मुख्यमंत्री ने महासमुंद की डेनिशा को सौंपा दो लाख का चेक

Updated on 04-07-2024 05:25 PM

महासमुंद। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने गुरुवार को जनदर्शन के दौरान महासमुंद जिले के सरायपाली विकासखण्ड की छात्रा कु. डेनिशा प्रधान को कक्षा 10वीं में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया। मुख्यमंत्री नोनी-बाबू मेधावी शिक्षा सहायता योजना के तहत आज दो लाख रूपये की चेक प्रदान किया गया। रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में आज प्रातः आयोजित जनदर्शन के दौरान मुख्यमंत्री साय ने दो लाख रुपए का चेक प्रदान कर कु. डेनिशा को शुभकामनाएं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल रायपुर द्वारा शिक्षा सत्र 2023-24 के लिए कक्षा 10वीं एवं 12वीं बोर्ड परीक्षा की प्रवीणता सूची जारी की गई थी, जिसके टॉप-10 में एकलव्य इंग्लिश स्कूल अर्जुण्डा सरायपाली की कक्षा 10वीं की छात्रा कु. डेनिशा प्रधान ने 97.33 प्रतिशत अंक हासिल कर राज्य में 9वां स्थान हासिल किया है। मुख्यमंत्री के हाथ सम्मानित होकर कु. डेनिशा भाव विभोर हो गई। इस योजना के तहत राज्य में श्रमिक परिवार के कुल 13 विद्यार्थियों को मुख्यमंत्री द्वारा चेक प्रदान किया गया।

छात्रा की माता श्रीमती ममता प्रधान श्रम विभाग के अंतर्गत भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मण्डल में पंजीकृत श्रमिक हैं। उनकी पुत्री कु. डेनिशा को श्रम विभाग द्वारा संचालित मुख्यमंत्री नोनी बाबू मेधावी शिक्षा सहायता योजना के अंतर्गत कथित राशि प्रदान की गई। इस अवसर पर मुख्यमंत्री के साथ श्रम मंत्री लखनलाल देवांगन, श्रमायुक्त, मंडल के सचिव उपस्थित थे।


Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 March 2026
महासमुंद, छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में स्थित मेडिकल कॉलेज में सफाई और सुरक्षा गार्ड व्यवस्था से जुड़े डेढ़ करोड़ रुपए से अधिक के टेंडर में गंभीर गड़बड़ी सामने आई है। सूचना…
 16 March 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ विधानसभा में आज शून्यकाल के दौरान बीजापुर के गंगालूर स्थित पोटा केबिन की 3 छात्राओं के गर्भवती होने का मामला उठा। इस मुद्दे पर विपक्ष ने स्थगन प्रस्ताव लाकर…
 16 March 2026
रायपुर, अमेरिका-इजराइल और ईरान के बीच बढ़ते तनाव का असर अब भारत में भी देखने को मिल रहा है। छत्तीसगढ़ समेत देश के कई हिस्सों में LPG गैस सिलेंडर की कमी…
 15 March 2026
रायपुर।सपनों को उड़ान देने के लिए पंख नहीं, साहस और संकल्प की जरूरत होती है। इसी बात को सत्य साबित किया है छत्तीगसढ के धमतरी की एक साधारण लेकिन जुझारू…
 15 March 2026
रायपुर।ग्रामीण अंचल की महिलाओं के जीवन में आत्मविश्वास और स्वावलंबन का नया सवेरा छत्तीसगढ़ शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं ने लाया है। सरगुजा जिले के ग्राम गुमराकलां की रहने वाली श्रीमती…
 15 March 2026
रायपुर।राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने कहा कि समृद्ध और सुलभ ग्रामीण भारत के लिए मज़बूत आधारभूत संरचना आवश्यक है। पुल केवल दो छोरों को नहीं जोड़ते, बल्कि जीवन, अवसर और…
 15 March 2026
रायपुर।इमली प्रसंस्करण समिति चितापुर की महिला समूह की दीदियों ने अपनी मेहनत और लगन के बूते यह सिद्ध कर दिया है कि यदि ग्रामीण संसाधनों का सही तरीके से प्रसंस्करण…
 15 March 2026
रायपुर।मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में संचालित महतारी वंदन योजना के माध्यम से प्रदेश की पात्र महिलाओं को प्रतिमाह 1000 रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही…