जिला-सत्र न्यायालय दंतेवाड़ा में 78वां स्वतंत्रता दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

Updated on 16-08-2024 01:58 PM

दंतेवाड़ा । जिला एवं सत्र न्यायालय में 78वां स्वतंत्रता दिवस बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस पावन अवसर पर न्यायाधीशगण, अधिवक्ता संघ और न्यायिक कर्मचारीगण की उपस्थिति में ध्वजारोहण समारोह का आयोजन किया गया। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश विजय कुमार होता ने ध्वजारोहण किया और उपस्थित सभी लोगों के साथ राष्ट्रगान में हिस्सा लिया।
अपने संबोधन में जिला न्यायाधीश ने देशप्रेम, राष्ट्र की संस्कृति और चरित्र को बनाए रखने पर जोर दिया। उन्होंने सभी को यह भी याद दिलाया कि हमें अपने राष्ट्र के प्रति सच्ची निष्ठा और समर्पण का भाव रखना चाहिए।

अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष के. के. देवांगन ने "हर घर तिरंगा" अभियान से संबंधित कानूनों का पालन करने की अपील की। कार्यक्रम का संचालन अधिवक्ता संघ के सचिव हरी डेगल द्वारा किया गया, जिन्होंने अपने कुशल मंच संचालन से सभी को प्रेरित किया।

इस अवसर पर न्यायिक कर्मचारियों ने न्यायालय परिसर को रंगोली और फूलों से सजाकर देशभक्ति का संदेश दिया। न्यायालय परिसर को रंगबिरंगे गुब्बारों से सजाया गया था, जिससे पूरा परिसर अत्यंत शोभायमान प्रतीत हो रहा था।

कार्यक्रम में न्यायिक कर्मचारियों और स्थानीय कलाकारों ने देशभक्ति गीत प्रस्तुत किए, जिससे समारोह का माहौल और भी उत्साहपूर्ण हो गया। इस अवसर पर परिवार न्यायालय के न्यायाधीश संतोष कुमार तिवारी, जिला न्यायाधीश प्रवीण कुमार प्रधान, दीपक कुमार देशलेहरे, शैलेश शर्मा, शांतनु कुमार देशलेहरे, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट डी. पी. सिंह दांगी, सचिव श्रीमती अपूर्वा दांगी, न्यायिक मजिस्ट्रेट श्रीमती शांति प्रभु, सुहासिनी ठाकुर, अधिवक्ता अशोक मिश्रा, अशोक जैन, आर. एन. ठाकुर, सत्यनारायण कर्मा सहित अन्य न्यायाधीश, अधिवक्ता और न्यायिक कर्मचारी उपस्थित रहे।


Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
रायपुर, वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने विधानसभा में कहा कि राज्य सरकार का बजट समाज के हर वर्ग को साथ लेकर चलने और राज्य को आत्मनिर्भर एवं विकसित बनाने में महत्वपूर्ण…
 19 March 2026
दुर्ग-भिलाई, छत्तीसगढ़ के दुर्ग में घरेलू गैस सिलेंडर की सप्लाई सुचारू रखने के लिए प्रशासन लगातार कार्रवाई कर रहा है। बुधवार को जिला खाद्य विभाग की टीम ने ग्राम पंचायत रसमडा…
 19 March 2026
बिलासपुर, चैत्र नवरात्रि की शुरुआत गुरुवार से हो गई है। बिलासपुर में भी देवी मंदिरों में उत्साह और भक्ति का माहौल है। श्रद्धालु सुबह से ही देवी दर्शन करने पहुंच रहे…
 19 March 2026
बिलासपुर, बिलासपुर में बगैर मान्यता के सीबीएसई कोर्स की पढ़ाई कराने और 5वीं और 8वीं कक्षा के छात्रों को सीजी बोर्ड एग्जाम दिलाने को लेकर अब शिक्षा विभाग ने जांच के…
 19 March 2026
रायगढ़, छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में टैक्स वसूली को लेकर निगम ने अभियान शुरू कर दिया है। निगम ने जूटमिल पर 26 लाख से अधिक का संपत्ति कर बकाया होने पर कुर्की…
 19 March 2026
रायपुर, रायपुर में 26 साल पुराने हाउसिंग लोन घोटाले में कार्रवाई हुई है। आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) ने 1.86 करोड़ रुपए के फर्जी लोन मामले में गृह निर्माण सहकारी समिति…
 19 March 2026
बिलासपुर , शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती छत्तीसगढ़ के बिलासपुर पहुंचे, जहां उन्होंने राजनीतिक दलों पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि वे लगातार गौ रक्षा का मुद्दा उठा रहे हैं, लेकिन सरकारें…
 19 March 2026
जांजगीर-चांपा। जांजगीर-चाम्पा जिले में निर्माण कार्यों की पारदर्शिता एवं जनभागीदारी को सशक्त बनाने की दिशा में कलेक्टर जन्मेजय महोबे के विशेष पहल पर “जांजगीर-चाम्पा निर्माण पोर्टल” की शुरूआत 15 सितम्बर 2025…