सिर्फ सीरीज नहीं जीती टीम इंडिया... शुभमन गिल की टीम ने फाड़ दी रिकॉर्ड बुक, दो मैचों में हो गए ये बड़े कारनामे

Updated on 14-10-2025 01:02 PM
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम ने वेस्टइंडीज को 7 विकेट से हराकर 2 मैचों की सीरीज को क्लीन स्वीप के साथ जीत लिया है। भारतीय टीम को दिल्ली टेस्ट के लिए जीत के लिए 58 रन की जरूरत थी और उनके पास 9 विकेट थे। लेकिन पांचवें दिन पहले सेशन में भारतीय टीम ने साई सुदर्शन और शुभमन गिल के रूप में दो विकेट खो दिए। हालांकि टीम इंडिया को इस मैच को जीतने में कोई दिक्कत नहीं आई। इस जीत के साथ भारतीय टीम ने कई रिकॉर्ड्स को तोड़ फोड़ कर दिया है।

लगातार छठा मैच भारत में हारी वेस्टइंडीज

वेस्टइंडीज की टीम पिछले 8 साल में भारत में लगातार 6 मैच भारत के खिलाफ हार चुकी है। भारत में वेस्टइंडीज की भारत के खिलाफ मौजूदा हार का सिलसिला तब शुरू हुआ जब डैरेन सैमी कप्तान थे और वर्तमान में वे उनके कोच हैं। वहीं इस लिस्ट में ऑस्ट्रेलिया की टीम 7 हार के साथ सबसे ऊपर है।

भारत में भारत के खिलाफ लगातार सबसे ज्यादा हार:

  • 7- ऑस्ट्रेलिया (2008-13)
  • 6- श्रीलंका (1986-94)
  • 6- न्यूजीलैंड (2010-16)
  • 6- वेस्टइंडीज (2013-25)

लंबे समय से टेस्ट मैच नहीं जीती वेस्टइंडीज

भारतीय क्रिकेट टीम पिछले कई सालों से वेस्टइंडीज के खिलाफ मैच नहीं हारी है। टीम इंडिया की ये वेस्टइंडीज के खिलाफ लगातार 27वीं टेस्ट जीत है। इस बीच वेस्टइंडीज की टीम एक भी मैच नहीं जीत पाई है। इस लिस्ट में सबसे ऊपर इंग्लैंड की टीम है जिसने न्यूजीलैंड को लगातार 47 मैच हराए।

लगातार सीरीज जीत

भारतीय टीम की ये वेस्टइंडीज के खिलाफ 23 साल में 10वीं लगातार सीरीज जीत है। टीम इंडिया इस लिस्ट में सबसे ऊपर है। इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर दक्षिण अफ्रीका की टीम है, जिसने 10 मैच वेस्टइंडीज के खिलाफ जीते थे। वहीं ऑस्ट्रेलिया की टीम भी इस लिस्ट में है।
Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 March 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान के तेज गेंदबाज सलमान मिर्जा ने एक पाकिस्तानी समाचार संस्थान और एक रिपोर्टर को कानूनी नोटिस भेजा है। सलमान पर आरोप लगाया गया था कि टी20 वर्ल्ड कप…
 13 March 2026
आईपीएल 2026 की शुरुआत कुछ दिन में होने वाली है। इस लीग की शुरुआत 2026 में 28 मार्च से हो रही है। आईपीएल में हर साल कुछ ना कुछ ऐसे…
 13 March 2026
इंग्लैंड की हंड्रेड लीग के लिए पहली बार खिलाड़ियों की नीलामी हुई। 8 टीमें बर्मिंघम फीनिक्स, लंदन स्पिरिट, मनचेस्टर सुपर जायंट्स, सनराइजर्स लीड्स, एमआई लंदन, सदर्न ब्रेव, ट्रेंट रॉकेट्स और…
 13 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम टी20 विश्व कप 2026 में साउथ अफ्रीका की वजह से सेमीफाइनल में पहु्ंच पाई। सुपर-8 में साउथ अफ्रीका ने वेस्टइंडीज को हरा दिया। इससे भारत के सेमीफाइनल…
 13 March 2026
नई दिल्ली: इंग्लैंड की क्रिकेट लीग द हंड्रेड में पहली बार नीलामी का आयोजन किया जाएगा। दुनिया भर के खिलाड़ियों ने लीग के लिए अपना नाम रजिस्टर करवाया था। इंग्लैंड के…
 11 March 2026
नई दिल्ली: टी20 विश्व कप चैंपियन बनने के बाद भारतीय टीम के स्पिनर कुलदीप यादव अपनी लाइफ में नई पारी का आगाज करने जा रहे हैं। आईपीएल से पहले कुलदीप यादव…
 11 March 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट टीम अभी बांग्लादेश के दौरे पर है। टी20 विश्व कप के सुपर-8 से बाहर होने वाली पाकिस्तानी टीम 11 मार्च से बांग्लादेश के खिलाफ तीन मैचों की…
 11 March 2026
नई दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप 2026 की जीत के बाद जहां एक तरफ जश्न का माहौल है, वहीं टीम इंडिया के स्टार स्पिनर युजवेंद्र चहल के एक पोस्ट ने फैंस को…