अमिताभ से बोलीं तारा शर्मा- हमारा फैमिली कनेक्शन, इस बारे में अधिक बात नहीं करते', बताया- बेटे कितने लंबे हो गए

Updated on 13-10-2025 01:23 PM
'हे बेबी' एक्ट्रेस तारा शर्मा ने अपने हालिया पोस्ट में बच्चन फैमिली यानी बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन के साथ अपने खास रिश्ते के बारे में बात की है। उन्होंने एक पोस्ट शेयर कर बताया कि बिग बी के साथ उनका फैमिली कनेक्शन है।

तारा शर्मा ने बताया है कि बच्चन फैमिली से जो कनेक्शन है वो प्रफेशनल रिश्ते से बढ़कर है। रविवार को तारा शर्मा ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक पुरानी तस्वीर शेयर की। इस तस्वीर में वो अपने बच्चों के अलावा अमिताभ और अभिषेक बच्चन के साथ पोज देती दिखाई दे रही हैं। अपने इस पोस्ट में तारा शर्मा ने पहले अभिषेक बच्चन को अवॉर्ड मिलने पर बधाई दे रही हैं। इसी के साथ उन्होंने अमिताभ बच्चन को जन्मदिन की बधाई देते हुए फैमिली कनेक्शन की बात कही है।

कहा- अभिषेक, आप मेरे शुरुआती को-स्टार्स में से एक हैं

इस पोस्ट में तारा शर्मा ने लिखा, 'अभिषेक बच्चन को हार्दिक बधाई और अमिताभ बच्चन को जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं! देर से बधाई देने के लिए माफी चाहती हूं। इस तस्वीर में, जहां आप दोनों साथ हैं, मैं आपकी तारीफ करना चाहती हूं। अभिषेक, आप मेरे शुरुआती को-स्टार्स में से एक हैं और आपका वॉर्म और चियरिंग पर्सनैलिटी हमेशा याद रहता है। इसलिए मुझे यह पोस्ट लिखनी पड़ी। हमारे बच्चों का खेलों के प्रति प्रेम और हमारे स्पोर्ट्स इंटरेस्ट हमें और करीब लाती हैं। स्पोर्ट्स बिजनेस में आपकी नई शुरुआत, आपकी मेहनत का जज्बा वाकई प्रेरणादायक है।'

तारा बोलीं- हमारा फैमिली कनेक्शन है

तारा ने आगे कहा, 'और अमित अंकल, हालांकि हम कम ही मिलते हैं, आप हमेशा बहुत उत्साहवर्धक रहे हैं। कहने की जरूरत नहीं कि आप एक प्रेरणा हैं। हमारा फैमिली कनेक्शन है, हालांकि हम इसके बारे में अधिक बात नहीं करते, लेकिन इस चीज ने मुझे हमेशा आपके करीब महसूस कराया है।

अगस्त्य नंदा की मां का किरदार

उन्होंने आगे बताया कि फिल्म 'आर्चीज' में उनके नाती अगस्त्य नंदा की मां का किरदार निभाना उनके लिए काफी मजेदार था। यही नहीं, उन्होंने आगे भी ऐसे ही बच्चन परिवार के साथ काम करने की उम्मीद जताई। पोस्ट के अंत में बताया गया कि उनके बेटे का बहुत जल्द एक टेनिस मैच है जिसके लिए वह बहुत ही उत्साहित हैं।

तारा ने पोस्ट के अंत में कही ये बात

तारा ने पोस्ट के अंत में लिखा है, 'जाहिर है, आर्चीज में प्यारे अगस्त्य की मां का किरदार निभाना... हाहा, कितना मजा आया। अच्छा, बस हो गया, बस एक छोटा सा HBD और बधाई संदेश। Z के अगले टेनिस मैच का इंतज़ार है। शुभकामनाएं, बच्चों! (खेल रहे बच्चों के लिए, लेकिन आप दिल से बहुत छोटे हैं और आपका सेंस ऑफ ह्यूमर भी कमाल का है, इसलिए यह आप पर भी लागू हो सकता है। हमारे बच्चे अब बहुत बड़े हो गए हैं, दोनों मुझसे भी लंबे हैं, वैसे यह एक बहुत ही फ्लैशबैक फ़ोटो है!)

लेखक प्रताप शर्मा और ब्रिटिश कलाकार और लेखिका सुजैन शर्मा की बेटी

तारा शर्मा की फैमिली की बात करें तो वो भारतीय लेखक प्रताप शर्मा और ब्रिटिश कलाकार और लेखिका सुजैन शर्मा की बेटी हैं। तारा ने साल 2002 में अनुपम खेर के डायरेक्शन में बनी फिल्म 'ओम जय जगदीश' से बॉलीवुड में शुरुआत की । तारा ने 'लैक्मे' , 'गार्नियर' , 'लिरिल' और 'पेप्सी' जैसे ऐड किए। एक ऐड में वो शाहरुख खान के साथ दिखीं, जो फिल्मों की तरफ उनका एक बड़ा कदम साबित हुआ। उन्होंने नवंबर 2007 में मीडिया entrepreneur रूपक सलूजा से शादी की। उनके दो बच्चे हैं, जिनका नाम जेन और काई है।
Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 March 2026
राजपाल यादव 9 करोड़ रुपये के चेक बाउंस केस में 13 दिनों तक तिहाड़ जेल में कैद थे। इस दौरान प्रियदर्शन ने एक इंटरव्यू में कहा था कि उन्होंने एक्टर…
 11 March 2026
किस्‍मत इंसान को कब कहां पहुंचा दे, कोई नहीं जानता। आज हम एक ऐसी ही शख्‍स‍ियत का किस्‍सा बताने जा रहे हैं, जो कभी नेताजी सुभाष चंद्र बोस की आजाद…
 11 March 2026
गोविंदा और सुनीता आहूजा पिछले काफी समय से अपने शादीशुदा लाइफ में उठापटक की वजह से खबरों में रहे हैं। हालांकि, सुनीता आहूजा ने पिछले साल गणपति पर इन खबरों…
 11 March 2026
हफ्तों के बढ़ते इंतजार के बाद, आमिर खान प्रोडक्शंस ने आखिरकार फिल्म 'एक दिन' का ट्रेलर रिलीज कर दिया है, जिसमें साई पल्लवी और जुनैद खान लीड रोल में नजर…
 11 March 2026
साल 2023 की ब्‍लॉकबस्‍टर फिल्‍म 'द केरल स्‍टोरी' की एक्ट्रेस अदा शर्मा बीते 1 महीने से घर पर खाली बैठी हैं। उनके पास काम नहीं है। 33 साल की अदा…
 11 March 2026
अक्षय कुमार इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'भूत बंगला' के प्रमोशन में जी जान लगाकर जुटे नजर आ रहे हैं। जल्द ही उनकी ये हॉरर कॉमेडी फिल्म सिनेमाघरों में दस्तक…
 11 March 2026
एक्टर गोविंदा ने गलती से अपनी लाइसेंसी बंदूक से 2024 में पैर पर गोली मार ली थी। जिसके बाद उनको फौरन अस्पताल ले जाया गया था। वहां उनकी सर्जरी हुई…
 09 March 2026
ग्लोबल पॉप क्वीन शकीरा के इंडिया टूर को लेकर फैंस की एक्साइटमेंट अब दोगुनी से तीन गुनी हो गई है। जी हां, अगले महीने इंडिया आ रही शकीरा जहां पहले…