श्रीलंका दौरे पर टीम इंडिया को नया कोच मिलेगा:27 जुलाई से सीरीज शुरू

Updated on 02-07-2024 02:18 PM

टीम इंडिया को नया हेड कोच श्रीलंका के खिलाफ लिमिटेड ओवर सीरीज से मिलेगा। भारतीय टीम 3 वनडे और 3 टी-20 इंटरनेशनल मैच खेलने श्रीलंका जाएगी। सीरीज की शुरुआत 27 जुलाई से होगी।

भारतीय क्रिकेट टीम के हेड कोच राहुल द्रविड़ का कार्यकाल टी-20 वर्ल्ड कप के साथ ही खत्म हो गया। BCCI सचिव जय शाह ने PTI से कहा, कोच और सिलेक्टर्स की नियुक्ति जल्द ही होगी। क्रिकेट एडवाइजरी कमेटी (CAC) ने इंटरव्यू करने के बाद दो उम्मीदवारों को चुना है और मुंबई पहुंचने के बाद उन्होंने जो भी तय किया होगा हम वैसा ही करेंगे।

फिलहाल वर्ल्ड कप जीतने के बाद टीम इंडिया की अगली सीरीज जिम्बाब्वे के खिलाफ होगी, जिसकी शुरुआत 06 जुलाई से होगी। इस सीरीज में टीम इंडिया को कोचिंग वीवीएस लक्ष्मण देंगे।

गंभीर बन सकते हैं कोच
IPL 2024 चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स के मेंटॉर गौतम गंभीर ने टीम इंडिया के हेड कोच के लिए इंटरव्यू दिया है। ESPN क्रिकइन्फो ने हाल ही में बताया कि गंभीर ने क्रिकेट एडवाइजरी कमेटी (CAC) के मेंबर्स से मुलाकात की। इस कमेटी में अशोक मल्होत्रा, जतिन परांजपे और सुलक्षणा नायक जैसे पूर्व क्रिकेटर शामिल हैं। BCCI इंडियन टीम के लिए लंबे समय से कोच की तलाश कर रही है, क्योंकि टीम के मौजूदा हेड कोच राहुल द्रविड़ का कार्यकाल टी-20 वर्ल्ड कप के बाद खत्म हो गया।

2027 तक रहेगा नए कोच का कार्यकाल
नए कोच का कार्यकाल 1 जुलाई 2024 से शुरू होकर 31 दिसंबर 2027 तक रहेगा। इस दौरान टीम इंडिया को ICC के 5 टूर्नामेंट खेलने हैं। इनमें चैंपियंस ट्रॉफी, टी-20 वर्ल्ड कप और वनडे वर्ल्ड कप के साथ वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के 2 साइकिल शामिल हैं।

द्रविड़ 2021 में हेड कोच बने थे
BCCI ने राहुल द्रविड़ को नवंबर 2021 में भारत का हेड कोच बनाया गया। तब टीम इंडिया टी-20 वर्ल्ड कप के ग्रुप स्टेज से ही बाहर हो गई थी। 2022 के टी-20 वर्ल्ड कप में टीम सेमीफाइनल तक पहुंची थी। 2023 में वनडे वर्ल्ड कप के बाद द्रविड़ का कार्यकाल खत्म हो गया था, लेकिन टीम इंडिया के फाइनल में पहुंचने के कारण उनका कार्यकाल टी-20 वर्ल्ड कप तक बढ़ा दिया गया।


Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 March 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान के तेज गेंदबाज सलमान मिर्जा ने एक पाकिस्तानी समाचार संस्थान और एक रिपोर्टर को कानूनी नोटिस भेजा है। सलमान पर आरोप लगाया गया था कि टी20 वर्ल्ड कप…
 13 March 2026
आईपीएल 2026 की शुरुआत कुछ दिन में होने वाली है। इस लीग की शुरुआत 2026 में 28 मार्च से हो रही है। आईपीएल में हर साल कुछ ना कुछ ऐसे…
 13 March 2026
इंग्लैंड की हंड्रेड लीग के लिए पहली बार खिलाड़ियों की नीलामी हुई। 8 टीमें बर्मिंघम फीनिक्स, लंदन स्पिरिट, मनचेस्टर सुपर जायंट्स, सनराइजर्स लीड्स, एमआई लंदन, सदर्न ब्रेव, ट्रेंट रॉकेट्स और…
 13 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम टी20 विश्व कप 2026 में साउथ अफ्रीका की वजह से सेमीफाइनल में पहु्ंच पाई। सुपर-8 में साउथ अफ्रीका ने वेस्टइंडीज को हरा दिया। इससे भारत के सेमीफाइनल…
 13 March 2026
नई दिल्ली: इंग्लैंड की क्रिकेट लीग द हंड्रेड में पहली बार नीलामी का आयोजन किया जाएगा। दुनिया भर के खिलाड़ियों ने लीग के लिए अपना नाम रजिस्टर करवाया था। इंग्लैंड के…
 11 March 2026
नई दिल्ली: टी20 विश्व कप चैंपियन बनने के बाद भारतीय टीम के स्पिनर कुलदीप यादव अपनी लाइफ में नई पारी का आगाज करने जा रहे हैं। आईपीएल से पहले कुलदीप यादव…
 11 March 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट टीम अभी बांग्लादेश के दौरे पर है। टी20 विश्व कप के सुपर-8 से बाहर होने वाली पाकिस्तानी टीम 11 मार्च से बांग्लादेश के खिलाफ तीन मैचों की…
 11 March 2026
नई दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप 2026 की जीत के बाद जहां एक तरफ जश्न का माहौल है, वहीं टीम इंडिया के स्टार स्पिनर युजवेंद्र चहल के एक पोस्ट ने फैंस को…