टीम इंडिया की ताकत विराट, गिल और वरुण:न्यूजीलैंड का भरोसा विलियम्सन, रचिन और सैंटनर पर

Updated on 07-03-2025 02:20 PM

दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के फाइनल की मेजबानी के लिए तैयार है। रविवार, 9 फरवरी को भारत और न्यूजीलैंड खिताबी मुकाबले में आमने-सामने होंगे और इनमें से किसी एक को 'चैंपियन' का टैग मिलेगा।

टूर्नामेंट में टीम इंडिया की ताकत विराट, गिल और वरुण बने हुए हैं। वहीं, कीवी टीम का भरोसा विलियम्सन, रचिन और सैंटनर पर टिका हुआ है। भारतीय टीम टूर्नामेंट में अजेय है। जबकि, न्यूजीलैंड ने एक मैच गंवाया है, टीम को भारत ने 44 रन से हराया था।

भारतीय टीम ने टूर्नामेंट में अब तक 5 मुकाबले खेले और सभी जीते। टीम बैटिंग, बॉलिंग और फील्डिंग तीनों डिपार्टमेंट में अच्छा प्रदर्शन कर रही है। भारत ने कीवियों को ग्रुप-ए में हुए मुकाबले में 44 रन से हराया था।

कोहली-गिल के शतक, अय्यर शानदार फॉर्म में भारतीय टीम की बैटिंग लय में है। विराट कोहली और शुभमन गिल टूर्नामेंट में एक-एक शतक बना चुके हैं। श्रेयस अय्यर, अक्षर पटेल और केएल राहुल मिडिल ऑर्डर में अपना रोल बखूबी निभा रहे हैं। हार्दिक पंड्या भी ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ फॉर्म साबित कर चुके हैं। टॉप-5 बैटर्स में विराट कोहली 217 रन के साथ चौथे स्थान पर हैं। अय्यर और गिल भी 150 से ज्यादा रन बना चुके हैं।

शमी-चक्रवर्ती 5-5 विकेट ले चुके, स्पिनर्स के नाम 21 विकेट भारतीय टीम के बॉलर्स इस टूर्नामेंट में अब तक 37 विकेट ले चुके हैं। इनमें 16 विकेट तेज गेंदबाजों ने लिए, जबकि 21 विकेट स्पिनर्स के खाते में आए हैं। मोहम्मद शमी और वरुण चक्रवर्ती एक मैच में 5-5 विकेट ले चुके हैं। टॉप-5 गेंदबाजों की बात करें तो इसमें भारत के दो गेंदबाज शामिल हैं। शमी 8 और वरुण 7 विकेट हासिल कर चुके हैं।

भारत को दुबई की कंडीशंस का फायदा भारत को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम की पिच रास आ रही है। टीम ने अपने सभी मुकाबले इसी मैदान पर खेले हैं। सभी खिलाड़ी मैदान की परिस्थितियों से परिचित हैं। ऐसे में ​​फाइनल में भारत को दुबई की धीमी पिच का फायदा मिल सकता है।


Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 March 2026
लखनऊ: आईपीएल 2026 की शुरुआत 28 मार्च से हो रही है। इस सीजन की शुरुआत से पहले टीमें तगड़ी तैयारियां कर रही हैं। इसी बीच लखनऊ सुपर जायंट्स के खेमे से…
 20 March 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 के आगाज से पहले राजस्थान रॉयल्स को एक बहुत बड़ा झटका लगा है। इंग्लैंड के स्टार ऑलराउंडर सैम करन चोट के कारण आगामी सीजन से बाहर हो…
 20 March 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 के आगाज से पहले फ्रेंचाइजियों के लिए बुरी खबर सामने आई है। ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज बिग थ्री यानी पैट कमिंस, मिचेल स्टार्क और जोश हेजलवुड टूर्नामेंट के…
 20 March 2026
तेहरान: ईरान में एक तरफ 19 वर्षीय पहलवान को मौत की सजा दी गई है, तो दूसरी तरफ उन महिला फुटबॉलरों की सुरक्षा को लेकर पूरी दुनिया की सांसें अटकी हुई…
 20 March 2026
नई दिल्ली: बिहार के लाल और क्रिकेट जगत के नए वंडर बॉय वैभव सूर्यवंशी ने एक बार फिर अपने बल्ले की गूंज से सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है। महज…
 19 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 2025-26 के सालाना कॉन्ट्रैक्ट में एक बड़ा बदलाव करते हुए सबसे ऊंचे 'A+' ग्रेड को पूरी तरह खत्म कर दिया। रिपोर्ट के मुताबिक,…
 19 March 2026
नई दिल्ली: ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर कैमरन ग्रीन इन दिनों अपनी फॉर्म से ज्यादा अपने व्यवहार को लेकर सुर्खियों में हैं। दिसंबर 2025 में अबू धाबी में हुई आईपीएल 2026 की मिनी नीलामी में…
 19 March 2026
क्रिकेट में कहा जाता है कि बल्लेबाज आपको मैच जिताते हैं लेकिन गेंदबाज आपको टूर्नामेंट जिताते हैं। आईपीएल के 17 साल के इतिहास में हमने कई गेंदबाजों को एक ही…