प्रेमानंद महाराज के दर पर तान्‍या मित्तल, वृंदावन पहुंच लिया आशीर्वाद, बताया- यहां किनकी कमी सबसे अधिक खली

Updated on 20-12-2025 01:44 PM
' बिग बॉस सीजन 19' के फाइनल कंटेस्टेंट्स में से एक रहीं तान्या मित्तल प्रेमानंद महाराज जी से आशीर्वाद लेने के लिए पवित्र शहर वृंदावन पहुंची हैं। तान्या ने ये वीडियो अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर भी शेयर किया है। उनके इस वीडियो पर फैन्स जमकर प्यार बरसा रहे हैं।

इसी महीने 7 दिसंबर को 'बिग बॉस 19' का ग्रैंड फिनाले हुआ जिसमें गौरव खन्ना विनर रहे। इस शो के खत्म होने कै बाद जहां बाकी कंटेस्टेंट्स रोज पार्टियों में व्यस्त हैं वहीं तान्या मित्तल अपने काम और इसी के साथ आध्यात्म में भी जुट गई हैं। तान्या के इसी अंदाज की लोग अब जमकर तारीफ भी कर रहे हैं।

प्रेमानंद महाराज का आशीर्वाद लेने आश्रम गईं

तान्या श्री राधा वल्लभ मंदिर के दर्शन करने पहुंचीं और इसके बाद वो प्रेमानंद महाराज का आशीर्वाद लेने आश्रम गईं। तान्या प्रेमानंद महाराज जी के आश्रम पहुंचीं और अपने इंस्टाग्राम पर इस मुलाकात की एक झलक भी दिखाई है। ये वीडियो अब सोशल मीडिया पर सुर्खियों में है। इस क्लिप में वह अपने परिवार के साथ प्रेमानंद महाराज जी से मुलाकात करती नजर आ रही हैं। वीडियो शेयर करते हुए तान्या मित्तल ने एक इमोशनल कैप्शन लिखा है।

'भैया-भाभी, प्रिंसी दी, स्वीटी दी, सभी के साथ'

उन्होंने इस पोस्ट में लिखा है, 'परम पूज्य प्रेमानंद जी महाराज से आज अपने भैया-भाभी, प्रिंसी दी, स्वीटी दी और अपनी प्यारी भतीजियों के साथ मिलने का सौभाग्य मिला। काश आज बड़ी मामी भी होतीं। उनके दिए हुए संस्कार हम सब बच्चों में आज भी जिंदा हैं और हमेशा रहेंगे।'

इस मुलाकात को लेकर बेहद खुश दिख रहीं तान्या

रिएलिटी शो 'बिग बॉस 19' के दौरान अपनी बड़ी-बड़ी बातों से सुर्खियां बटोरने वालीं तान्या मित्तल शो के बाद में लगातार चर्चा में हैं। इस शो के खत्म होने के बाद भी वो लगातार इंटरनेट पर किसी न किसी वजह से छाई हुई हैं। अब लाखों फैन्स तान्या मित्तल को सपोर्ट करते सोशल मीडिया पर नजर आ रहे हैं। हालांकि, इस मुलाकात के दौरान तान्या ने महाराज जी से क्या सवाल पूछा और उन्हें क्या जवाब मिला इसकी जानकारी अभी नहीं है। वीडियो में तान्या अपने परिवार के साथ इस मुलाकात को लेकर बेहद खुश दिख रही हैं।
Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 March 2026
एक तरफ थलपति विजय के पत्नी संगीता सोरनलिंगम संग तलाक की खबरें हैं, तो दूसरी ओर एक्ट्रेस तृषा कृष्णन संग के साथ अफेयर की खबरें हैं। ये खबरें तब और…
 07 March 2026
हाल ही अनुराग डोभाल ने एक वीडियो पोस्ट पर मम्मी-पापा और भाई पर टॉर्चर करने के आरोप लगाए थे और कहा था कि अगर उन्हें कुछ भी होता है तो…
 07 March 2026
दिग्गज स्क्रीनराइटर और सलमान खान के पिता सलीम खान पिछले 19 दिन से अस्पताल में भर्ती हैं। रोजाना ही लोग उनसे मिलने अस्पताल के चक्कर काट रहे हैं। घर-परिवार के…
 07 March 2026
मशहूर प्लेबैक सिंगर कुमार सानू और उनकी एक्स-वाइफ रीता भट्टाचार्य के बीच विवाद खत्म होने का नाम ही नहीं ले रहा है। कुछ महीने पहले कुमार सानू ने रीता भट्टाचार्य…
 07 March 2026
'धुरंधर 2' की दस्‍तक से पहले बॉक्‍स ऑफिस पर सुस्‍ती का मौसम छा गया है। यह तूफान के आने से पहले की आहट जैसा है। रणवीर सिंह की फिल्‍म जहां…
 06 March 2026
मशहूर पॉप स्टार ब्रिटनी स्पीयर्स को कैलिफोर्निया में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। ब्रिटनी स्पीयर्स पर शराब और ड्रग्स के नशे में गाड़ी चलाने का संदेह था। हालांकि, बाद में…
 06 March 2026
'द केरल स्टोरी 2' पर ट्रेलर रिलीज की वक्त से ही बवाल मचा हुआ है, पर इसके बावजूद यह बॉक्स ऑफिस पर सीमित शोज में ठीक-ठाक कमाई कर रही है।…
 06 March 2026
'बिग बॉस ओटीटी 2' फेम एक्ट्रेस बेबिका धुर्वे बीते दिनों रियलिटी शो 'द लायन' में नजर आई थीं, जिसका अपडेट उन्होंने दिया था। वह सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती…