कलेक्टर ने बोर्ड परीक्षा में जिले में अव्वल रहे विद्यार्थियों का सम्मान किया

Updated on 12-06-2024 06:49 PM

मोहला। कलेक्टर एस जयवर्धन ने बुधवार को जिला कार्यालय के सभाकक्ष में कक्षा 10 वीं व 12वीं बोर्ड की परीक्षा में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर रहे छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति पत्र एवं मैडल भेंट कर उनके परिवारजनों की मौजूदगी में सम्मानित किया। कलेक्टर ने प्रतिभावान विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। 12वीं बोर्ड की परीक्षा में प्रथम स्थान पर रहे कुमारी वैजन्ति, कन्या शिक्षा परिसर अंबागढ़ चौकी एवं कुमारी आराधना निषाद, सेजेस हिंदी मीडियम स्कूल अंबागढ़ चौकी को क्रमश: 92.20 प्रतिशत  प्राप्तकर जिले में संयुक्त रूप से प्रथम स्थान पर रहने पर उन्हें सम्मानित किया गया।  इसी प्रकार कुमारी राधिका कन्या शिक्षा परिसर अंबागढ़ चौकी को 91.20 प्रतिशत के साथ द्वितीय स्थान के लिए एवं कुमारी लोमेश्वरी, कन्या शिक्षा परिसर अंबागढ़ चौकी को 91 प्रतिशत के साथ तृतीय स्थान प्राप्त करने के लिए सम्मानित किया गया।

इसी प्रकार कक्षा दसवीं बोर्ड की परीक्षा में 93.50 प्रतिशत के साथ प्रथम स्थान के लिए तेजस्वी सिन्हा, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गोटाटोला को सम्मानित किया गया। इसी प्रकार सागर, उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भड़सेना को 93.35 प्रतिशत के साथ द्वितीय स्थान के लिए व कुमारी नूपुर सोनी सेजेस अंग्रेजी माध्यम विद्यालय मोहला एवं कुमारी विनीता पिसदा, स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम विद्यालय मानपुर को संयुक्त रूप से को 93.17 प्रतिशत के साथ तृतीय स्थान के लिए सम्मानित किया गया।


Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 March 2026
रायपुर, राजधानी के गंज थानाक्षेत्र में कारोबारी का 10 लाख रुपए लेकर मुंशी फरार हो गया। कारोबारी की शिकायत पर गंज पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच में लिया है।कारोबारी का…
 13 March 2026
बिलासपुर, छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट की सख्ती के बाद भी बिलासपुर में DJ-धुमाल और आंखों को नुकसान पहुंचाने वाली प्रतिबंधित लेजर लाइट पर रोक नहीं लगी है। यही वजह है कि शहर में…
 13 March 2026
रायपुर, रायपुर के तेलीबांधा इलाके के होटल एरिना बुटिक में मिली दो उजबेकिस्तानी महिलाओं के खिलाफ पुलिस ने तीन महीने की जांच के बाद एफआईआर दर्ज की है। पुलिस को मुखबिर…
 13 March 2026
जगदलपुर, जगदलपुर में संजय बाजार की व्यवस्था सुधारने को लेकर नगर निगम ने व्यापारियों के साथ बैठक की। बैठक में बाजार की सफाई, मटन मार्केट संचालन, यूजर चार्ज से जुड़ी भ्रांतियों…
 13 March 2026
दुर्ग-भिलाई, दुर्ग जिले में यातायात पुलिस की सख्ती का असर अब साफ तौर पर सड़क हादसों के आंकड़ों में दिखाई देने लगा है। पुलिस ने इस साल नियम तोड़ने वालों पर…
 13 March 2026
रायगढ़, छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के उद्योगों में लगातार हो रही घटनाओं और मजदूरों की मौत के मामलों को गंभीरता से लिया गया है। जांच में सुरक्षा मानकों की अनदेखी सामने…
 13 March 2026
रायपुर, रायपुर में घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडरों के दुरुपयोग और कालाबाजारी के खिलाफ जिला प्रशासन ने सख्ती दिखाते हुए बड़ा अभियान चलाया है। कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के निर्देश पर खाद्य…
 13 March 2026
दुर्ग-भिलाई, दुर्ग जिले में बीजेपी नेता विनायक ताम्रकर से जुड़े अफीम की अवैध खेती मामले में पुलिस ने चौथे आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी राजस्थान के जोधपुर का रहने वाला…