दसवीं के छात्र ने कमरे में फांसी लगाकर जान दी, पुलिस को नहीं मिला सुसाइड नोट

Updated on 05-03-2024 02:42 PM
भोपाल। खजूरी सड़क के कृष्णा नगर में रहने वाले 17 वर्षीय पिंकेश साहू ने कमरे में फांसी लगाकर जान दे दी। वह दसवीं कक्षा का छात्र था। घटना रविवार-सोमवार की दरमियानी रात की है। उसने ऐसा कदम क्यों उठाया, इसका खुलासा फिलहाल नहीं हो सका है। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम के बाद किशोर का शव स्वजन के सुपुर्द कर दिया गया है।

यह है मामला

खजूरी सड़क थाने के एएसआइ महेंद्र सिंह ने बताया कि पिंकेश साहू अभी दसवीं की बोर्ड परीक्षा दे रहा था। वह दो भाइयों में छोटा था। अकेले ही कमरे में पढाई करता था। रविवार रात में खाना खाने के बाद कमरे में पढ़ने चला गया था। सोमवार सुबह दस बजे तक उसने दरवाजा नहीं खोला तो स्वजनों को शंका हुई तो पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दरवाजा तोड़ा और अंदर से पिंकेश का शव बरामद किया। उसके पास से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। पुलिस के मुताबिक स्वजनों के बयान के बाद ही किशोर के खुदकशी करने की वजह पता चल सकती है।

पुलिस लाइन में महिला ने लगाई फांसी

उधर, कमला नगर पुलिस लाइन नेहरू नगर में रविवार सुबह एक महिला ने फांसी लगा ली। प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई कि वह महिला करीब डेढ़ माह से बीमार थी। पुलिस के अनुसार रानी यादव (60) पुलिस लाइन नेहरू नगर में रहती थी। सोमवार सुबह स्वजनों ने उनको फांसी पर लटका देखा, सूचना पर पहुंची पुलिस ने लाश को फंदे से उतारकर पीएम के लिए भेजा। पुलिस की पूछताछ में पता चला कि रानी यादव बीमार थी।
Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 29 April 2026
भोपाल, कलियासोत नदी के प्रतिबंधित 33 मीटर दायरे में 40 बिल्डरों द्वारा कॉलोनियां विकसित करने का मामला नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) में सामने आया है। इनमें से सिर्फ 7 निजी भूस्वामियों…
 29 April 2026
भोपाल, भोपाल के रायसेन रोड पर मंगलवार रात 9 बजे उस समय तनाव की स्थिति बन गई, जब हिंदू संगठनों ने कथित तौर पर असलम चमड़े से जुड़े ट्रकों को रोककर…
 29 April 2026
भोपाल, परवलिया थाना क्षेत्र के दौलतपुर गांव के पास मंगलवार दोपहर दर्दनाक हादसे में 17 वर्षीय युवराज और 15 वर्षीय मालती की खदान में डूबने से मौत हो गई। दोनों रिश्ते…
 29 April 2026
भोपाल, भोपाल के जेके रोड स्थित फीनिक्स एचपीसीएल गैस एजेंसी का लाइसेंस अनियमितताओं के चलते सस्पेंड कर दिया गया है। इस एजेंसी से जुड़े करीब 18 हजार उपभोक्ताओं को अब आसपास…
 29 April 2026
भोपाल, प्रदेशभर के अतिथि शिक्षक एक बार फिर अपने अधिकारों को लेकर सड़क पर उतरने की तैयारी में हैं। स्कूल अतिथि शिक्षक संयुक्त मोर्चा के बैनर तले आज बुधवार को भोपाल…
 29 April 2026
भोपाल। नारी शक्ति वंदन संशोधन विधेयक भले ही लोकसभा में गिर गया, पर देशभर में महिला सशक्तीकरण की दिशा में ठोस प्रयास शुरू हो गए हैं। इसी क्रम में मध्य प्रदेश…
 29 April 2026
भोपाल। राजधानी के कोलार थाना क्षेत्र स्थित गेहूंखेड़ा इलाके से आपसी रंजिश के चलते एक युवक ने घर के बाहर खड़ी कार में सरेराह आग लगा दी। इस पूरी घटना का…
 29 April 2026
भोपाल। स्वतंत्रता संग्राम के नायक रहे राजा हिरदेशाह का व्यक्तित्व और कृतित्व पुस्तकों में पढ़ाया जाएग। उनके संघर्ष पर शोध होगा। इसके साथ ही उनके जन्मस्थल हीरापुर (नरसिंहपुर जिला) को तीर्थ…