सुपर-8 में टीम इंडिया का पूरा शेड्यूल, किस दिन, किस मैदान पर किस टीम से भिड़ेंगे मैन इन ब्लूज

Updated on 17-06-2024 02:53 PM
बारबाडोस: दो जून से शुरू हुए टी-20 वर्ल्ड कप का पहला पड़ाव खत्म हो चुका है। 20 टीम के साथ शुरू हुआ यह टूर्नामेंट अब आठ टीम में आकर सिमट चुका है। न्यूजीलैंड, पाकिस्तान, श्रीलंका जैसी मजबूत टीम बाहर हो चुकी है तो पहली बार टूर्नामेंट खेल रही यूएसए ने अगले राउंड में जगह बना ली है। अब टूर्नामेंट की इन टॉप-8 टीम को दो नए ग्रुप में बांटा गया है, जिनके बीच सुपर-8 की जंग होगी। हर ग्रुप से दो-दो टीम सेमीफाइनल में पहुंचेंगी और फिर नॉकआउट मैच के बाद फाइनल मुकाबला होगा।

इन 8 टीम ने किया क्वालीफाई

भारत (ग्रुप ए), USA (ग्रुप ए), ऑस्ट्रेलिया (ग्रुप बी), इंग्लैंड (ग्रुप बी), अफगानिस्तान (ग्रुप सी), वेस्टइंडीज (ग्रुप सी), साउथ अफ्रीका (ग्रुप डी) और बांग्लादेश (ग्रुप डी) जबकि पाकिस्तान, आयरलैंड, कनाडा, स्कॉटलैंड, नामीबिया, न्यूजीलैंड, पापुआ न्यूगिनी, ओमान, श्रीलंका, नीदरलैंड्स और नेपाल पहले राउंड में ही टूर्नामेंट से बाहर हो गई। सुपर आठ के ग्रुप-1 में भारत, ऑस्ट्रेलिया, बांग्लादेश और अफगानिस्तान जैसी टीम हैं तो ग्रुप-2 में इंग्लैंड, साउथ अफ्रीका, वेस्टइंडीज और यूएसस शुमार है।

भारत के मैच कब-कब?
सुपर-8 राउंड में कुल 12 मैच होंगे, जो वेस्टइंडीज के एंटीगुआ, बारबाडोस, सेंट लूसिया और सेंट विंसेंट में खेले जाएंगे। भारत अपने अभियान की शुरुआत 20 जून को अफगानिस्तान के खिलाफ बारबाडोस से करेगा। इसके दो दिन बाद यानी 22 जून को बांग्लादेश से अगली टक्कर एंटीगुआ में होगी। धमाकेदार मुकाबला 24 जून को सेंट लूसिया में ऑस्ट्रेलिया के विरुद्ध खेला जाएगा। सारे मैच भारतीय समयानुसार रात 8 बजे से शुरू होंगे। साढ़े सात बजे टॉस हो जाएगा।

सुपर-8 फॉर्मेट में उलटफेर
टूर्नामेंट से पहले रैंकिंग में टॉप आठ टीम के लिए बनाए गए सीडिंग फॉर्मेट से दो सुपर-8 के दो ग्रुप्स पहले से तय किए गए थे। हालाँकि, पाकिस्तान, न्यूजीलैंड और श्रीलंका के बाहर होने के कारण उनकी जगह संयुक्त राज्य अमेरिका (A2), अफगानिस्तान (C1) और बांग्लादेश (D2) शामिल हुईं। सीडिंग फॉर्मेट इसलिए किया गया था ताकि ट्रेवल करने वाले फैंस को इस बात का बेहतर अंदाजा हो सके कि ग्रुप स्टेज के बाद उनकी फेवरेट टीम का मैच कहां हो सकता है। सुपर 8 ग्रुप से टॉप दो टीम सेमीफाइनल में पहुंचती हैं।
Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 March 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान के तेज गेंदबाज सलमान मिर्जा ने एक पाकिस्तानी समाचार संस्थान और एक रिपोर्टर को कानूनी नोटिस भेजा है। सलमान पर आरोप लगाया गया था कि टी20 वर्ल्ड कप…
 13 March 2026
आईपीएल 2026 की शुरुआत कुछ दिन में होने वाली है। इस लीग की शुरुआत 2026 में 28 मार्च से हो रही है। आईपीएल में हर साल कुछ ना कुछ ऐसे…
 13 March 2026
इंग्लैंड की हंड्रेड लीग के लिए पहली बार खिलाड़ियों की नीलामी हुई। 8 टीमें बर्मिंघम फीनिक्स, लंदन स्पिरिट, मनचेस्टर सुपर जायंट्स, सनराइजर्स लीड्स, एमआई लंदन, सदर्न ब्रेव, ट्रेंट रॉकेट्स और…
 13 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम टी20 विश्व कप 2026 में साउथ अफ्रीका की वजह से सेमीफाइनल में पहु्ंच पाई। सुपर-8 में साउथ अफ्रीका ने वेस्टइंडीज को हरा दिया। इससे भारत के सेमीफाइनल…
 13 March 2026
नई दिल्ली: इंग्लैंड की क्रिकेट लीग द हंड्रेड में पहली बार नीलामी का आयोजन किया जाएगा। दुनिया भर के खिलाड़ियों ने लीग के लिए अपना नाम रजिस्टर करवाया था। इंग्लैंड के…
 11 March 2026
नई दिल्ली: टी20 विश्व कप चैंपियन बनने के बाद भारतीय टीम के स्पिनर कुलदीप यादव अपनी लाइफ में नई पारी का आगाज करने जा रहे हैं। आईपीएल से पहले कुलदीप यादव…
 11 March 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट टीम अभी बांग्लादेश के दौरे पर है। टी20 विश्व कप के सुपर-8 से बाहर होने वाली पाकिस्तानी टीम 11 मार्च से बांग्लादेश के खिलाफ तीन मैचों की…
 11 March 2026
नई दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप 2026 की जीत के बाद जहां एक तरफ जश्न का माहौल है, वहीं टीम इंडिया के स्टार स्पिनर युजवेंद्र चहल के एक पोस्ट ने फैंस को…