टीम इंडिया बारबाडोस में चार्टर्ड प्लेन में सवार हुई:खिलाड़ियों ने फ्लाइट से फोटो पोस्ट की; प्लेयर्स कल दिल्ली पहुंच सकते हैं

Updated on 03-07-2024 02:21 PM

टी-20 वर्ल्ड कप 2024 जीतने वाली टीम इंडिया भारत आने के लिए एयर इंडिया की चार्टर्ड फ्लाइट में बारबाडोस में सवार हो गई है। ANI ने एक ट्वीट किया है, जिसमें प्लेयर्स को फ्लाइट में चढ़ते देखा जा सकता है। वहीं कप्तान रोहित शर्मा और शिवम दुबे सहित कई खिलाड़ियों ने फ्लाइट से ट्रॉफी के साथ फोटो पोस्ट की है।

PTI की रिपोर्ट के मुताबिक, जिस फ्लाइट से टीम को वापस भारत आना है, एयर इंडिया की उस स्पेशल चार्टर्ड फ्लाइट का नाम 'एयर इंडिया चैंपियंस 24 वर्ल्ड कप (AIC24WC)' रखा गया है। टीम इंडिया गुरुवार सुबह 6 बजे तक तक दिल्ली पहुंच सकती है।

टीम के ब्रिजटाउन से सीधा दिल्ली पहुंचने की उम्मीद है। यहां पहुंचने के बाद खिलाड़ियों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा सम्मानित किया जाएगा, लेकिन उस कार्यक्रम की अभी तक कोई पुष्टि नहीं हुई है।

BCCI की ओर से भी अब तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।

ताजा शेड्यूल के अनुसार, अगर अब शेड्यूल में बदलाव नहीं होता है तो, फ्लाइट के बारबाडोस से सुबह 4:30 बजे (2 PM भारतीय समयानुसार) उड़ान भरने की उम्मीद है। दिल्ली पहुंचने में 16 घंटे का समय लगेगा, जहां टीम गुरुवार को सुबह 6 बजे तक (भारतीय समयानुसार) लैंड करेगी। ।


Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 March 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान के तेज गेंदबाज सलमान मिर्जा ने एक पाकिस्तानी समाचार संस्थान और एक रिपोर्टर को कानूनी नोटिस भेजा है। सलमान पर आरोप लगाया गया था कि टी20 वर्ल्ड कप…
 13 March 2026
आईपीएल 2026 की शुरुआत कुछ दिन में होने वाली है। इस लीग की शुरुआत 2026 में 28 मार्च से हो रही है। आईपीएल में हर साल कुछ ना कुछ ऐसे…
 13 March 2026
इंग्लैंड की हंड्रेड लीग के लिए पहली बार खिलाड़ियों की नीलामी हुई। 8 टीमें बर्मिंघम फीनिक्स, लंदन स्पिरिट, मनचेस्टर सुपर जायंट्स, सनराइजर्स लीड्स, एमआई लंदन, सदर्न ब्रेव, ट्रेंट रॉकेट्स और…
 13 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम टी20 विश्व कप 2026 में साउथ अफ्रीका की वजह से सेमीफाइनल में पहु्ंच पाई। सुपर-8 में साउथ अफ्रीका ने वेस्टइंडीज को हरा दिया। इससे भारत के सेमीफाइनल…
 13 March 2026
नई दिल्ली: इंग्लैंड की क्रिकेट लीग द हंड्रेड में पहली बार नीलामी का आयोजन किया जाएगा। दुनिया भर के खिलाड़ियों ने लीग के लिए अपना नाम रजिस्टर करवाया था। इंग्लैंड के…
 11 March 2026
नई दिल्ली: टी20 विश्व कप चैंपियन बनने के बाद भारतीय टीम के स्पिनर कुलदीप यादव अपनी लाइफ में नई पारी का आगाज करने जा रहे हैं। आईपीएल से पहले कुलदीप यादव…
 11 March 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट टीम अभी बांग्लादेश के दौरे पर है। टी20 विश्व कप के सुपर-8 से बाहर होने वाली पाकिस्तानी टीम 11 मार्च से बांग्लादेश के खिलाफ तीन मैचों की…
 11 March 2026
नई दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप 2026 की जीत के बाद जहां एक तरफ जश्न का माहौल है, वहीं टीम इंडिया के स्टार स्पिनर युजवेंद्र चहल के एक पोस्ट ने फैंस को…