इंग्लैंड दौरे के लिए टीम इंडिया का ऐलान आज

Updated on 24-05-2025 01:52 PM
मुंबई: अजीत अगरकर की अगुवाई वाली चयन समिति आज इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान करेगी। रोहित शर्मा और विराट कोहली ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले लिया है, ऐसे में चयनकर्ताओं का काम आसान नहीं होगा। खासकर इसलिए क्योंकि इंग्लैंड का दौरा नए विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप (WTC) साइकल की शुरुआत करेगा और WTC फाइनल खेलने के भारत के लक्ष्य के लिए इस सीरीज में अच्छा प्रदर्शन करना बहुत जरूरी होगा। बता दें कि 20 जून से इंग्लैंड की सीरीज शुरू होने वाली है।

विराट कोहली और रोहित शर्मा के संन्यास के बाद चयनकर्ताओं को तीन मुश्किल सवालों के जवाब ढूंढने होंगे। इनमें सबसे बड़ी परेशानी एक अच्छे कप्तान को ढूंढना है। शुभमन गिल टीम की अगुवाई करने की दौड़ में सबसे आगे हैं, लेकिन जसप्रीत बुमराह, ऋषभ पंत और केएल राहुल भी दौड़ में बने हुए हैं।
चयनकर्ताओं के सामने दूसरा बड़ा काम नंबर 4 की पहेली को सुलझाना होगा। कोहली के संन्यास से एक बहुत बड़ी जगह खाली हो गई है और इस जगह पर जो भी बल्लेबाजी करेगा उसे बड़ी जिम्मेदारी निभानी होगी। खबरों के मुताबिक, गिल को नंबर चार पर बल्लेबाजी करने के लिए कहा जा सकता है, जिसमें साई सुदर्शन तीसरे नंबर पर खेलेंगे और केएल राहुल, यशस्वी जायसवाल ओपनिंग करेंगे। अगर गिल टॉप ऑर्डर में बल्लेबाजी करना चाहते हैं तो करुण नायर को नंबर चार पर आजमाया जा सकता है।
Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 06 June 2025
बेंगलुरु: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु टीम के लिए आनन-फानन में जश्न मनाना और विक्ट्री परेड निकालना महंगा पड़ता दिख रहा है। विक्ट्री परेड के लिए सुरक्षा व्यवस्था देने से इनकार करने वाली बेंगलुरु…
 06 June 2025
बेंगलुरु: इंडियन प्रीमियर लीग के 18वें सीजन की जीत का जश्न मनाना रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को भारी पड़ता दिख रहा है। आरसीबी के जश्न के दौरान एम। चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर हुई…
 06 June 2025
नई दिल्ली: WWE स्मैकडाउन के फैंस के लिए निक एल्डिस के पास एक बड़ी खबर है। मनी इन द बैंक (Money In The Bank) में जॉन सीना और लोगन पॉल बनाम जे…
 06 June 2025
बेंगलुरु: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के मार्केटिंग हेड निखिल सोसाले को बेंगलुरु पुलिस ने चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर हुई भगदड़ में 11 लोगों की मौत के चलते अरेस्ट कर लिया है। इस घटना के…
 06 June 2025
नई दिल्ली: जॉन सीना जल्द ही रेसलिंग को अलविदा कहने वाले हैं। 17 बार के वर्ल्ड चैंपियन सीना के करियर का अंत नजदीक है। कई स्टार्स उन्हें आखिरी बार चुनौती देना चाहते…
 06 June 2025
नई दिल्ली: WWE के सुपरस्टार सेथ रॉलिंस ने अपने करियर को लेकर कुछ बातें कही हैं। उन्होंने अपने शरीर, करियर और भविष्य के बारे में खुलकर बात की। इससे उनके फैंस के बीच…
 02 June 2025
भोपाल/ खंडवा  में 1 जून से 5 तक आयोजित होने वाली 53वीं राज्य तैराकी प्रतियोगिता के पहले दिन आज भोपाल जिले ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 4 स्वर्ण , 4…
 31 May 2025
नई दिल्ली: आईपीएल 2025 का एलिमिनेटर मुकाबला गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस के बीच मुल्लांपुर में हुआ। मुंबई इंडियंस ने यह मैच 20 रनों से जीता और क्वालीफायर 2 में जगह…