यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर कड़ी कार्रवाई करें : कलेक्टर

Updated on 14-06-2024 06:46 PM
कोरिया। कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभा कक्ष में सड़क सुरक्षा समिति बैठक ली। बैठक में उन्होंने संभावित ब्लैक स्पॉट चयन करने के साथ ही राष्ट्रीय व राजकीय मार्ग पर चन्हांकित स्थानों पर चेतावनी बोर्ड लगाने, यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर वाहन चालको के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही करते हुए ड्रायविंग लायसेंस के निलंबन की कार्यवाही करने तथा दुर्घटना से बचाव संबंधित व्यवस्था दुरूस्त करने एवं सुरक्षा मानकों के पालन करने को लेकर आवष्यक दिशा निर्देश दिए।

कलेक्टर ने बैठक में जिले में संचालित सभी स्कूल बसों का परीक्षण स्कूल प्रारंभ होने के पूर्व माननीय सुप्रीम कोर्ट द्वारा दी गई गाईड लाईन के अनुसार बिंदुवार जांच करने के निर्देष दिए। उन्होंने पुलिस थाना व चौकियों से तेज व खतरनांक रूप से वाहन संचालन एवं यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर उनके विरूद्ध कड़ी कार्यवाही करते हुए ड्रायविंग लायसेंस की निलंबन की कार्यवाही हेतु परिवहन विभाग को भेजने के निर्देष दिए। इसके साथ ही उन्होंने पिकअप वाहनों पर सवारी लाने ले जाने वालो पर सतत् निगरानी और उनके विरूद्ध कड़ी कार्यवाही करने के निर्देष दिए। कलेक्टर ने पुलिस विभाग के अधिकारियों से रात्रि गस्त बढ़ाने तथा होटल ढाबो का निरंतर निरीक्षण कर असामाजिक तत्वों के विरूद्ध कार्यवाही करने को कहा।

कलेक्टर ने फुटपाथ, पार्किंग सर्विस लेन से अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही सुनिश्चित करने के साथ स्कूल, कॉलेज व अन्य सार्वजनिक स्थलों पर यातायात के सम्बंध में जन जागरूकता अभियान चलाने के भी निर्देश दिए। बैठक में दुर्घटनाओं के शिकार हुए लोगों की तत्काल मदद व चिकित्सा हेतु ट्रामा सेंटर की स्थापना किए जाने की बात कही। स्वास्थ्य व नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन करने साथ ही ऐसे व्यक्ति जिन्होंने सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति को त्वरित चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने में किसी भी प्रकार की सहायता हो उन्हे सम्मानित किए जाने पर बल दिया।

बता दें कि व्यक्ति जिन्होंने सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति को त्वरित चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने में किसी भी प्रकार की सहायता हो उन्हें पांच हजार रूपये दे कर सम्मानित किया जाता है।

बैठक में अपर कलेक्टर अरूण कुमार मरकाम, लोक निर्माण विभाग के कार्यपालन अभियंता एस.के. सतपती, जिला परिवहन अधिकारी अनिल भगत सहित समिति के सदस्य उपस्थित थे।

Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 March 2026
बिलासपुर, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज बिलासपर दौरे पर रहेंगे। तखतपुर के लाखासार में गौधाम योजना का शुभारंभ करेंगे। जिसके बाद गुरु घासीदास सेंट्रल यूनिवर्सिटी में पशुपालक सम्मेलन में शामिल होंगे। यहां…
 14 March 2026
रायपुर, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट करने के मामले में दिल्ली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। उत्तर प्रदेश के कौशांबी से छत्तीसगढ़ कांग्रेस के संयुक्त…
 14 March 2026
महासमुंद। राष्ट्रीय कुष्ठ उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत जिले में कुष्ठ रोग से उत्पन्न शारीरिक विकृतियों के उपचार हेतु मेडिकल कॉलेज अस्पताल महासमुंद में कुष्ठ विकृति सुधार शल्यक्रिया शिविर का आयोजन किया…
 14 March 2026
कोण्डागांव। कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना के निर्देश पर जिले में घरेलू गैस सिलेंडरों के व्यावसायिक उपयोग पर खाद्य एवं राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने सख्त कार्रवाई की है। टीम…
 14 March 2026
नारायणपुर। जिले के ग्रामीणों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए नारायणपुर से पांगुर तक नए ग्रामीण मार्ग के निर्धारण का प्रस्ताव तैयार किया गया है। प्रस्तावित मार्ग की कुल लंबाई…
 14 March 2026
कोरबा। छत्तीसगढ़ शासन द्वारा मातृशक्ति के सशक्तीकरण और आर्थिक आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से संचालित महतारी वंदन योजना आज प्रदेश की लाखों महिलाओं के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला…
 14 March 2026
कोरबा । कलेक्टर  कुणाल दुदावत ने आज तहसीलदार, नायब तहसीलदार, राजस्व निरीक्षक एवं पटवारियों की बैठक लेकर मसाहती ग्रामों में चल रहे सर्वे की स्थिति की समीक्षा की। उन्होंने स्पष्ट निर्देश…
 14 March 2026
कोरबा।  उद्योग विभाग द्वारा संचालित रैम्प योजना के अंतर्गत छत्तीसगढ़ स्टार्टअप नीति 2025-30 के विषय में आज मॉर्डन कॉलेज में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं को छत्तीसगढ़…