टेस्ला के शेयर गिरे, ट्रम्प बोले- मैं टेस्ला कार खरीदूंगा:कहा- कुछ लोग कंपनी को बॉयकॉट करके मस्क को नुकसान पहुंचाना चाहते हैं

Updated on 11-03-2025 02:16 PM

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ऐलान किया है कि वे टेस्ला कार खरीदने वाले हैं। उन्होंने मंगलवार को कहा कि ऐसा करके वे टेस्ला चीफ और DoGE प्रमुख इलॉन मस्क के लिए भरोसा और समर्थन दिखाना चाहते हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट में मस्क को महान अमेरिकी भी बताया। इस पर मस्क ने ‘थैंक यू प्रेसिडेंट’ लिखकर जवाब दिया।

दरअसल, सोमवार को टेस्ला के शेयरों में 15% की भारी गिरावट आई, जो सितंबर 2020 के बाद कंपनी का सबसे बड़ा एक दिन का नुकसान है। 2025 में अब तक टेस्ला के शेयर 45% गिर चुके हैं, जिससे नवंबर में ट्रम्प के दोबारा चुनाव जीतने के बाद कंपनी को हुआ फायदा भी मिट गया है। मस्क की कुल संपत्ति में भी जनवरी से अब तक 130 अरब डॉलर की गिरावट आई है।

ट्रम्प बोले- टेस्ला कंपनी मस्क के लिए अपने बच्चे जैसी

ट्रम्प ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर लिखा- ‘सभी रिपब्लिकन, कंजर्वेटिव और सभी अमेरिकियों से कहना चाहता हूं कि इलॉन मस्क हमारे देश की मदद करने के लिए अपना कुछ दांव पर लगा रहे हैं और वे बहुत ही उम्दा काम कर रहे हैं। टेस्ला कार बनाने वाली दुनिया की बेहतरीन कंपनियों में शामिल है और ये इलॉन के ‘बच्चे’ जैसी है। लेकिन पागल कट्‌टर वापमंथी जैसा हमेशा करते हैं, इस बार भी अवैध तरीके से टेस्ला को बॉयकॉट करने की कोशिश कर रहे हैं, ताकि वे इलॉन को नुकसान पहुंचा सकें।’

ट्रम्प ने कहा कि 2024 के चुनाव में मेरे साथ भी ऐसा ही करने की कोशिश की गई थी। लेकिन उसका क्या नतीजा निकला? कल किसी भी इवेंट में मैं नई टेस्ला कार खरीदूंगा और इलॉन के लिए अपना भरोसा और सपोर्ट दिखाऊंगा। वे सच में महान अमेरिकी हैं। अमेरिका को फिर से महान बनाने के लिए वे अपनी स्किल्स का पूरा इस्तेमाल कर रहे हैं, इसके लिए उन्हें सजा क्यों दी जाए? 

ट्रम्प प्रशासन में इलॉन मस्क की भूमिका के खिलाफ अमेरिका में विरोध प्रदर्शन जारी हैं। पूरे देश में टेस्ला फैक्ट्रियों, सर्विस सेंटर्स के बाहर प्रदर्शन हो रहे हैं। इसके चलते कारों की बिक्री घटी है। मस्क के DoGE विभाग की तरफ से सरकारी नौकरियों और बजट में कटौती करने के फैसले से नाराज लोग टेस्ला शोरूम के बाहर खड़े होकर 'इलॉन को वापस जाना होगा' जैसे नारे लगा रहे हैं।

वहीं, इलॉन मस्क का राजनीतिक झुकाव भी टेस्ला की बिक्री पर भारी पड़ रही है। जर्मनी में फरवरी में हुए चुनावों से पहले मस्क ने अति-दक्षिणपंथी 'ऑल्टरनेटिव फॉर जर्मनी' पार्टी का समर्थन किया था, इसके चलते टेस्ला की गाड़ियों का रजिस्ट्रेशन 2024 के पहले दो महीनों में 70% गिर गया।


Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 March 2026
रियाद/तेहरान: ईरान के साथ अमेरिका और इजरायल के बीच चल रहे युद्ध में मरने वालों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। लेबनान ने आज जानकारी देते हुए 1000 लोगों…
 20 March 2026
वॉशिंगटन: ईरान के साथ जंग में लगी अमेरिकी सेना फंडिंग की कमी से जूझ रही है। अमेरिकी रक्षा विभाग ने ईरान युद्ध जारी रखने के लिए कांग्रेस से 200 अरब डॉलर…
 20 March 2026
तेहरान/वॉशिंगटन: ईरान के साथ जंग अमेरिका के लिए बेहद भारी पड़ रही है। युद्ध शुरू होने के बाद से पहले 20 दिनों में अमेरिका का कम से कम 16 सैन्य विमानों…
 20 March 2026
तेल अवीव: इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने गुरुवार को दावा किया कि अमेरिका और ईरान के हवाई हमलों ने ईरान की सैन्य क्षमता को बहुत कमजोर कर दिया है। उन्होंने कहा…
 20 March 2026
तेल अवीव/वॉशिंगटन: अमेरिका और इजरायल की दोस्ती को बेहद ही गहरी माना जाता रहा है। लेकिन ईरान युद्ध के पहले 20 दिनों ने दो पुराने दोस्तों के बीच मतभेदों को उजागर…
 20 March 2026
ओटावा: कनाडा के शीर्ष पुलिस अधिकारी ने कहा है कि उन्हें जांच में देश में विदेशी संस्था के दमन में शामिल होने के कोई सबूत नहीं मिले हैं। यह कनाडा के…
 19 March 2026
तेहरान: अमेरिका-इजरायल और ईरान की जंग के बीच आज किसी चीज की सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है, तो वह है होर्मुज जलडमरूमध्य है। इसे स्ट्रेट ऑफ होर्मुज (Strait Of Hormuz)…
 19 March 2026
तेहरान/दोहा: इजरायल ने बुधवार को ईरान स्थित दुनिया के सबसे बड़े गैस फील्ड पर हमला हमला किया है। साउथ पार्स गैस फील्ड पर हमले से बौखलाए ईरान ने खाड़ी क्षेत्र के…