स्लिप के हाथ में जा रही थी गेंद, बीच में आ गए ध्रुव जुरेल... हवा में उड़ते हुए लपक लिया कैच

Updated on 05-09-2024 02:53 PM
बेंगलुरु: दलीप ट्रॉफी 2024 की शुरुआत हो गई है। टूर्नामेंट का पहला मैच इंडिया ए और इंडिया बी के बीच खेला जा रहा है। ए टीम की कप्तानी शुभमन गिल कर रहे हैं तो बी की कमान अभिमन्यु ईश्वरन के हाथों में है। बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम पर शुभमन गिल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। कप्तान ईश्वरन और यशस्वी जायसवाल ने सधी हुई शुरुआत की।

ध्रुव जुरेन ने लपका तूफानी कैच


यशस्वी जायसवाल और अभिमन्यु ईश्वरन इंडिया ए के गेंदबाजों को कोई मौका नहीं दे रहे थे। बीच बीच में यशस्वी ने हाथ भी खोले। लेकिन बाहर की गेंद को ड्राइव करने की कोशिश में कप्तान ईश्वरन आउट हो गए। आवेश खान ने गेंद ऑफ स्टंप के काफी बाहर डाली। ईश्वरन ने उसे ड्राइव की लेकिन गेंद बल्ले का किनारा लेकर स्लिप की तरफ गई।

पहली स्लिप कोई पर कोई फील्डर नहीं था। दूसरी पर केएल राहुल खड़े थे। गेंद सीधे उनकी हाथों में जा रही। इस बीच विकेटकीपर ध्रुव जुरेल ने छलांग लगा दी। उन्होंने हवा में उड़ते हुए केएल राहुल की आंखों के सामने दोनों हाथों से गेंद को लपक लिया। ईश्वर के बल्ले से 42 गेंदों पर 12 रनों की पारी निकली।

लंच तक गिरे टीम के दो विकेट


अभिमन्यु ईश्वरन के बाद भारतीय टीम के लिए टेस्ट में सलामी बल्लेबाजी करने वाले यशस्वी जायसवाल भी पवेलियन लौट गए। उन्होंने 59 गेंदों पर 30 रनों की पारी खेली। वो भी बाहर की गेंद पर शॉट खेलने की कोशिश में पॉइंट की हाथों में मार बैठे। उनके विकेट के बाद रनों का फ्लो पूरी तरह रुक गया। लंच तक इंडिया बी का स्कोर 2 विकेट पर 65 रन है। मुशीर खान के साथ उनके भाई सरफराज खान क्रीज पर हैं। 6 रन बनाने के लिए मुशीर ने 52 गेंदों का सामना किया है। सरफराज ने 28 गेंदों पर 9 रन बनाए हैं। दोनों को गेंदबाजों ने काफी परेशान किया है।
Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 March 2026
नई दिल्ली: महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर के लिए आईपीएल 2026 एक नई शुरुआत लेकर आया है। सालों तक मुंबई इंडियंस के साथ जुड़े रहने के बाद इस…
 18 March 2026
नई दिल्ली: सीएसके की टीम से इन दिनों एक बड़े बदलाव की आहट सुनाई दे रही है। भारतीय स्टार संजू सैमसन के टीम में आने को एमएस धोनी के युग…
 18 March 2026
आईपीएल 2026 के रोमांचक आगाज में अब दो हफ्ते से भी कम का समय बचा है। सभी 10 टीमों ने मैदान पर पसीना बहाना शुरू कर दिया है लेकिन इस…
 18 March 2026
नई दिल्ली: भारत के मशहूर चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव की शादी का मंगलवार को लखनऊ में ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन आयोजित किया गया। राजनीति और खेल जगत की विभिन्न हस्तियों से सजी…
 18 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम की इस वक्त वाइट बॉल क्रिकेट में पूरी तरह से डॉमिनेशन देखने को मिल रही है। भारत ने 2024 के बाद 2026 में भी टी20 वर्ल्ड…
 18 March 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के काबुल में ड्रग रिहैबिलिटेशन हॉस्पिटल पर हवाई हमला किया है, जिससे 400 लोगों की मौत हो गई है जबकि 250 लोग चोटिल हैं। इस एयर…
 18 March 2026
नई दिल्ली: अफ्रीकी फुटबॉल में बड़ा विवाद सामने आया है। कन्फेडरेशन ऑफ अफ्रीकन फुटबॉल (सीएएफ) ने अफ्रीकन कप ऑफ नेशंस 2026 के फाइनल का नतीजा पलटते हुए मोरक्को को चैंपियन घोषित…
 18 March 2026
भारत की पूर्व टेनिस स्टार सानिया मिर्जा दुबई में मुश्किल दिन गुजारने के बाद वापस भारत लौट आई हैं। 39 साल की सानिया मिर्जा अपने बेटे के साथ दुबई में…