पूर्वी DR कांगो में चर्च पर आतंकी हमला, 38 मौत:प्रार्थना सभा में शामिल हो रहे थे लोग, बंदूक-चाकू से मारा; घर-दुकान जलाए

Updated on 28-07-2025 12:18 PM

पूर्वी DR कांगो के कोमांडा शहर के एक कैथोलिक चर्च पर रविवार तड़के आतंकी हमला हुआ। इस हमले में 38 लोगों की मौत हो गई है। हमला उस समय हुआ जब लोग चर्च में प्रार्थना सभा में शामिल हो रहे थे।

यह हमला इस्लामिक स्टेट से जुड़े विद्रोही समूह एलाइड डेमोक्रेटिक फोर्स (ADF) ने किया। हमले में कई मकानों और दुकानों को भी जला दिया गया है। हमलावरों ने लोगों पर बंदूक और चाकू से हमले किए।

इससे पहले पास के मचोंगानी गांव में भी हमला हुआ, जिसमें 5 लोग मारे गए। कुछ लोगों को हमलावर जंगल में ले गए, जिनका अभी पता नहीं चल पाया है।

सेना ने 10 लोगों की मौत की पुष्टि की है, लेकिन स्थानीय मीडिया और एक यूएन रेडियो स्टेशन के मुताबिक 40 से ज्यादा लोग मारे गए।

चर्च में रात बिता रहे लोगों पर हमला किया

कोमांडा में घटनास्थल पर मौजूद मानवाधिकार कार्यकर्ता क्रिस्टोफ मुन्यांडेरू ने मीडिया से कहा, 'विद्रोहियों ने मुख्य रूप से उन ईसाइयों पर हमला किया जो कैथोलिक चर्च में रात बिता रहे थे।'

कोमांडा में एक नागरिक डियूडोने दुरंतबो ने AP को बताया, '30 से ज्‍यादा लोगों को अंदर और बाहर गोली मार दी गई और हमने तीन जले हुए शव और कई घरों को जलते हुए देखा है। पीड़ितों के शव अभी भी घटनास्थल पर हैं, और स्वयंसेवक उन्हें दफनाने की तैयारी कर रहे हैं।

लंबे समय विद्रोही समूहों से जूझ रहा कांगो

पूर्वी कांगो में लंबे समय से एडीएफ और रवांडा समर्थित एम23 जैसे विद्रोही समूह सक्रिय हैं। कांगो की सेना इनसे लड़ रही है, लेकिन हालात काबू में नहीं आ रहे। इस महीने की शुरुआत में भी एडीएफ ने इटुरी में कई लोगों को मार डाला था, जिसे संयुक्त राष्ट्र ने नरसंहार बताया।

एडीएफ की स्थापना 1990 के दशक के अंत में युगांडा में हुई थी। जो युगांडा के राष्ट्रपति योवेरी मुसेवेनी की सरकार से नाराज थे। इन समूहों का मानना था कि सरकार उनके हितों की अनदेखी कर रही थी। शुरुआत में इसका उद्देश्य युगांडा में सरकार के खिलाफ लड़ना था।

युगांडा की सेना ने एडीएफ के खिलाफ सैन्य कार्रवाई की, जिसके बाद यह समूह पड़ोसी देश डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो (डीआरसी) में चला गया।


Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 March 2026
इस्लामाबाद: अफगानिस्तान की तालिबान आर्मी ने कथित तौर पर पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में ड्रोन अटैक किया है। अफगान सेना के शुक्रवार के ड्रोन हमले के बाद इस्लामाबाद हवाई अड्डा…
 14 March 2026
तेहरान: अमेरिकी सेना ने ईरान के महत्वपूर्ण खर्ग आईलैंड पर हमला किया है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने खुद सोशल मीडिया पर पोस्ट के जरिए इस हमले की जानकार दी है और…
 14 March 2026
तेहरान: ईरान के विदेश मंत्री अराघची ने रूसी तेल को लेकर अमेरिका पर हमला बोला और कहा कि वॉशिंगटन पर भारत समेत दुनिया भर के देशों के सामने रूसी तेल खरीदने…
 14 March 2026
वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को बताया कि अमेरिकी सेना ने ईरान के खर्ग आईलैंड पर हमला किया है। इस हमले के साथ ही यह सवाल उठने लगा है…
 14 March 2026
वॉशिंगटन: ईरान के साथ युद्ध में अमेरिका को बड़ा झटका लगा है। वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के अनुसार, सऊदी अरब के प्रिंस सुल्तान एयर बेस पर ईरान के मिसाइल हमले…
 14 March 2026
तेहरान/नई दिल्‍ली: भारत में तेल और गैस की भारी किल्‍लत के बीच ईरान ने बड़ी राहत दी है। ईरान ने कहा है कि वह स्‍ट्रेट ऑफ होर्मुज से गुजरने वाले भारतीय…
 14 March 2026
वॉशिंगटन/तेहरान: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को घोषणा की कि सेंट्रल कमांड ने ईरान के सबसे बड़े तेल टर्मिनल खर्ग आईलैंड पर भीषण हमला किया है। ट्रंप ने ट्रुथ सोशल…
 14 March 2026
ढाका: बांग्‍लादेश में तारिक रहमान के पीएम बनने के बाद विदेश मंत्री खलीलुर रहमान शनिवार को अपनी पहली विदेश यात्रा पर तुर्की जा रहे हैं। खलीलुर रहमान तुर्की के विदेश मंत्री…