विशेषज्ञों की टीम बगीचा नगरीय क्षेत्र से हटा रही मधुमक्खी के छत्ते

Updated on 17-04-2024 06:27 PM

जशपुरनगर। जिला मुख्यालय सहित  पत्थलगांव, कांसाबेल और कुनकुरी, बगीचा विकासखण्ड में मधुमक्खियों के अनगिनत छत्तों को लेकर आम लोगों के साथ ही खास लोगों में बढ़ती असुरक्षा को देखते हुए डीएफओ की पहल पर जिला प्रशासन ने महत्त्वपूर्ण कदम उठाए हैं। इसी कड़ी में बुधवार को बगीचा नगरीय क्षेत्र में एसडीएम, सीएमओ एव वन विभाग के अधिकारियों की उपस्थिति में विशेषज्ञों की टीम ने मधुमक्खियों के छत्तों को हटाने का काम शुरू कर दिया है।

कुछ दिन एक्सपर्ट टीम जिले में ही रहेंगे तथा मधुमक्खी छत्ता निकालेंगे। यदि किसी संस्थान या अन्य जगहों में छत्ते हैं और  उन्हें निकालना चाहते हैं तो एसडीएम कार्यालय , वन विभाग कार्यालय तथा नगर पंचायत कार्यालय में आवेदन दे सकते हैं जिससे सभी के सहयोग से एक्सपर्ट टीम के द्वारा छत्ते को निकाला जा सके। कोटवार की ड्यूटी लगाई गई है तथा आम नागरिकों से अपील की गई है कि जहां-जहां मधुमक्खी के छत्ते है वहां आग एवं धुआं ना उड़ाए तथा घर के दरवाजे एवं खड़की बंद रखें एवं हमेशा सतर्क रहें।

वनमण्डलाधिकारी जितेन्द्र उपाध्याय ने बताया कि जशपुर जिले में कई विभागीय दफ्तरों और सार्वजिक स्थानों में मधुमक्खियों के बड़े-बड़े छत्ते हैं जिन्हें तकनीकी मार्गदर्शन देते हुए हटाने की प्रक्रिया शुरू किए जाने  के लिए आपसी समन्वय बना है। राजस्व, पुलिस, वन विभाग, स्वास्थ्य विभाग और नगरीय क्षेत्र के अधिकारियों के बीच यह तय हुआ है कि जहाँ-जहाँ ऐसे छत्ते हैं वहां के कार्यालयीन प्रमुख स्थानीय अवकाश, स्थानीय परिस्थिति तथा एक्सपर्ट की राय के अनुरूप तिथि तय कर कार्रवाई करना ही सही प्रक्रिया है। जिस दिन छत्ता हटाना है उस दिन आसपास के लोगों को सूचना देकर अलर्ट कर दें। सभी को विशेषज्ञ के संपर्क नम्बर दे दिए गए हैं वहीं मधुमक्खियों के रहन-सहन,उनकी गतिविधियों के साथ उन्हें हटाने के लिए रौनी में दो लोगों की प्रशिक्षित टीम है जिसे वन विभाग की ओर से वर्धा में प्रशिक्षण दिलाया गया है।


Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 March 2026
बिलासपुर । कभी सीमित संसाधनों और आर्थिक परेशानियों के बीच जीवन गुजारने वाली ग्राम पंचायत पौंड़ी, जनपद पंचायत मस्तूरी की सीमा वर्मा ने आज अपने हौसले और मेहनत से नई पहचान…
 07 March 2026
गरियाबंद। आज जिला कार्यालय के सभाकक्ष में शहर विकास योजना के संबंध में बैठक आयोजित की गई। इस दौरान कलेक्टर  बीएस उइके एवं पुलिस अधीक्षक  वेदव्रत सिरमौर, नगर पालिका परिषद् के…
 07 March 2026
गरियाबंद। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. यूएस नवरत्न ने बताया कि जिला मुख्यालय स्थित सोमेश्वर हॉस्पिटल का लाइसेंस निलंबित कर दिया गया है। छत्तीसगढ़ राज्य उपचर्यागृह तथा रोगोपचार संबंधी स्थापनाएं…
 07 March 2026
कोरबा। कोरबा जिले के पोड़ी उपरोड़ा विकासखंड अंतर्गत ग्राम जटगा की 70 वर्षीय बूँदकुंवर के जीवन में अब हर महीने मिलने वाली एक छोटी-सी राशि बड़ा सहारा बन गई है। छत्तीसगढ़…
 07 March 2026
कोरबा। राज्य सरकार द्वारा ग्रामीण महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत संचालित बिहान कार्यक्रम प्रभावी रूप से संचालित किया…
 07 March 2026
कोरबा। जिला कार्यालय में कलेक्टर  कुणाल दुदावत के निर्देश पर आज विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी  तरूण कुमार किरण (आईएएस) की अध्यक्षता में राजस्व निरीक्षकों एवं पटवारियों की मासिक समीक्षा बैठक आयोजित की…
 07 March 2026
कोरबा। कृषि विज्ञान केंद्र (केवीके) कटघोरा में शुक्रवार को ‘कृषि और ग्रामीण परिवर्तन’ विषय पर आयोजित पोस्ट-बजट वेबिनार का सीधा प्रसारण किया गया। कार्यक्रम के माध्यम से किसानों को केंद्र सरकार…
 07 March 2026
महासमुंद। राज्य शासन की महतारी वंदन योजना महिलाओं के जीवन में आर्थिक सशक्तिकरण की नई कहानी लिख रही है। महासमुंद जिले में महतारी वंदन योजना से 3 लाख 27 हजार महिलाएं…