दक्षिण भारत में तापमान सामान्य से 6 डिग्री तक ज्यादा : होली से लू चल सकती है, 2 साल से ज्यादा टेम्प्रेचर का ट्रेंड

Updated on 29-02-2024 12:32 PM

2024 में होली के आसपास उत्तर और मध्य भारत के सभी राज्यों में हीटवेव (लू) चल सकती है। इसकी दो वजहें हैं- होली इस बार मार्च के आखिरी हफ्ते (25 मार्च) में है और दक्षिण भारत में तापमान की बढ़ोतरी दो हफ्ते पहले फरवरी की शुरुआत से ही हो गई।

हालात ये हैं कि दक्षिण भारत के सभी राज्यों से महाराष्ट्र और ओडिशा तक दिन का तापमान 4-6 डिग्री तक ज्यादा यानी 33 डिग्री से ऊपर दर्ज हो रहा है। यह ट्रेंड इस बार फरवरी में पहले हफ्ते से ही दर्ज होने लगा, जो बीते दो साल में तीसरे हफ्ते में शुरू हुआ था।

मौसम वैज्ञानिकों का मानना है कि बीते दो वर्षों से उत्तर और मध्य भारत के राज्यों में प्री-मानसून सीजन में तापमान बढ़ने का जो ट्रेंड दिखा है, वही इस बार जारी रहेगा।

आईएमडी के पूर्व महानिदेशक केजे रमेश कहते हैं कि हम मौसमी चक्र के ऐसे दौर से गुजर रहे हैं, जब सर्दी खत्म होते ही बिना वसंत (न सर्दी, न गर्मी) आए सीधे गर्मी आ रही है।

45 साल में एक भी महीना सामान्य मौसम नहीं रहा
सेंटर फॉर साइंस एंड एनवायरनमेंट (सीएसई) के अध्ययन में पाया गया है कि देश में बीते 45 साल में लगातार 540 महीनों में एक भी महीना ऐसा नहीं गुजरा, जब मौसम की कोई चरम घटना न हुई हो। 2023 के दौरान ही 365 दिनों में से 318 दिन देश मौसम की चरम घटनाओं से गुजरा और कोई भी राज्य अछूता नहीं रहा।

2023 में 365 में से 318 दिन रही मौसमी उठापटक
देश के आठ राज्यों में एक्सट्रीम वेदर की 100 से ज्यादा घटनाएं हुईं। हिमाचल में सबसे ज्यादा 149 दिन ऐसी घटनाएं हुईं। मध्य प्रदेश में 141 दिन और केरल व यूपी में 119-119 दिन मौसमी घटनाओं ने परेशान किया। सबसे ज्यादा 208 दिन देश के विभिन्न राज्यों में भारी बारिश, बाढ़ का सामना करना पड़ा।

49 दिन हीटवेव (लू) चली। 29 दिन शीत लहर में बीते। 9 दिन बादल फटे और दो दिन साइक्लोन भी आया। जून से सितंबर तक लगातार 122 दिन ऐसे रहे, जब हर दिन मौसमी तांडव रहा। बीते वर्ष हुई चरम मौसमी घटनाओं में 3,287 लोगों की मौत हुई।


Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 May 2026
नागपुर, नागपुर में धमकीभरी चिट्ठी मिलने के बाद हाई सिक्योरिटी अलर्ट जारी कर दिया गया है। इस चिट्ठी में दावा किया गया कि RSS मुख्यालय,BJP ऑफिस और मेट्रो ट्रेनों में रेडियोएक्टिव…
 01 May 2026
नई दिल्ली/कोलकाता, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी गुरुवार रात अपनी सीट भवानीपुर के EVM स्ट्रॉन्ग रूम पहुंचीं, जहां वे करीब 4 घंटे रहीं। बताया कि ममता ने सभी उम्मीदवारों से…
 01 May 2026
अलवर, अलवर के मौजपुर में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर चलती कार में आग लग गई। हादसे में 6 लोग जिंदा जल गए। रेस्क्यू टीम को आग बुझाने के बाद अर्टिगा कार…
 01 May 2026
अहमदाबाद: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी प्रचार के दौरान झालमुड़ी खाकर चौंका दिया था। पीएम मोदी का झारग्राम दौरे का यह अंदाज सोशल मीडिया पर न सिर्फ वायरल…
 01 May 2026
देहरादून: उत्तराखंड में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं। BJP अभी से इसकी तैयारियों में जुट गई है। क्या है पार्टी की प्लानिंग और क्या चल रहा है संगठन के अंदर,…
 01 May 2026
शिमला, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज शिमला स्थित सेना प्रशिक्षण संस्थान (आरट्रैक) पहुंच गई है। यहां पर वह सेना द्वारा रखे एक कार्यक्रम में भाग ले रही है। इसके बाद राष्ट्रपति दिल्ली…
 01 May 2026
अमृतस​र, अमृतसर स्थित भारत-पाकिस्तान अटारी बॉर्डर पर होने वाली प्रसिद्ध रिट्रीट सेरेमनी के समय में बदलाव किया गया है। नए निर्णय के अनुसार अब रिट्रीट सेरेमनी शाम 6 बजे से शुरू…
 29 April 2026
गोरखपुर: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में एक युवक ने शादी के तीसरे दिन की जहर खाकर आत्महत्या कर ली। पल भर में खुशियों का माहौल मातम में बदल गया। मौके पर…