मैथ्यू वेड को आउट करने के बाद चिढ़ा रहा था बॉलर, अंपायर ने खेल कर दिया

Updated on 02-01-2026 12:58 PM
होबार्ट: ऑस्ट्रेलिया की टी20 लीग बिग बैश में पर्थ स्कॉर्चर्स के खिलाड़ी महाली बियर्डमैन के साथ अजीब वाकया हो गया। होबार्ट हरिकेंस के खिलाफ मैच में बियर्डमैन ने विकेटकीपर बल्लेबाज मैथ्यू वेड को बोल्ड कर दिया लेकिन अंपायर ने सारा मंजा किरकिरा कर दिया। यह घटना होबार्ट के बेलरिव ओवल में गुरुवार को हुई। 12वें ओवर की छठी गेंद पर ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज मैथ्यू वेड ने स्वीप शॉट खेलने की कोशिश की। पर्थ स्कॉर्चर्स के तेज गेंदबाज बियर्डमैन ने एकदम सटीक यॉर्कर फेंकी और वेड के स्टंप्स बिखेर दिए।

अंपायर ने नो बॉल दिया

मैथ्यू वेड ने बोल्ड होने से पहले उस ओवर में एक छक्का और दो चौके मारे थे। इसी वजह से विकेट मिलने के बाद महाली बियर्डमैन ने विकेट का जोरदार जश्न मनाया। उन्होंने वेड को चिढ़ाने की भी कोशिश की लेकिन उनका मजा उस समय किरकिरा हो गया, जब अंपायर ने नो बॉल का इशारा कर दिया। मैथ्यू वेड आधे रास्ते से बैटिंग करने वापस आ गए तो वहीं बियर्डमैन का चेहरा पूरी तरह उतर गया।

मैच में क्या क्या हुआ?

मैच की बात करें तो पहले खेलते हुए पर्थ स्कॉर्चर्स ने बोर्ड पर 229 रन टांग दिए। ऑस्ट्रेलिया के टी20 कप्तान मिचेल मार्श ने 102 रनों की पारी खेली। 58 गेंदों पर उन्होंने 11 चौके और 5 छक्के मारे। आरोन हार्डी के बल्ले से नाबाद 94 रन निकले। दोनों के बीच तीसरे विकेट के लिए 84 गेंद पर 164 रनों की साझेदारी हुई। होबार्ट की टीम 20 ओवर में 9 विकेट पर 189 रन ही बना पाई। निखिल चौधरी ने सबसे ज्यादा 15 गेंदों पर 31 रनों का योगदान दिया। नो बॉल पर आउट होने के बचने के बाद भी मैथ्यू वेड कुछ खास नहीं कर सके। उन्हें 26 के स्कोर पर जीवनदान मिला था और 29 रन बनाकर आउट हो गए। एस्टन एगर को उनका विकेट मिला। एगर ने सबसे ज्यादा तीन शिकार किए।
Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 March 2026
नवी मुंबई: महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर की शादी 5 मार्च को हुई। मुंबई में धूमधाम से उनकी शादी का कार्यक्रम आयोजित किया गया। तीन मार्च से प्री…
 07 March 2026
नई दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल मुकाबले में भारत की भिड़ंत 8 मार्च को न्यूजीलैंड से होगी। यह मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। दो बार…
 07 March 2026
लंडन: बैडमिंटन के प्रतिष्ठित टूर्नामेंट ऑल इंग्लैंड ओपन 2026 में भारत के स्टार शटलर लक्ष्य सेन ने अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखा है। पुरुष एकल के क्वार्टर फाइनल में लक्ष्य ने…
 07 March 2026
अहमदाबाद: भारतीय क्रिकेट टीम को टी20 विश्व कप 2026 का फाइनल न्यूजीलैंड के खिलाफ रविवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेलना है। टीम इंडिया लगभग 5 साल बाद टी20…
 07 March 2026
नई दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल में भारत के हाथों मिली हार के बाद इंग्लैंड के पूर्व दिग्गज तेज गेंदबाज स्टीव हार्मिसन ने कप्तान जोस बटलर के भविष्य पर…
 07 March 2026
अहमदाबाद: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल से पहले पाकिस्तान के पूर्व दिग्गज तेज गेंदबाजों शोएब अख्तर और उमर गुल ने भारतीय टीम पर दबाव को लेकर बड़ा बयान दिया है।…
 06 March 2026
नई दिल्ली: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल मुकाबले से पहले इंग्लैंड के ऑलराउंडर सैम करन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बड़ा बयान दिया था, जिसको लेकर शायद वो अब पछता…
 06 March 2026
नई दिल्ली: मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला बीते 5 मार्च को खेला गया। यह मैच देखने कई बड़ी…