तेजस्वी प्रकाश ने मुंबई में खरीदा 7.63 Cr का अपार्टमेंट, कुछ महीने पहले बताया था कैसे डबल कर रहीं पैसे

Updated on 21-02-2026 12:51 PM
पॉपुलर टीवी एक्ट्रेस तेजस्वी प्रकाश ने मुंबई के बांद्रा में एक लग्जरी अपार्टमेंट खरीदा है, जिसकी चर्चा हो रही है। इसकी कीमत 7.63 करोड़ रुपये बताई जा रही है। यह अपार्टमेंट तेजस्वी ने 'बे हाइट्स' में खरीदा है, जो हीरानंदानी डेवलपर्स का अंडर-कंसट्रक्शन प्रोजेक्ट है। CRE Matrix को मिले डॉक्यूमेंट्स के मुताबिक, यह अपार्टमेंट बे हाइट्स की 14वीं मंजिल पर स्थित है। इसमें दो पार्किंग स्पेस हैं और डॉक्यूमेंट्स के मुताबिक, अपार्टमेंट का पजेशन नवंबर 2030 तक मिलेगा।

तेजस्वी प्रकाश के नए अपार्टमेंट की डिटेल

तेजस्वी प्रकाश ने इस अपार्टमेंट का रजिस्ट्रेशन 16 फरवरी, 2026 को करवाया था। इसके लिए उन्होंने 38 लाख रुपये का स्टांप शुल्क और 30,000 रुपये की रजिस्ट्रेशन फीस चुकाई थी। डॉक्यूमेंट्स के मुताबिक, तेजस्वी प्रकाश ने डेवलपर को 76 लाख रुपये से अधिक की 10% बुकिंग राशि का भुगतान किया है, और बाकी रकम का भुगतान बिल्डिंग को OC लेटर मिलने तक 12 किस्तों में किया जाएगा।

तेजस्वी प्रकाश की कमाई और निवेश, रियल एस्टेट और सलून बिजनेस

तेजस्वी प्रकाश की बात करें, तो वह सिर्फ एक्टिंग से ही पैसे नहीं कमाती हैं, बल्कि ब्रांड एंडोर्समेंट और सोशल मीडिया के अलावा रियल एस्टेट से भी काफी कमाई कर रही हैं। तेजस्वी ने एक बार भारती सिंह के यूट्यूब चैनल को बताया था कि उन्होंने अलग-अलग बिजनेस में पैसे लगाए हैं और अब उनसे घर बैठे आराम से खूब पैसे कमाती हैं। तेजस्वी ने बताया था कि उनका रियल एस्टेट का बिजनेस है और सलून भी खोला है।

रियल एस्टेट में पैसे लगाकर करती हैं डबल

तेजस्वी ने बताया था कि वह अपने खर्चों के लेकर काफी कॉन्शस रहती हैं और इसलिए महंगी चीजों को खरीदने में पैसे बर्बाद नहीं करतीं। बल्कि उस पैसे को रियल एस्टेट और प्रॉपर्टी में लगाती हैं, जहां से वह डबल हो जाता है।

तेजस्वी प्रकाश की नेट वर्थ और फीस

तेजस्वी ने सलून के अलावा कई रियल एस्टेट प्रॉपर्टी में निवेश किया है, जहां से उन्हें काफी किराया आता है। इसके अलावा उनका दुबई में उनकी प्रॉपर्टी है, घर है और गोवा में प्रॉपर्टी में पैसा लगाया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, तेजस्वी प्रकाश की नेट वर्थ 20 करोड़ रुपये है। उन्होंने 'लाफ्टर शेफ्स' से भी काफी कमाई। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्हें एक एपिसोड के लिए 2-3 लाख रुपये फीस मिली। तेजस्वी की गिनती टीवी की हाइएस्ट पेड एक्ट्रेसेस में की जाती है।
Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 25 April 2026
हाल ही बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर दिनेश हिंगू का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसे देख दावा किया जाने लगा था कि 86 वर्षीय एक्टर आर्थिक तंगी…
 25 April 2026
इस एक्ट्रेस ने 70 के दशक में साउथ फिल्म इंडस्ट्री में तहलका मचा दिया था। इसे मलयालम सिनेमा की 'मर्लिन मुनरो' भी कहा जाता था, लेकिन एक डायरेक्टर की जानबूझकर…
 25 April 2026
बॉलीवुड की दिग्गज सिंगर आशा भोसले का 12 अप्रैल को मल्टिपल ऑर्गन फेलियर से निधन हो गया था। उनके जाने से फिल्म और म्यूजिक इंडस्ट्री को तो भारी क्षति पहुंची…
 25 April 2026
राखी सावंत ने दो बार शादी की और दोनों बार ही उनका तलाक हो गया। शादीशुदा जिंदगी में खूब दुख सहे और प्यार को तरसती रहीं। अब जब वह 'बिग…
 25 April 2026
सोशल मीडिया पर इस वक्त प्रोड्यूसर साजिद नाडियाडवाला के बेटे सूफयान ने गर्दा उड़ा दिया है। सूफयान को देख हर कोई गच्चा खा गया और उसकी तुलना सलमान खान से…
 25 April 2026
जैसी मखमली आवाज, वैसी ही बेदाग शख्‍स‍ियत। कहना गलत नहीं होगा कि अरिजीत सिंह मौजूदा वक्‍त में देश के सबसे बेहतरीन, सबसे प्रभावशाली और सबसे अध‍िक कमाई करने वाले सिंगर…
 24 April 2026
'धुरंधर' में रणवीर सिंह लीड रोल में थे, लेकिन राकेश बेदी ने दर्शकों के दिलों में जगह बना ली। पाकिस्तानी राजनेता जमील जमाली के रोल में वो लोगों के पसंदीदा…
 24 April 2026
दिग्गज हास्य अभिनेता दिनेश हिंगू ने 86 साल की उम्र में अपने जीवन के बारे में खुलकर बात की है, और उन्होंने जो शेयर किया वह दिल छूने वाला है।…