कच्चे तेल पर बढ़ी टेंशन, दाम और बढ़े तो हो सकती है मुश्किल
Updated on
05-04-2024 01:35 PM
नई दिल्ली: अंतराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दामों में तेजी देखी जा रही है। जल्द ही ये 90 डॉलर प्रति बैरल के पार जा सकता है। गुरुवार को ब्रेंट क्रूड ऑयल प्राइस 88.67 बैरल प्रति डॉलर के करीब ट्रेड कर रहा था। ऐसे में अपने ईंधन खपत को पूरा करने के लिए 80 फीसदी आयात पर निर्भर भारत के लिए आने वाले दिनों में कच्चा तेल मुश्किलों को बढ़ा सकता है। इकॉनमिक टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय के सचिव पंकज जैन ने बुधवार को कहा कि कच्चे तेल का भाव 90 डॉलर प्रति बैरल की ओर बढ़ना भारत के लिए चिंता की बात है। जब भी कीमतें बढ़ती हैं, तो इससे चिंता होती है। अंतरराष्ट्रीय कच्चे तेल के बेंचमार्क ब्रेंट की कीमत लगभग चार महीनों में 15 डॉलर प्रति बैरल बढ़कर करीब 89 डॉलर प्रति बैरल हो गई है।