टीम इंडिया का खौफ... लॉर्ड्स टेस्ट से पहले ब्रैंडन मैकुलम ने बदली प्लानिंग, पिच को लेकर रखी खास मांग

Updated on 08-07-2025 01:49 PM
बर्मिंघम: भारत के खिलाफ पांच मैचों की सीरीज के दूसरे टेस्ट मैच में 336 रनों से मिली करारी शिकस्त से आहत इंग्लेंड ने तीसरे टेस्ट मैच के लिए तेज गेंदबाजों की मददगार पिच की मांग की है। 10 जुलाई से लॉर्ड्स के मैदान पर सीरीज का तीसरा मुकाबला होना है। इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन में तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर की वापसी लगभग तय है जबकि गस एटकिंसन की भी टीम में वापसी हुई है। आर्चर लंबे समय तक कोहनी और पीठ की चोटों से उबरने के बाद टेस्ट में वापसी के लिए तैयार है । उन्होंने अपना पिछला टेस्ट फरवरी 2021 में खेला था।

गट एटकिंसन हैमस्ट्रिंग की समस्या के कारण पहले दो टेस्ट में हिस्सा नहीं ले पाए। उनकी वापसी से टीम को तेज गेंदबाजी आक्रमण के मजबूत होने की उम्मीद है। इंग्लैंड के कोच ब्रेंडन मैकुलम ने कहा कि वह एमसीसी के मुख्य ग्राउंड्समैन कार्ल मैक्डरमॉट से ‘थोड़ी अधिक गति, उछाल और स्विंग’ वाली पिच चाहते हैं। उन्होंने पिछले महीने के विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल का हवाला दिया, जहां पैट कमिंस और कगिसो रबाडा गेंद को स्विंग करने में सफल रहे थे।
मैकुलम ने ‘ईएसपीएनक्रिकइंफो’ से कहा, ‘यह किसी भी तरह से एक ब्लॉकबस्टर होगा। मुझे लगता है कि अगर पिच से तेज गेंदबाजों को मदद मिली तो यह एक शानदार मैच होगा।’ इंग्लैंड ने इससे पहले अपनी आक्रामक खेल शैली के अनुकूल सपाट पिचों को प्राथमिकता दी थी। टीम को लीड्स में अधिक उछाल वाली पिच पर खेले गये पहले टेस्ट में पांच विकेट से जीत मिली, तो वहीं एजबेस्टन की ‘उपमहाद्वीपीय परिस्थितियों’ में उन्हें करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा।
जोफ्रा आर्चर ने दूसरे टेस्ट से पहले इंग्लैंड के साथ अभ्यास किया। मैकुलम ने कहा, ‘वह निश्चित रूप से चयन के लिए उपलब्ध होंगे। हमारे तेज गेंदबाजों ने दो टेस्ट मैचों में अच्छा प्रदर्शन किया है। हमें एटकिंसन के चोट से उबरने पर नजर रखने की जरूरत है।'

Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 March 2026
नई दिल्ली: महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर के लिए आईपीएल 2026 एक नई शुरुआत लेकर आया है। सालों तक मुंबई इंडियंस के साथ जुड़े रहने के बाद इस…
 18 March 2026
नई दिल्ली: सीएसके की टीम से इन दिनों एक बड़े बदलाव की आहट सुनाई दे रही है। भारतीय स्टार संजू सैमसन के टीम में आने को एमएस धोनी के युग…
 18 March 2026
आईपीएल 2026 के रोमांचक आगाज में अब दो हफ्ते से भी कम का समय बचा है। सभी 10 टीमों ने मैदान पर पसीना बहाना शुरू कर दिया है लेकिन इस…
 18 March 2026
नई दिल्ली: भारत के मशहूर चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव की शादी का मंगलवार को लखनऊ में ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन आयोजित किया गया। राजनीति और खेल जगत की विभिन्न हस्तियों से सजी…
 18 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम की इस वक्त वाइट बॉल क्रिकेट में पूरी तरह से डॉमिनेशन देखने को मिल रही है। भारत ने 2024 के बाद 2026 में भी टी20 वर्ल्ड…
 18 March 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के काबुल में ड्रग रिहैबिलिटेशन हॉस्पिटल पर हवाई हमला किया है, जिससे 400 लोगों की मौत हो गई है जबकि 250 लोग चोटिल हैं। इस एयर…
 18 March 2026
नई दिल्ली: अफ्रीकी फुटबॉल में बड़ा विवाद सामने आया है। कन्फेडरेशन ऑफ अफ्रीकन फुटबॉल (सीएएफ) ने अफ्रीकन कप ऑफ नेशंस 2026 के फाइनल का नतीजा पलटते हुए मोरक्को को चैंपियन घोषित…
 18 March 2026
भारत की पूर्व टेनिस स्टार सानिया मिर्जा दुबई में मुश्किल दिन गुजारने के बाद वापस भारत लौट आई हैं। 39 साल की सानिया मिर्जा अपने बेटे के साथ दुबई में…