ताबड़तोड़ रन बना रहे थे ऑस्ट्रेलियाई, फिर रोहित शर्मा ने संभाल ली कप्तानी, इसके बाद हो गया ऐसा गजब काम

Updated on 25-10-2025 01:27 PM
सिडनी: वनडे सीरीज के पहले दो मैच हार चुकी टीम इंडिया ने सिडनी में ऑस्ट्रेलिया को तीसरे मैच में 46.4 ओवर में ही 236 रन के स्कोर पर समेट दिया है। मैच में एकसमय ऑस्ट्रेलिया ने 4 विकेट पर 183 रन बना लिए थे और टीम 350 रन का टारगेट खड़ा करता हुआ दिखाई दे रही थी। इस दौरान टीम के नवनियुक्त कप्तान शुभमन गिल का हर पासा गलत दिखाई दे रहा था, लेकिन अचानक रोहित शर्मा ने टीम की कमान संभाल ली। इसके बाद रोहित गेंदबाजों से बात करते और फील्डिंग सजाते हुए दिखाई देने लगे। यहां तक कि उन्होंने शुभमन गिल की फील्डिंग पोजीशन भी तय करनी शुरू कर दी। उनकी अनुभवी कप्तानी का फायदा भी टीम इंडिया को हुआ और गेंदबाजों ने लगातार विकेट चटकाते हुए ऑस्ट्रेलियाई टीम को 20 गेंद पहले ही मामूली स्कोर पर पवेलियन लौटा दिया। रोहित का ये कारनामा सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

हर्षित राणा से की बात, लगाई फील्डिंग और आ गया विकेट

रोहित शर्मा ने 37वें ओवर में अचानक कप्तानी संभाली। उन्होंने बढ़िया गेंदबाजी कर रहे हर्षित राणा से बात की और उन्हें कुछ खास तरीके से गेंदबाजी करने का निर्देश दिया। इसके बाद उन्होंने राणा की जरूरत के हिसाब से फील्डिंग सेट की। उन्होंने शुभमन गिल को भी फील्डिंग के लिए नई पोजीशन पर जाने के लिए कहा। इसका नतीजा भी तत्काल दिखाई दिया और राणा ने माइकल ओवेन को अपनी गेंदों में उलझाकर रोहित शर्मा के ही हाथों कैच आउट करते हुए ब्रेकथ्रू दिला दिया। इसके बाद रोहित शर्मा कुलदीप यादव और प्रसिद्ध कृष्णा के भी गेंदबाजी करने से पहले उन्हें निर्देश देते हुए और उनके हिसाब से फील्डिंग सेट करते हुए देखे गए। इन दोनों गेंदबाजों ने भी जल्दी-जल्दी विकेट निकालकर फैंस को खुश कर दिया।

एडिलेड में भी रोहित ने की थी बीच मैच में कप्तानी

इससे पहले एडिलेड में खेले गए दूसरे वनडे मैच में भी रोहित शर्मा ने फील्डिंग के दौरान गिल से कप्तानी की कमान ले ली थी। उन्हें फील्डिंग सेट करने के साथ ही वॉशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद सिराज आदि को गेंदबाजी के दौरान निर्देश देते हुए देखा गया था। इसका असर भी दिखाई दिया था, क्योंकि टीम इंडिया ने 264 रन का सामान्य सा स्कोर बनाया था, लेकिन ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजी को इस स्कोर तक पहुंचने के लिए भी जूझने पर मजबूर कर दिया था। ऑस्ट्रेलियाई टीम कूपर कॉनली की ताबड़तोड़ पारी की बदौलत 8 विकेट खोने के बाद मैच जीत सकी थी। इसके लिए रोहित शर्मा की तरफ से गेंदबाजों को दिए गए निर्देश और फील्ड सेटिंग को जिम्मेदार माना गया था।
Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 March 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान के तेज गेंदबाज सलमान मिर्जा ने एक पाकिस्तानी समाचार संस्थान और एक रिपोर्टर को कानूनी नोटिस भेजा है। सलमान पर आरोप लगाया गया था कि टी20 वर्ल्ड कप…
 13 March 2026
आईपीएल 2026 की शुरुआत कुछ दिन में होने वाली है। इस लीग की शुरुआत 2026 में 28 मार्च से हो रही है। आईपीएल में हर साल कुछ ना कुछ ऐसे…
 13 March 2026
इंग्लैंड की हंड्रेड लीग के लिए पहली बार खिलाड़ियों की नीलामी हुई। 8 टीमें बर्मिंघम फीनिक्स, लंदन स्पिरिट, मनचेस्टर सुपर जायंट्स, सनराइजर्स लीड्स, एमआई लंदन, सदर्न ब्रेव, ट्रेंट रॉकेट्स और…
 13 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम टी20 विश्व कप 2026 में साउथ अफ्रीका की वजह से सेमीफाइनल में पहु्ंच पाई। सुपर-8 में साउथ अफ्रीका ने वेस्टइंडीज को हरा दिया। इससे भारत के सेमीफाइनल…
 13 March 2026
नई दिल्ली: इंग्लैंड की क्रिकेट लीग द हंड्रेड में पहली बार नीलामी का आयोजन किया जाएगा। दुनिया भर के खिलाड़ियों ने लीग के लिए अपना नाम रजिस्टर करवाया था। इंग्लैंड के…
 11 March 2026
नई दिल्ली: टी20 विश्व कप चैंपियन बनने के बाद भारतीय टीम के स्पिनर कुलदीप यादव अपनी लाइफ में नई पारी का आगाज करने जा रहे हैं। आईपीएल से पहले कुलदीप यादव…
 11 March 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट टीम अभी बांग्लादेश के दौरे पर है। टी20 विश्व कप के सुपर-8 से बाहर होने वाली पाकिस्तानी टीम 11 मार्च से बांग्लादेश के खिलाफ तीन मैचों की…
 11 March 2026
नई दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप 2026 की जीत के बाद जहां एक तरफ जश्न का माहौल है, वहीं टीम इंडिया के स्टार स्पिनर युजवेंद्र चहल के एक पोस्ट ने फैंस को…