प्रसव, स्टोर, ओपीडी आईपीडी आदि कक्ष और दवा भंडार केंद्र का निरीक्षण कर दवा की उपलब्धता की जानकारी ली। कलेक्टर ने वहां मरीज का अच्छे प्रकार से इलाज हो रहा है कि नहीं को परखने इलाज के लिए आए मरीजों से सीधे संवाद कर स्वास्थ्य केंद्र के संबंध में जानकारी लिया। वहां डॉक्टर नहीं होने से इलाज में असुविधा होने की जानकारी देने पर शुगर की दवा नहीं होने की बात बताने पर कलेक्टर कन्नौजे ने सीएमएचओ को तत्काल इसकी व्यवस्था करने के निर्देश दिए ताकि कोसीर क्षेत्र के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवा मिल सके।

डॉ संजय कन्नौजे स्वास्थ्य सेवाओं को निचले स्तर तक दुरुस्त करने लगातार प्राथमिक एवं स्वास्थ्य केंद्रों का निरीक्षण और जानकारी लेकर स्वास्थ्य सुविधाओं को दुरुस्त करने का प्रयास कर रहे हैं। इस दौरे में उन्होंने अस्पताल का निरीक्षण और बैठक कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए, जिसमें डिप्टी कलेक्टर शिक्षा शर्मा, सीएमएचओ डॉक्टर निराला एवं बीएमओ सारंगढ़ उपस्थित थे।

कलेक्टर डॉ कन्नौजे ने सेक्टर मीटिंग लेकर फील्ड स्तर पर स्वास्थ्य सुविधाओं का सीधे जानकारी लिया

कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे ने कोसीर एरिया के 9 सेक्टर के आरएचओ डॉक्टर, सीएचओ, सुपरवाइजरों की स्वास्थ्य मीटिंग लेकर गर्भवती माता के पंजीयन, आयुष्मान कार्ड, शुगर, बीपी, टीबी, कुष्ठ के गैर संचारी बीमारियों के चिन्हांकन कर उसका आरसीएच 2 पोर्टल में एंट्री कर उसका इलाज करने के निर्देश दिए।


Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 May 2026
रायपुर/बिलासपुर/भिलाई, प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने गुरुवार तड़के छत्तीसगढ़ के छह प्रमुख शहरों रायपुर, बिलासपुर, कोरबा, दुर्ग, भिलाई और अंबिकापुर में एक साथ दबिश दी। यह कार्रवाई भारतमाला सड़क परियोजना में हुए…
 01 May 2026
रायपुर, राजधानी रायपुर में चेन स्नैचिंग की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। खम्हारडीह इलाके में घर के बाहर पानी भर रही महिला से अज्ञात बदमाश ने सोने की चेन झपट…
 01 May 2026
बिलासपुर, बिलासपुर में प्राइवेट स्कूलों की ज्यादा फीस, महंगी किताबें और नियम न मानने को लेकर एनएसयूआई ने विरोध शुरू किया है। प्रदेश सचिव रंजेश सिंह ने स्कूलों पर नियम तोड़ने…
 01 May 2026
रायपुर, राजधानी रायपुर के स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पर गुरुवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब अचानक एक बंदर रनवे पर पहुंच गया। यह घटना लखनऊ से रायपुर आ रही यात्री…
 01 May 2026
रायपुर, रायपुर के तेलीबांधा थाना क्षेत्र स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में गुरुवार देर रात भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया।आग इतनी तेजी से फैली कि पूरे विश्वविद्यालय परिसर और…
 01 May 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ में लोगों की रोजमर्रा की समस्याओं को जल्दी और सीधे तरीके से सुलझाने के लिए आज से ‘सुशासन तिहार 2026’ की शुरुआत हो गई है। ये अभियान 10 जून…
 01 May 2026
रायपुर, हाईस्कूल और हायर सेकेंडरी मुख्य परीक्षा 2026 के परिणाम जारी होने के बाद छात्रों के लिए पुनर्गणना, पुनर्मूल्यांकन और उत्तरपुस्तिका की छायाप्रति प्राप्त करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।…
 01 May 2026
बिलासपुर, महिला आरक्षण के मुद्दे पर गुरुवार शाम आयोजित बिलासपुर नगर निगम की विशेष सामान्य सभा महज 15 मिनट में खत्म हो गई। इस दौरान भाजपा ने विपक्ष के खिलाफ निंदा…