यूक्रेन युद्ध रोकने के लिए भारत पर टैरिफ जरूरी... अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट से बोला ट्रंप प्रशासन, जानें क्या कहा

Updated on 04-09-2025 03:24 PM
वॉशिंगटन: अमेरिका के ट्रंप प्रशासन ने अदालती दस्तावेजों में चेतावनी दी है कि भारत समेत अन्य देशों पर टैरिफ कम करने से अमेरिका को व्यापारिक प्रतिशोध का सामना करना पड़ेगा। सुप्रीम कोर्ट ने निचली अदालत के टैरिफ को गैरकानूनी बताने के आदेश के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में दायर अपील में टैरिफ को जरूरी बताया है और कहा कि इसे कम करने से विदेशों में शांति स्थापित करने के प्रयासों को झटका लगेगा। इंडिया टुडे ने अपनी रिपोर्ट में बताया है कि सॉलिसिटर जनरल जॉन सॉर ने सुप्रीम कोर्ट से टैरिफ को बरकरार रखने का आग्रह किया है।

सुप्रीम कोर्ट में दायर अपील में कहा गया है कि इस मामले में दांव इससे ज्यादा नहीं हो सकता है। टैरिफ को यूक्रेन के लिए प्रयासों का एक महत्वपूर्ण पहलू और आर्थिक तबाही के खिलाफ एक ढाल बताया गया है। अदालती दस्तावेज में ट्रंप प्रशासन ने लिखा, 'हमने हाल ही में यूक्रेन में रूस के युद्ध से जुड़े पहले से मौजूद राष्ट्रीय आपातकाल से निपटने के लिए रूसी ऊर्जा उत्पादों की खरीद के लिए भारत के खिलाफ टैरिफ को अधिकृत किया है।' इसमें कहा गया कि टैरिफ को हटाने से अमेरिका 'आर्थिक तबाही के कगार पर पहुंच जाएगा।'

भारत के ऊपर ट्रंप का भारी टैरिफ

ट्रंप प्रशासन ने हाल ही में भारत के ऊपर 50 प्रतिशत टैरिफ को लागू किया था। इसमें 25 प्रतिशत टैरिफ व्यापार घाटे का हवाला देते हुए लगाया गया है, जबकि 25% अतिरिक्त दंडात्मक शुल्क रूस से कच्चा तेल खरीदने को लेकर लगाया गया है। यह किसी भी एशियाई देश पर ट्रंप प्रशासन का वर्तमान में सबसे ज्यादा टैरिफ है।

अदालत ने टैरिफ को बताया गैरकानूनी

पिछले महीने के आखिर में अमेरिकी संघीय सर्किट अपील कोर्ट ने टैरिफ के खिलाफ 7-4 के बहुमत से फैसला सुनाया था। इसमें कहा गया था कि ट्रंप ने व्यापक शुल्क लगाने के लिए आपातकालीन आर्थिक शक्तियों का प्रयोग करके अपने अधिकार का अतिक्रमण किया है। प्रशासन ने फैसले के विरोध में कहा है कि ये उपाय शांति और अभूतपूर्व आर्थिक समृद्धि को बढ़ावा दे रहे हैं और साथ ही देशों को वॉशिंगटन के साथ नए व्यापार ढांचों की ओर बढ़ा रहे हैं।

Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 March 2026
इस्लामाबाद, पाकिस्तान ने गुरुवार रात अफगानिस्तान के कई इलाकों में हवाई हमले किए। रॉयटर्स के मुताबिक, काबुल में घरों पर हुई बमबारी में 4 लोगों की मौत और 15 घायल हो…
 13 March 2026
ढाका: बांग्लादेश में तारिक रहमान की सरकार बनने के बाद चीन एक्टिव हो गया है। बांग्लादेश और चीन के विदेश सचिव अगले महीने की शुरुआत में ढाका में मिलने जा रहे…
 13 March 2026
तेल अवीव: इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई पर हमला बोला और उन्हें IRGC की कठपुतली बताया। नेतन्याहू की यह टिप्पणी मोजतबा खामेनेई के पहला…
 13 March 2026
वॉशिंगटन: भारत को छूट देने के बाद अमेरिका ने और देशों को भी रूसी तेल खरीदने की मंजूरी दी है। शुक्रवार को वित्त विभाग के एक नोटिस के अनुसार, अमेरिकी ने…
 13 March 2026
तेहरान: ईरान ने घोषणा की है कि वो होर्मुज स्ट्रेट को बंद नहीं करेगा लेकिन इस जलमार्ग से गुजरने के लिए सभी जहाजों को ईरानी नौसेना के साथ तालमेल बिठाना होगा।…
 13 March 2026
ढाका: बांग्लादेश में तारिक रहमान की सरकार बनने के बाद चीन एक्टिव हो गया है। बांग्लादेश और चीन के विदेश सचिव अगले महीने की शुरुआत में ढाका में मिलने जा रहे…
 11 March 2026
बेलग्रेड: यूक्रेन में जारी युद्ध के बीच एक ऐसी तस्वीर आई है जिससे रूस बहुत परेशान होगा। सर्बिया के लड़ाकू विमान MiG-29 में चीनी CM-400AKG मिसाइलों को इंटीग्रेट देखा गया है।…
 11 March 2026
मॉस्को: अमेरिका और इजरायल के ईरान पर लगातार हमलों के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस के अपने समकक्ष व्लादिमीर पुतिन से फोन पर बात की है। इसमें भी खास…