तालिबान ने स्टेडियम में हत्या के दोषियों को मार डाला : हजारों लोगों के सामने 15 गोलियां चलाईं, परिजन माफी की गुहार लगाते रहे

Updated on 23-02-2024 02:22 PM

अफगानिस्तान के गजनी शहर में तालिबान ने गुरुवार को हत्या के मामले में 2 दोषियों को सर-ए-आम सजा-ए-मौत दी। दोनों दोषियों को एक फुटबॉल स्टेडियम में करीब से गोलियां मारी गईं। गोली मार दी गई। इस दौरान हजारों लोग मौजूद थे। किसी को भी फोन या कैमरा रखने की इजाजत नहीं दी गई थी।

इस मामले की जानकारी तालिबान के शरिया कोर्ट ने बयान जारी करके दी। इसके मुताबिक, दोनों दोषियों ने 2 लोगों की चाकू मारकर हत्या कर दी थी। इसके बाद तालिबान के सुप्रीम लीडर हिबतुल्लाह अखुंदजादा की मंजूरी के बाद इन दोनों को सजा-ए-मौत दी गई।

गजनी पुलिस के प्रवक्ता अबु खालिद सरहदी ने कहा- दोषियों को सजा मृतक व्यक्तियों के परिजनों ने ही दी। इस दौरान उन्होंने 15 गोलियां चलाईं।

सार्वजनिक तौर पर सजा देने का तीसरा मामला
वॉशिंगटन पोस्ट के मुताबिक, स्टेडियम में दोषियों के परिजन भी थे, जिन्होंने माफी की गुहार लगाई। हालांकि, उनकी अपील ठुकरा दी गई। 2021 में तालिबान की सत्ता में वापसी के बाद यह तीसरी बार था, जब दोषियों को सार्वजनिक तौर पर सजा दी गई। UN ने इसे मानवीय अधिकारों का उल्लंघन बताया।

वॉइस ऑफ अमेरिका के मुताबिक, तालिबान ने अब तक इस तरह से 4 लोगों को मौत की सजा दी है। वहीं महिलाओं समेत करीब 350 दोषियों को कोड़े मारने की सजा भी दी जा चुकी है। इसस पहले दिसंबर 2022 में तालिबान ने एक और हत्या के दोषी को ऐसी ही सजा दी थी।

3 महिलाओं समेत 12 अपराधियों को पीटा
अखुंदजादा ने नवंबर 2022 में एक घोषणा की थी। इसमें शरिया अदालतों से कहा गया था कि गुनहगारों को सबके सामने सजा मिलनी चाहिए। इसके बाद 24 नवंबर को हजारों लोगों के सामने 12 दोषियों को कोड़े मारे गए। इनमें 3 महिलाएं भी थीं।

क्या है अफगानिस्तान का शरिया कानून
तालिबान ने अफगानिस्तान पर कब्जा करने के बाद कहा था कि देश में शरिया कानून लागू होगा। दरअसल, शरिया इस्लाम को मानने वाले लोगों के लिए एक लीगल सिस्टम की तरह है। कई इस्लामी देशों में इसका इस्तेमाल होता है। हालांकि, पाकिस्तान समेत ज्यादातर इस्लामी देशों में यह पूरी तरह लागू नहीं है। इसमें रोजमर्रा की जिंदगी से लेकर कई तरह के बड़े मसलों पर कानून हैं।

शरिया में पारिवारिक, वित्त और व्यवसाय से जुड़े कानून शामिल हैं। शराब पीना, नशीली दवाओं का इस्तेमाल करना या तस्करी, शरिया कानून के तहत बड़े अपराधों में से एक है। यही वजह है कि इन अपराधों में कड़ी सजा के नियम हैं।


Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 22 April 2026
वॉशिंगटन: ईरान के साथ 39 दिन की लड़ाई ने अमेरिका के मिसाइल जखीरे को बड़े पैमाने पर खाली कर दिया है। अमेरिकी रक्षा विभाग के हालिया आंतरिक स्टॉक आकलन से…
 22 April 2026
तेहरान: ईरान ने पाकिस्तान के फील्ड मार्शल असीम मुनीर को अमेरिका का आदमी बताया है। ऐसा पहली बार हुआ है जब ईरान की सरकारी मीडिया ने पाकिस्तान की निष्पक्षता पर सवाल…
 22 April 2026
तेहरान: ईरान के अंदर अमेरिका को लेकर सख्त तेवर हैं और IRGC ने अमेरिका के सामने एक सेकंड के लिए भी झुकने से इनकार कर दिया है। ईरान की 'जैसे को…
 22 April 2026
काठमांडू: नेपाल की बालेन शाह के नेतृत्व वाली सरकार के खिलाफ जनता के कई वर्गों में नाराजगी बढ़ रही है। चुनाव में भारी जीत के बाद सत्ता संभालने वाले बालेन…
 21 April 2026
वॉशिंगटन: ईरान के साथ सीजफायर समझौते पर बातचीत के लिए उपराष्ट्रपति जेडी वेंस आज (मंगलवार) पाकिस्तान जा सकते हैं। अमेरिकी वेबसाइट एक्सियोस ने तीन अमेरिकी अधिकारियों के हवाले से बताया…
 21 April 2026
बीजिंग: चीनी नेवी ने सोमवार को विमानवाहक पोत लियाओनिंग को ताइवान जलडमरूमध्य में भेजा है। इस साल की शुरुआत के बाद यह पहला मौका है, जब चीनी विमानवाहक युद्धपोत इस…
 21 April 2026
काठमांडू: नेपाल में भारी बहुमत के साथ सत्ता में आई बालेन शाह की सरकार पहले महीने में ही मुश्किल में फंस गई है। मार्च के आखिर में प्रधानमंत्री बनने वाले…
 21 April 2026
वॉशिंगटन: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ईरान के साथ शांति वार्ता पर आखिरी बातचीत के लिए खुद पाकिस्तान का दौरा कर सकते हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक पाकिस्तान में अमेरिका और ईरान…