इस ग्रोसरी चेन को खरीदने के लिए लाइन में खड़े हैं टाटा, अंबानी और दमानी! जानिए क्या है इसमें खास

Updated on 17-04-2024 01:07 PM
नई दिल्ली: के.के. मोदी ग्रुप के निवेश वाली कंपनी गॉडफ्रे फिलिप्स (Godfrey Phillips) अपने रिटेल ग्रोसरी चेन 24सेवन (24Seven) को बेचने की तैयारी में है। सूत्रों के मुताबिक इसके लिए उसकी टाटा ट्रेंट, रिलायंस रिटेल और एवेन्यू सुपरमार्केट्स के साथ बातचीत कर रही है। गॉडफ्रे फिलिप्स इंडिया ने 12 अप्रैल को एक एक्सचेंज फाइलिंग में कहा था कि वह घाटे में चल रही 24सेवन चेन से बाहर निकलने की योजना बना रही है। कंपनी के रिटेल बिजनस डिवीजन की विस्तृत समीक्षा के बाद यह फैसला लिया गया है। एक सूत्र ने बताया कि गॉडफ्रे फिलिप्स की विभिन्न कंपनियों के साथ बातचीत चल रही है और यह वैल्यूएशन पर निर्भर करेगी।

सूत्र ने कहा कि मोदी ग्रुप की लीडरशिप ने अब तक इस बारे में ऐसे ग्रुप्स के साथ बातचीत की है, जिनके बीच स्पष्ट तालमेल है। बातचीत विभिन्न चरणों में है। 24सेवन दिल्ली-राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (NCR), पंजाब और हैदराबाद में लगभग 145 स्टोर ऑपरेट करता है। साल 2005 में शुरू की गई यह चेन के स्टोर्स में किराना, स्टेपल, स्नैक्स, पेय पदार्थ, पर्सनल केयर उत्पाद, मोदी ग्रुप के अपने ब्यूटी ब्रांड कलरबार के प्रॉडक्ट मिलते हैं। साथ ही कुछ बड़े फॉर्मेट स्टोर्स पर रेडी-टू-ईट फूड काउंटर भी हैं। सूत्र ने कहा, 'ग्रोसरी रिटेल सेक्टर में काफी तेजी दिख रहा है और घाटे के बावजूद 24सेवन फॉर्मेट का विस्तार संभव है।'

कौन-कौन हैं रेस में

एक अन्य सूत्र ने कहा कि टाटा ग्रुप की रिटेल कंपनी ट्रेंट लिमिटेड ग्रोसरी चेन स्टार बाजार को ऑपरेट करती है। लेकिन ग्रोसरी का उसके कुल रिटेल बिजनस में छोटा हिस्सा है। 24सेवन इसमें अहम भूमिका निभा सकता है। ट्रेंट की दूसरी रिटेल चेन में वेस्टसाइड और जूडियो ने स्टार बाजार की तुलना में काफी तेजी से अपना विस्तार किया है। रिलायंस रिटेल वेंचर्स की टेक्सस की कंपनी 7-इलेवन ब्रांड के साथ पार्टनरशिप है। कंपनी करीब 50 स्टोर ऑपरेट करती है। इसकी शुरुआत 2021 में हुई थी। एक सूत्र ने कहा कि अगर रिलायंस 24सेवन को खरीदती है तो वह अपनी कनवीनिएंट स्टोर चेन को इसमें मर्ज कर सकती है। दोनों फॉर्मेट एक ही तरह के हैं। इसी तरह डीमार्ट चलाने वाली कंपनी एवेन्यू सुपरमार्ट्स की भी 24सेवन पर नजर है। उसका बिजनस मुख्य रूप से ग्रोसरी केंद्रित है और वह इस सेगमेंट को तेजी से बढ़ाना चाहती है।

मोदी एंटरप्राइजेज के मैनेजिंग डायरेक्टर समीर मोदी ने इस बारे में सवालों का जवाब नहीं दिया। टाटा ट्रेंट और एवेन्यू सुपरमार्केट्स के प्रवक्ताओं ने भी इस पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया। रिलायंस रिटेल के प्रवक्ता ने एक ईमेल में कहा, 'हम मीडिया की अटकलों और अफवाहों पर टिप्पणी नहीं करते हैं।' गॉडफ्रे फिलिप्स के रिटेल बिजनस डिवीजन ने फाइनेंशियल ईयर 2023 में परिचालन से ₹396 करोड़ का रेवेन्यू कमाया जो कंपनी के कुल रेवेन्यू का 9.3% है। कंपनी मुख्य रूप से सिगरेट बनाती है। लेकिन कंपनी के रिटेल बिजनस डिवीजन घाटे में रही थी।
Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 March 2026
नई दिल्‍ली: राष्ट्रीय राजधानी के सराफा बाजार में शुक्रवार को सोने और चांदी की कीमतों में लगातार दूसरे दिन गिरावट आई। कारोबारियों की ओर से ताबड़तोड़ मुनाफावसूली के कारण ऐसा हुआ।…
 07 March 2026
नई दिल्‍ली: ईरान पर अमेरिका और इजरायल के हमलों के बाद मिडिल ईस्‍ट में टेंशन है। इसने इंटरनेशनल ऑयल मार्केट में हलचल पैदा कर दी है। इस बीच अमेरिका ने अचानक…
 07 March 2026
नई दिल्‍ली: डंकी फार्मिंग ( गधा पालन ) का बिजनेस आइडिया शायद आपको अजीब लगे। लेकिन, भारत सरकार का इस पर जबरदस्‍त फोकस है। वह डंकी फार्मिंग को बेहद आकर्षक बनाना…
 07 March 2026
नई दिल्‍ली: घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की कीमत में भारी बढ़ोतरी हुई है। 14.2 किलो वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दाम 60 रुपये बढ़ गए हैं। इस बढ़ोतरी के बाद दिल्ली…
 07 March 2026
नई दिल्ली: वक्त-वक्त की बात है। अभी कुछ दिनों पहले रूसी तेल को कोई खरीदने वाला नहीं था। रूसी तेल के टैंकर समंदर में डेरा डाले हुए थे। रूस काफी सस्ती…
 06 March 2026
नई दिल्ली: ईरान-इजरायल-अमेरिका युद्ध का असर क्रिप्टोकरेंसी बाजार पर भी पड़ रहा है। पिछले कई दिनों में इसमें गिरावट बनी हुई है। शुक्रवार सुबह 10:30 बजे तक पिछले 24 घंटे में…
 06 March 2026
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में तनाव के बीच भारतीय शेयर बाजार में हाल में काफी गिरावट आई है। लगातार चार दिन की गिरावट के बाद गुरुवार को शेयर बाजार में तेजी…
 06 March 2026
नई दिल्ली: सरकार रेलवे की दो बड़ी कंपनियों को मिलाकर एक करने पर विचार कर रही है। इसके लिए रेल मंत्रालय ने एक प्रपोजल तैयार किया है। इसका उद्देश्य रेलवे इंफ्रास्ट्रक्चर…