वल्लभ भवन में 'सर्जिकल स्ट्राइक' : मुख्यमंत्री की गैर-मौजूदगी में मंत्रालय खाली, गृह और वन विभाग में नहीं मिला एक भी कर्मचारी!

Updated on 27-02-2026 11:24 AM
भोपाल। वल्लभ भवन मंत्रालय में अधिकारियों-कर्मचारियों की समय पर उपस्थिति के लिए गुरुवार को एक घंटे तक छापामार कार्रवाई चली। इसमें कुछ विभागों में तो स्टाफ उपस्थित मिला, लेकिन खेल, वन, कृषि और गृह जैसे विभाग पूरी तरह से खाली मिले। यहां न तो उच्चाधिकारी समय पर आए थे और न ही ऑफिस का स्टाफ। मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव और मुख्य सचिव अनुराग जैन गुरुवार को भोपाल से बाहर दौरे पर थे।

इस बीच वल्लभ भवन में सुबह 10.30 बजे से 11.30 बजे तक चली छापामार कार्रवाई में सामान्य प्रशासन विभाग (जीएडी) के अपर मुख्य सचिव संजय शुक्ला, अजय कटेसरिया, दिनेश मौर्य और मनोज श्रीवास्तव ने अपनी-अपनी टीम बनाकर मंत्रालय के विभागों में स्टाफ की उपस्थिति की स्थिति देखी। अधिकारियों ने उपस्थिति रजिस्टर देखा और पूछताछ की तथा अधिकारियों-कर्मचारियों की उपस्थिति, आने-जाने का समय व अनधिकृत अनुपस्थिति की जानकारी संकलित की।

गृह विभाग पूरी तरह से खाली मिला

संजय शुक्ला ने गृह विभाग का निरीक्षण किया, जो पूरी तरह से खाली मिला। यहां सुबह के निर्धारित समय 10.30 बजे एक भी अधिकारी या कर्मचारी उपस्थित नहीं मिला। इसी तरह खेल एवं युवा कल्याण, कृषि, सहकारिता, जनजातीय कार्य और वन विभाग में भी स्टाफ उपस्थित नहीं मिला। वन विभाग में तो प्रमुख सचिव संदीप यादव और उनका स्टाफ ही नहीं आया था। एमएसएमई विभाग की भी यही स्थिति थी।

हालांकि औद्योगिक नीति एवं निवेश संवर्धन, सामान्य प्रशासन, वित्त, स्कूल शिक्षा, राजस्व और स्वास्थ्य विभाग में अधिकारी-कर्मचारी समय पर उपस्थित पाए गए। समय पर उपस्थिति के मामले में इन विभागों की स्थिति अच्छी रही।

मुख्यमंत्री के निर्देश पर हुई छापामार कार्रवाई

दरअसल, मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव और मुख्य सचिव अनुराग जैन बार-बार निर्देश देते हैं कि शासकीय कार्यालयों में अधिकारियों-कर्मचारियों की समय पर शत-प्रतिशत उपस्थिति हो। बावजूद इसके अधिकारी-कर्मचारी सुबह के निर्धारित समय पर नहीं आते। इससे नाराज मुख्यमंत्री डा. यादव के सख्त निर्देश पर गुरुवार को वल्लभ भवन मंत्रालय में समय पर उपस्थिति के लिए छापामार कार्रवाई की गई।

अब विंध्याचल और सतपुड़ा भवन में होगी छापामार कार्रवाई

वल्लभ भवन के बाद अब विंध्याचल और सतपुड़ा भवन के कार्यालयों में भी छापामार कार्रवाई कर अधिकारियों एवं कर्मचारियों की उपस्थिति, आने-जाने का समय और अनधिकृत अनुपस्थिति की जानकारी संकलित की जाएगी। सामान्य प्रशासन विभाग टीम बनाकर सभी जगह तैनात करेगा और वरिष्ठ अधिकारियों को भी इसकी सूचना दी जाएगी।


Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 March 2026
भोपाल, भोपाल के पटेल नगर स्थित लक्ष्मी हॉस्पिटल में एक युवक की मौत के बाद बुधवार दोपहर को पुलिस पर पत्थर बरसाने, वाहन फोड़ने के मामले में आधा दर्जन लोगों को…
 05 March 2026
भोपाल, भोपाल एम्स में महिला असिस्टेंट प्रोफेसर की आत्महत्या का मामला अब राष्ट्रीय स्तर पर गूंजने लगा है। पहले भी इस प्रकरण को लेकर संस्थान की कार्यसंस्कृति और शिकायत निवारण तंत्र…
 05 March 2026
भोपाल, राष्ट्रीय एचपीवी टीकाकरण अभियान के तहत भोपाल में सर्वाइकल कैंसर से बचाव की मुहिम ने रफ्तार पकड़ ली है। अब तक जिले में 200 किशोरियों को ह्यूमन पैपिलोमा वायरस (HPV)…
 05 March 2026
भोपाल, भोपाल में गुरुवार को नेहरू नगर स्थित पुलिस परेड ग्राउंड में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में डीजीपी कैलाश मकवाना, पुलिस कमिश्नर संजय कुमार, एसीपी, आरआई सहित…
 05 March 2026
भोपाल, आरटीओ के पूर्व करोड़पति कॉन्स्टेबल सौरभ शर्मा और उसके सहयोगी चेतन सिंह गौर से जुड़े मामले में बरामद 100 करोड़ रुपए के सोना और नकदी को सरकारी खजाने में जमा…
 05 March 2026
भोपाल। थाना रातीबड़ पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए क्षेत्र में चोरी और नकबजनी करने वाले एक शातिर गिरोह को दबोचने में सफलता प्राप्त की है। पुलिस ने गिरोह के पांच सदस्यों…
 05 March 2026
भोपाल। प्रदेश में स्थित स्मारक और संग्रहालयों के लिए टिकट की बुकिंग ऑनलाइन होने से पर्यटकों की संख्या में बढ़ोत्तरी हुई है। पहले के मुकाबले 30 फीसदी आवेदन ज्यादा आ रहे…
 05 March 2026
मध्यप्रदेश शासन द्वारा वर्तमान अप्रत्याशित परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए खाड़ी देशों में निवासरत मध्यप्रदेश के नागरिकों की सहायता के उद्देश्य से मध्यप्रदेश भवन, नई दिल्ली में 24x7 कंट्रोल…