'थैंक्यू योगी जी...' दिशा पाटनी के पिता ने UP के CM का जताया आभार, एनकाउंटर के बाद घर के बाहर सुरक्षा चाक-चौबंद

Updated on 18-09-2025 01:52 PM
बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पाटनी के घर पर फायरिंग करने वाले दोनों शूटर्स मुठभेड़ में ढेर हो गए। इसके बाद एक्ट्रेस के पिता और रिटायर्ड डीएसपी जगदीश सिंह पाटनी ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्याथ से फोन पर बात की और उनका आभार व्यक्त किया। इससे पहले सीएम ने उन्हें आश्वासन दिया था कि अपराधियों को पकड़कर सख्त कार्रवाई होगी।

दिशा पाटनी के पिता ने सीएम योगी आदित्यनाथ से कहा कि उत्तर प्रदेश की पुलिस भयमुक्त समाज की परिकल्पना को साकार कर रही है। इससे पहले सीएम ने उन्हें फोन पर कहा था कि अपराधियों को कहीं से भी ढूंढकर निकाला जाएगा और सख्त कार्रवाई होगी। और बुधवार को ही वादा पूरा हो गया। एसटीएफ ने काफी कम समय में बदमाशों को पकड़ा और ढेर कर दिया। इसलिए वो उनके आभारी हैं।

बदमाशों के सीने में लगी 2-2 गोलियां

पुलिस सूत्रों के अनुसार, बदमाश अरुण और रविंद्र को एनकाउंटर में सीने में दो-दो गोलियां लगीं। एक के सीने से गोली आरपार हो गई। गाजियाबाद में दोनों के शवों का पोस्टमार्टम होगा। वीडियोग्राफी होगी। परिवार को सूचना दी गई थी, लेकिन कोई नहीं पहुंचा।

दिशा के घर के बाहर बढ़ाई गई सुरक्षा

दूसरी तरफ दिशा के घर के बाहर की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। आसपास के इलाके को भी छावनी में तब्दील कर दिया गया है। कॉलोनी के एंट्री गेट लोहे का गेट लग गया है। पुलिस की नजर हर घर पर भी है

ऐसे धरे गए दोनों बदमाश

11 सितंबर को रामपुर के होटल में खाना खाने और आराम करने के बाद दोनों देर रात को दिशा पाटनी के घर पहुंचे और फायरिंग कर दी। इसके बाद एक-एक लाख के ईनामी बदमाश अरुण और रविंद्र एक चाय की दुकान पर करीब 22 मिनट रुके। रविंद्र ने अपना चेहरा कहीं नहीं छिपाया था, इसलिए पुलिस को उसके चेहरे और लाल जूतों के कारण ट्रेस करना आसान रहा। बाइक की नंबर प्लेट को टेप से छिपाने के बावजूद सीसीटीवी फुटेज की मदद से गाजियाबाद में पुलिस ने बदमाशों को घेर लिया। मुठभेड़ में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। अस्पताल में डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। अरुण और रविंद्र रोहित गोदारा-गोल्डी बरार गिरोह के सक्रिय सदस्य थे। रविंद्र पहले से ही अपराधों में लिप्त था।
Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 March 2026
राजपाल यादव 9 करोड़ रुपये के चेक बाउंस केस में 13 दिनों तक तिहाड़ जेल में कैद थे। इस दौरान प्रियदर्शन ने एक इंटरव्यू में कहा था कि उन्होंने एक्टर…
 11 March 2026
किस्‍मत इंसान को कब कहां पहुंचा दे, कोई नहीं जानता। आज हम एक ऐसी ही शख्‍स‍ियत का किस्‍सा बताने जा रहे हैं, जो कभी नेताजी सुभाष चंद्र बोस की आजाद…
 11 March 2026
गोविंदा और सुनीता आहूजा पिछले काफी समय से अपने शादीशुदा लाइफ में उठापटक की वजह से खबरों में रहे हैं। हालांकि, सुनीता आहूजा ने पिछले साल गणपति पर इन खबरों…
 11 March 2026
हफ्तों के बढ़ते इंतजार के बाद, आमिर खान प्रोडक्शंस ने आखिरकार फिल्म 'एक दिन' का ट्रेलर रिलीज कर दिया है, जिसमें साई पल्लवी और जुनैद खान लीड रोल में नजर…
 11 March 2026
साल 2023 की ब्‍लॉकबस्‍टर फिल्‍म 'द केरल स्‍टोरी' की एक्ट्रेस अदा शर्मा बीते 1 महीने से घर पर खाली बैठी हैं। उनके पास काम नहीं है। 33 साल की अदा…
 11 March 2026
अक्षय कुमार इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'भूत बंगला' के प्रमोशन में जी जान लगाकर जुटे नजर आ रहे हैं। जल्द ही उनकी ये हॉरर कॉमेडी फिल्म सिनेमाघरों में दस्तक…
 11 March 2026
एक्टर गोविंदा ने गलती से अपनी लाइसेंसी बंदूक से 2024 में पैर पर गोली मार ली थी। जिसके बाद उनको फौरन अस्पताल ले जाया गया था। वहां उनकी सर्जरी हुई…
 09 March 2026
ग्लोबल पॉप क्वीन शकीरा के इंडिया टूर को लेकर फैंस की एक्साइटमेंट अब दोगुनी से तीन गुनी हो गई है। जी हां, अगले महीने इंडिया आ रही शकीरा जहां पहले…