ताइवान के किस हथियार को देख चौंक गई दुनिया, चीन को सता रही मिसाइलों की चिंता, जानें कितना शक्तिशाली

Updated on 20-09-2025 12:56 PM
ताइपे: ताइवान ने पहली बार आधिकारिक रूप से चियांग कुंग या स्ट्रॉन्ग बो नाम के नए एंटी-बैलिस्टिक मिसाइल सिस्टम की तैनाती की है। इसका बड़े पैमाने पर उत्पादन किया जा रहा है। इस सिस्टम में दो स्टेज वाले इंटरसेप्टर हैं। इसमें ताइवान का पहला स्वदेशी एक्टिव इलेक्ट्रॉनिकली-स्कैन्ड ऐरे (AESA) रडार भी शामिल है। ताइवान को डर है कि उसे चीनी आक्रमण के दौरान बैलिस्टिक मिसाइलों की भारी बौछार का सामना करना पड़ेगा। इस कारण वह पहले से ही खुद को तैयार रखने की कोशिश कर रहा है। यह मिसाइल डिफेंस सिस्टम चीनी बैलिस्टिक मिसाइलों को उनके टर्मिनल स्टेज में पहुंचने से पहले ही मार गिराएंगे। ऐसे में ताइवान के इस डिफेंस सिस्टम से चीन की टेंशन बढ़ सकती है।

चियांग कुंग सिस्टम के बारे में नई जानकारी सामने आई


ताइवान के राष्ट्रीय चुंग-शान विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी संस्थान (NCSIST) ने चियांग कुंग एंटी-बैलिस्टिक मिसाइल सिस्टम के बारे में नई जानकारी साझा की है। इसके साथ ही इस सिस्टम की टेस्टिंग के कुछ वीडियो क्लिप भी शेयर किए हैं। इसे ताइवान में आयोजित होने वाले द्विवर्षीय ताइपे एयरोस्पेस एंड डिफेंस टेक्नोलॉजी एक्जिबिशन में भी प्रदर्शित किया गया है। इसमें चियांग कुंग के चार-सेल ट्रेलर आधारित लॉन्चर भी शामिल हैं। ताइवानी अधिकारियों ने 2023 में इस एक्जिबिशन के दौरान इस मिसाइल सिस्टम के अस्तित्व का खुलासा किया था, लेकिन इसे किसी भी रूप में प्रदर्शित नहीं किया था।

मिलीमीटर वेव रडार सीकर से लक्ष्य को ढूंढता है इंटरसेप्टर


NCSIST ने अब खुलासा किया है कि दो स्टेज वाले चियांग कुंग इंटरसेप्टर को सबसे पहले सिस्टम के बड़े ट्रेलर-माउंटेड AESA रडार के जरिए अपने लक्ष्य की जानकारी मिलती है। इसके बाद इंटरसेप्टर को फायर किया जाता है, जिसकी लॉन्चिंग के बाद दूसरा स्टेज अलग हो जाता है और इंटरसेप्शन को अंजाम देने के लिए अपने अंदर मौजूद मिलीमीटर वेव रडार सीकर पर स्विच हो जाता है। इससे इंटरसेप्टर को अपने लक्ष्य को ढूंढने और उसे सटीकता के साथ नष्ट करने में सहूलियत मिलती है। इसकी खास बात है कि इसे किसी इलेक्ट्रॉनिक वारफेयर सिस्टम के जरिए जाम नहीं किया जा सकता है।

चियान कुंग को लेकर अब भी क्या संदेह


ताइवान की सेंट्रल न्यूज एजेंसी (सीएनए) की एक रिपोर्ट के अनुसार, दूसरे चरण में मिश्रित सामग्री से निर्मित और थ्रस्ट-वेक्टरिंग क्षमता है। यह पूरी तरह से स्पष्ट नहीं है कि इसे एक हिट-टू-किल सिस्टम के रूप में डिजाइन किया गया है जो अपने लक्ष्य को केवल टकराने की शक्ति (प्रभाव बल) से नष्ट कर देता है या इसमें एक उच्च-विस्फोटक वारहेड होता है। सीएनए की रिपोर्ट में कहा गया है कि चियांग कुंग "मध्य-स्तर पर दुश्मन की सामरिक बैलिस्टिक मिसाइलों को रोकने" में सक्षम है, लेकिन पृथ्वी के वायुमंडल से बाहर होने पर मध्य-मार्ग चरण में लक्ष्यों को निशाना बनाने की इसकी पूरी क्षमता स्पष्ट नहीं है।

कितनी ऊंचाई तक मार कर सकता है चियान कुंग


सीएनए के अनुसार, NCSIST के डायरेक्टर ली शिह चांग ने कहा है कि यह इंटरसेप्टर कम से कम 43 मील (70 किलोमीटर) की ऊंचाई पर स्थित लक्ष्यों को भेद सकता है। तुलना के लिए, अमेरिकी टर्मिनल हाई एल्टीट्यूड एरिया डिफेंस (THAAD) सिस्टम वायुमंडल के भीतर टर्मिनल चरण पर दुश्मन के मिसाइलों को इंटरसेप्ट करता है। इसे 31 मील (50 किलोमीटर) से अधिक ऊंचाई पर स्थित लक्ष्यों को भेदने में सक्षम बताया जाता है।
Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 March 2026
इस्लामाबाद, पाकिस्तान ने गुरुवार रात अफगानिस्तान के कई इलाकों में हवाई हमले किए। रॉयटर्स के मुताबिक, काबुल में घरों पर हुई बमबारी में 4 लोगों की मौत और 15 घायल हो…
 13 March 2026
ढाका: बांग्लादेश में तारिक रहमान की सरकार बनने के बाद चीन एक्टिव हो गया है। बांग्लादेश और चीन के विदेश सचिव अगले महीने की शुरुआत में ढाका में मिलने जा रहे…
 13 March 2026
तेल अवीव: इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई पर हमला बोला और उन्हें IRGC की कठपुतली बताया। नेतन्याहू की यह टिप्पणी मोजतबा खामेनेई के पहला…
 13 March 2026
वॉशिंगटन: भारत को छूट देने के बाद अमेरिका ने और देशों को भी रूसी तेल खरीदने की मंजूरी दी है। शुक्रवार को वित्त विभाग के एक नोटिस के अनुसार, अमेरिकी ने…
 13 March 2026
तेहरान: ईरान ने घोषणा की है कि वो होर्मुज स्ट्रेट को बंद नहीं करेगा लेकिन इस जलमार्ग से गुजरने के लिए सभी जहाजों को ईरानी नौसेना के साथ तालमेल बिठाना होगा।…
 13 March 2026
ढाका: बांग्लादेश में तारिक रहमान की सरकार बनने के बाद चीन एक्टिव हो गया है। बांग्लादेश और चीन के विदेश सचिव अगले महीने की शुरुआत में ढाका में मिलने जा रहे…
 11 March 2026
बेलग्रेड: यूक्रेन में जारी युद्ध के बीच एक ऐसी तस्वीर आई है जिससे रूस बहुत परेशान होगा। सर्बिया के लड़ाकू विमान MiG-29 में चीनी CM-400AKG मिसाइलों को इंटीग्रेट देखा गया है।…
 11 March 2026
मॉस्को: अमेरिका और इजरायल के ईरान पर लगातार हमलों के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस के अपने समकक्ष व्लादिमीर पुतिन से फोन पर बात की है। इसमें भी खास…