टी-20: वेस्टइंडीज ने साउथ अफ्रीका को 30 रन से हराया:3 मैचों की सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त हासिल की

Updated on 26-08-2024 04:36 PM

मेजबान वेस्टइंडीज ने टी-20 सीरीज के दूसरे मुकाबले में साउथ अफ्रीका को 30 रन से हरा दिया। इस जीत से विंडीज ने 3 मैचों की सीरीज में 2-0 की बढ़त हासिल कर ली है। तीसरा और आखिरी मुकाबला 27 अगस्त को त्रिनिदाद में खेला जाएगा।

रविवार रात ब्रायन लारा क्रिकेट अकादमी के मैदान पर साउथ अफ्रीका ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी। वेस्टइंडीज ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट पर 179 रन बनाए। जवाब में साउथ अफ्रीका 19.4 ओवर में 149 रन पर ऑलआउट हो गई। रोमारियो शेफर्ड प्लेयर ऑफ द मैच रहे। उन्होंने 15 रन देकर 3 विकेट चटकाए। शमार जोसेफ को भी 3 विकेट मिले।

टॉप-3 ने वेस्टइंडीज को 80 पार पहुंचाया
मुकाबले में टॉप ऑर्डर ने वेस्टइंडीज को मजबूत शुरुआत दी। ओपनर शाई होप और एलिक एथनाज पहले विकेट के लिए 41 रनों की साझेदारी करके स्कोर की बुनियाद रखी। यहां एथनाज के 28 रन पर आउट होने के बाद होप ने निकोलस पूरन के साथ दूसरे विकेट के लिए 42 रन जोड़े और स्कोर 80 पार पहुंचा दिया। लिजार्ड विलियमस की बॉल पर एथनाज पुल करने के प्रयास में डोनोवन फरेरा को कैच थमा बैठे

पॉवेल और रदरफोर्ड की अहम साझेदारी
कप्तान रोवमन पॉवेल ने 22 बॉल पर 159.09 के स्ट्राइक रेट से 35 रन की पारी खेली। उनकी पारी में एक चौका और तीन छक्के शामिल रहे। पॉवेल ने शेरफेन रदरफोर्ड के साथ 5वें विकेट के लिए 28 बॉल पर 47 रन की पार्टनरशिप कर टीम को 150 पार पहुंचाया। रदरफोर्ड ने 18 बॉल पर 29 रन बनाए।

साउथ अफ्रीका की ओर से लिजार्ड विलियमस ने 3 विकेट लिए। 2 सफलताएं पैट्रिक क्रूगर को मिलीं।

रिकेलटन और हैंड्रिक्स की तेज शुरुआत
रियान रिकेलटन और रीजा हेंड्रिक्स की जोड़ी ने 180 रन का टारगेट चेज कर रही साउथ अफ्रीका को तेज शुरुआत दिलाई। टीम ने चौथे ओवर में 50 रन का आंकड़ा हासिल कर लिया था। लेकिन टीम ने पावरप्ले के आखिरी दो ओवर में दोनों ओपनर आउट हो गए। दोनों ने 63 रन की साझेदारी की। रिकेलटन ने 20 और हैंड्रिक्स ने 44 रन का योगदान दिया।

20 रन बनाने में गंवाए आखिरी 7 विकेट
129 रन के स्कोर पर साउथ अफ्रीका का चौथा विकेट गिरा। यहां ट्रिस्टन स्टब्स 28 रन बनाकर आउट हुए। उनके आउट होते ही टीम बिखर गई। अफ्रीकी टीम ने अगले 20 रन बनाने में आखिरी 7 विकेट गंवा दिए। कप्तान एडेन मार्करम ने 19 और रासी वान डर डुसेन ने 17 रन का योगदान दिया। शेष बल्लेबाज खास प्रदर्शन नहीं कर सके।

वेस्टइंडीज की ओर से रोमारियो शेफर्ड और शमार जोसेफ ने 3-3 विकेट लिए। अकील हुसैन ने 2 विकेट हासिल किए। 1-1 विकेट मैथ्यू फोर्डे और गुणाकेश मोती के खाते में गया।


Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 March 2026
नई दिल्ली: महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर के लिए आईपीएल 2026 एक नई शुरुआत लेकर आया है। सालों तक मुंबई इंडियंस के साथ जुड़े रहने के बाद इस…
 18 March 2026
नई दिल्ली: सीएसके की टीम से इन दिनों एक बड़े बदलाव की आहट सुनाई दे रही है। भारतीय स्टार संजू सैमसन के टीम में आने को एमएस धोनी के युग…
 18 March 2026
आईपीएल 2026 के रोमांचक आगाज में अब दो हफ्ते से भी कम का समय बचा है। सभी 10 टीमों ने मैदान पर पसीना बहाना शुरू कर दिया है लेकिन इस…
 18 March 2026
नई दिल्ली: भारत के मशहूर चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव की शादी का मंगलवार को लखनऊ में ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन आयोजित किया गया। राजनीति और खेल जगत की विभिन्न हस्तियों से सजी…
 18 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम की इस वक्त वाइट बॉल क्रिकेट में पूरी तरह से डॉमिनेशन देखने को मिल रही है। भारत ने 2024 के बाद 2026 में भी टी20 वर्ल्ड…
 18 March 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के काबुल में ड्रग रिहैबिलिटेशन हॉस्पिटल पर हवाई हमला किया है, जिससे 400 लोगों की मौत हो गई है जबकि 250 लोग चोटिल हैं। इस एयर…
 18 March 2026
नई दिल्ली: अफ्रीकी फुटबॉल में बड़ा विवाद सामने आया है। कन्फेडरेशन ऑफ अफ्रीकन फुटबॉल (सीएएफ) ने अफ्रीकन कप ऑफ नेशंस 2026 के फाइनल का नतीजा पलटते हुए मोरक्को को चैंपियन घोषित…
 18 March 2026
भारत की पूर्व टेनिस स्टार सानिया मिर्जा दुबई में मुश्किल दिन गुजारने के बाद वापस भारत लौट आई हैं। 39 साल की सानिया मिर्जा अपने बेटे के साथ दुबई में…