सूर्यकुमार यादव की वाइफ ने खरीदा मुंबई में महल जैसा अपार्टमेंट, जानिए कीमत और लोकेशन

Updated on 24-02-2026 01:58 PM
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के कप्तान और स्टार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव की पत्नी देविशा शेट्टी ने 1500 स्क्वायर फीट का मुंबई में एक आलीशान फ्लैट खरीदा है। सीआरई मैट्रिक्स द्वारा प्राप्त प्रॉपर्टी रजिस्ट्रेशन डोक्यूमेंट्स के मुताबिक, देविशा ने मुंबई में देवनार के गोदरेज स्काई टेरेसेस प्रोजेक्ट में 7.18 करोड़ रुपये का फ्लैट खरीदा है।

इस खरीद के साथ ही परिवार का रियल इस्टेट पोर्टफोलियो गोदरेज प्रॉपर्टीज द्वारा बनाए गए देवनार प्रोजेक्ट में और भी बेहतर हो गया है। पिछले साल सूर्यकुमार यादव और देविशा शेट्टी ने इसी बिल्डिंग में दो अपार्टमेंट खरीदे थे। अब उन्होंने तीसरा भी खरीद लिया है। 2025 में देविशा शेट्टी ने दो अपार्टमेंट इसी बिल्डिंग में 17 और 18वें माले पर खरीदे थे। डॉक्यूमेंट्स के मुताबिक, इसी बिल्डिंग के 18वें माले पर अब तीसरा अपार्टमेंट भी उन्होंने खरीद लिया है।

20 फरवरी को खरीदा गया अपार्टमेंट

डॉक्यूमेंट्स के मुताबिक, 20 फरवरी 2026 को अपार्टमेंट खरीदा गया था। अपार्टमेंट की स्टैंप ड्यूटी 35.90 लाख और 30 हाजार रुपये की रजिस्ट्रेशन फीस भी दे दी गई है। बता दें कि अपार्टमेंट दो पार्किंग स्पेसिज के साथ खरीदा गया है।

टी20 वर्ल्ड कप में बिजी हैं सूर्यकुमार यादव

सूर्यकुमार यादव इस वक्त भारत और श्रीलंका में हो रहे टी20 वर्ल्ड कप 2026 में बिजी हैं। ग्रुप स्टेज में टीम इंडिया ने शानदार प्रदर्शन किया था और चार में से चार मुकाबले जीतकर सुपर 8 के लिए क्वालीफाई किया था। पाकिस्तान पर भी इस दौरान टीम इंडिया ने 61 रन की बड़ी जीत दर्ज की थी। हालांकि टीम इंडिया सुपर 8 का आगाज उस तरीके से नहीं कर पाई। उनको अपने पहले मैच में ही साउथ अफ्रीका के सामने बड़ी हार का सामना करना पड़ा। साउथ अफ्रीका ने भारत को 76 रन से हरा दिया। इस हार से भारत की सेमीफाइनल की राह मुश्किल जरूर हुई है। लेकिन नामुमकिन नहीं।
Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 March 2026
नई दिल्ली: भारत और इंग्लैंड के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2026 का सेमीफाइनल-2 खेला जाना है। यह मुकाबला मुंबई का ऐतिहासिक वानखेड़े स्टेडियम में होगा। इस मैच में जसप्रीत बुमराह एक…
 05 March 2026
नई दिल्ली: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में आज यानी 5 मार्च को दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला भारत और इंग्लैंड के बीच होने वाला है। दोनों टीमों के बीच टक्कर के…
 05 March 2026
मुंबई: भारत और इंग्लैंड के बीच मुंबई का वानखेड़े स्टेडियम में टी20 विश्व कप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल होगा। पहले सेमीफाइनल में साउथ अफ्रीका को हराकर न्यूजीलैंड की टीम ने फाइनल…
 05 March 2026
नई दिल्ली: क्रिकेट के भगवान के नाम से मशहूर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर आज यानी 5 मार्च को सानिया चंडोक के साथ शादी के बंधन में बंधने वाले…
 05 March 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व खिलाड़ी और कप्तान शाहिद अफरीदी आज कल अलग-अलग पाकिस्तानी शो पर क्रिकेट से जुड़े मामलों पर बात करते हुए नजर आते हैं। शाहिद अपने…
 05 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व और दिग्गज खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर की शादी मुंबई में सानिया चंडोक के साथ बड़े धूम धाम से हुई। कई बड़ी…
 03 March 2026
नई दिल्ली: मिडिल ईस्ट में बढ़ते सैन्य संघर्ष के बीच इंग्लैंड के क्रिकेटर जॉनी बेयरस्टो अपने परिवार के साथ दुबई में फंसे हैं। उन्होंने हालात को लेकर चिंता जताई है। ईरान…
 03 March 2026
नई दिल्ली: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में पाकिस्तान क्रिकेट टीम का प्रदर्शन काफी ज्यादा साधारण रहा। एक बार फिर भारत से पाकिस्तान हार गया। इसके अलावा लगातार दूसरी बार टी20…