आतंकी फरहतुल्लाह गोरी का भारत के खिलाफ जंग का ऐलान : PAK एजेंसी ISI ने जारी किया वीडियो

Updated on 14-03-2024 02:01 PM

पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI ने 2002 में गुजरात के अक्षरधाम मंदिर पर हुए आतंकी हमले के मास्टरमाइंड फरहतुल्लाह गोरी का एक वीडियो रिलीज किया है। इसमें आतंकी भारत के खिलाफ जंग की घोषणा कर रहा है। गोरी लश्कर-ए-तैयबा और जैश-ए-मोहम्मद जैसे आतंकी संगठनों से जुड़ा है।

खुफिया मामलों के विशेषज्ञों के मुताबिक, गोरी के वीडियो के जरिए ISI भारत में लोकसभा चुनावों से ठीक पहले सांप्रदायिक एकता को नुकसान पहुंचाना है। खुफिया अधिकारियों के मुताबिक गोरी के सामने आने के बाद अब पाकिस्तान यह दावा कर सकता है कि आतंकी एक भगोड़ा भारतीय है जो पाकिस्तान में मौजूद नहीं है।

पिछले साल दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने बताया था कि उन्होंने इस्लामिक स्टेट के जिस टेरर मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया, वो फरहतुल्लाह गोरी ही चला रहा था। वो इसमें IS के आतंकी भर्ती करने का काम करता था।

सोशल मीडिया पर मुस्लिम युवकों का ब्रेनवॉश करता है फरहतुल्लाह
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, गोरी और उसकी टीम न केवल IS के नाम पर युवाओं का ब्रेनवॉश करती है, बल्कि उन्हें लुभाने के लिए जैश-ए-मोहम्मद और अल-कायदा के सोशल मीडिया पेज भी बनाती है। एक एंटी-टेरर पुलिसकर्मी ने मीडिया को बताया कि गोरी एक आतंकी फाइनेंसर के रूप में भी काम करता है और भारत में मुस्लिम युवाओं को देश के खिलाफ विद्रोह करने के लिए भड़काता है।

इसके लिए वो फेसबुक, टेलीग्राम और यूट्यूब अकाउंट्स के एक नेटवर्क का इस्तेमाल करता है। दरअसल, आतंकी फरहतुल्लाह गोरी कई सालों से गायब चल रहा था। साल 2019 में टेलीग्राम और दूसरे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर उसके कुछ वीडियो और मैसेज सामने आए। इसमें वो युवकों का ब्रेनवॉश करने के लिए मैसेज शेयर कर रहा था। इनमें वो अबू सूफियान और सरदार नाम से जाना जाता है।

फरहतुल्लाह दिल्ली, गुजरात और हैदराबाद की पुलिस की वॉन्टेड लिस्ट में शामिल है। गोरी ने हैदराबाद में STF के दफ्तर पर फिदायीन हमले के अलावा हैदराबाद में RSS दफ्तर समेत कई नेताओं पर आतंकी हमले करवाए थे। मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक वो इस समय पाकिस्तान में मौजूद है।

भारत ने 2020 में फरहतुल्लाह को आतंकी घोषित किया
भारत के गृह मंत्रालय ने साल 2020 में गोरी को आतंकवादी घोषित कर दिया था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक वह लाहौर में रहकर अपना नेटवर्क ऑपरेट कर रहा था। इस दौरान अमेरिका और इंटरपोल भी उस तक नहीं पहुंच सका।

पिछले 2 सालों में भारत की खुफिया एजेंसियों गोरी से जुड़े कई फेसबुक और टेलीग्राम अकाउंट्स ब्लॉक कर चुकी हैं। इस दौरान तेलंगाना काउंटर-इंटेलिजेंस यूनिट ने भी आतंकी के खिलाफ अपनी धरपकड़ तेज कर दी थी।

अक्षरधाम मंदिर पर आतंकी हमले में मारे गए थे 32 लोग
24 सितंबर 2002 को कुछ आतंकी गुजरात के गांधीनगर में अक्षरधाम मंदिर में घुस गए थे। आतंकियों ने आटोमैटिक वेपंस और हैंड ग्रेनेड के इस्तेमाल के साथ ही एक फिदायीन हमला भी किया था। हमले में कुल 32 लोग मारे गए थे, जबकि 79 लोग घायल हुए थे। जिस वक्त हमला हुआ, उस वक्त मंदिर में करीब 600 लोग मौजूद थे। इस आतंकी हमले में 3 कमांडो और स्टेट रिजर्व पुलिस (SRP) का एक कॉन्स्टेबल भी शहीद हुआ था।


Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 06 March 2026
तेहरान/बीजिंग: अमेरिका की परमाणु पनडुब्बी ने बुधवार को हिंद महासागर में श्रीलंका के पास एक ईरानी युद्धपोत को डुबो दिया। ईरान युद्ध के बीच ये हमला बहुत बड़ा रणनीतिक महत्व रखता…
 06 March 2026
वॉशिंगटन/तेहरान: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि वो ईरान की नौसेना का नामोनिशान मिटा देंगे। अमेरिका लंबे समय से ईरान की नौसेना के जहाजों को एक गंभीर खतरा…
 06 March 2026
तेहरान: अमेरिका और इजरायल के लगातार हमलों के बावजूद ईरान ने अपने तेवर नरम नहीं किए हैं। इस बीच ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने कहा है कि उनका देश…
 06 March 2026
नई दिल्ली/बीजिंग: ताइवान पर हमला करने से पहले क्या चीन भारत को कई मोर्चों पर उलझाना चाहता है? ऐसा इसलिए क्योंकि चीन जानता है कि ताइवान पर हमले के वक्त उसके…
 05 March 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने भारत और कनाडा के बीच 2 मार्च को किए गये यूरेनियन समझौते को लेकर चिंता जताई है। भारत और कनाडा ने एक ऐतिहासिक 2.6 अरब डॉलर के यूरेनियम…
 05 March 2026
दोहा: कतर में ईरानी बॉम्बर्स को अमेरिकी एयरबेस पर हमला करने से ठीक दो मिनट पहले मार गिराया गया। सीएनएन ने जानकारी रखने वाले लोगों के हवाले से इस ऑपरेशन के…
 05 March 2026
दोहा: ईरान ने इजरायल और अमेरिका के हमलों के जवाब में खाड़ी देशों में यूएस आर्मी के ठिकानों को निशाना बनाया है। ईरान की कोशिश खाड़ी देशों में बने अमेरिकी…
 05 March 2026
मॉस्को: अमेरिका और इजरायल के 28 फरवरी को ईरान पर किए गए हमले के बाद पश्चिम एशिया के बड़े हिस्से में अस्थिरता है। अरब जगत में बढ़ती टेंशन रूस के…