ट्रम्प के प्रवासियो को निकालने पर सुप्रीम कोर्ट की रोक:अमेरिकी राष्ट्रपति नाराज, कहा- जज अपराधियों को देश से निकालने नहीं देंगे

Updated on 17-05-2025 12:04 PM

अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को ट्रम्प के वेनेजुएला के अप्रवासियों को देश से निकालने के फैसले पर रोक लगा दी है। कई अप्रवासी अभी टेक्सास की एक हिरासत केंद्र में बंद हैं। ट्रम्प प्रशासन 1798 के ’एलियन एनिमीज एक्ट’ के जरिए उन्हें जल्द से जल्द देश से बाहर भेजना चाहता था।

ट्रम्प प्रशासन के फैसले पर रोक लगाते हुए कोर्ट ने कहा कि सरकार को लोगों को देश से निकालने से पहले उन्हें कानूनी प्रक्रिया का पूरा मौका देना होगा। कोर्ट ने यह भी कहा कि ट्रम्प प्रशासन ने जो तरीका अपनाया, जैसे कि 24 घंटे में बिना सुनवाई को अप्रवासी को देश से बाहर भेज देना, यह कहीं से सही नहीं है।

एलियन एनिमीज एक्ट युद्ध के समय का बनाया हुआ कानून है जिसमें दुश्मनों को देश से निकालने के लिए कोई भी कानूनी कार्रवाई नहीं करनी होती है। हालांकि अमेरिकी संविधान के कुछ प्रावधान के जरिए इसे कोर्ट में चुनौती दी गई थी।

निचली अदालत ने सुनवाई से इनकार किया था, अब वही फैसला देगी

इस फैसले का मतलब है कि प्रवासियों को यह जानने और अदालत में चुनौती देने का अधिकार है कि उन्हें क्यों निकाला जा रहा है। हालांकि यह फैसला अभी अस्थायी है और इस पर पूरी कानूनी लड़ाई अभी बाकी है।

सुप्रीम कोर्ट ने मामला एक निचली अदालत (फिफ्थ सर्किट कोर्ट) को वापस भेज दिया है ताकि वहां इसे और अच्छे से सुना जा सके। यह वहीं अदालत ने जिसने अप्रैल में इस मामले में हस्तक्षेप करने से इनकार कर दिया था।

ट्रम्प प्रशासन ने 137 लोगों को अल सल्वाडोर भेजा

ट्रम्प दूसरी बार सत्ता में आने के बाद से ही देश में अवैध तौर पर रह रहे लोगों को निकालने में जुटे हैं। ट्रम्प प्रशासन ने एलियन एनिमीज एक्ट का इस्तेमाल करते हुए मार्च 2025 में वेनेजुएला के लगभग 137 अप्रवासियों को अल सल्वाडोर भेज दिया था। ट्रम्प का आरोप था कि ये अपराधी हैं और कुख्यात गिरोड ‘ट्रेन डे अरागुआ’ से जुड़े हुए हैं।

रिपोर्ट्स के मुताबिक इन प्रवासियों में से कई के खिलाफ कोई आपराधिक आरोप नहीं थे और इन्हें बिना उचिता कानूनी प्रक्रिया का पालन किए बिना हिरासत में ले लिया गया था। अल सल्वाडोर में इन अप्रवासियों को दुनिया की सबसे खतरनाक मानी जाने वाली सीकोट (CECOT) जेल में भेज दिया गया। यह जेल मानवाधिकार उल्लंघनों के लिए बदनाम है।

अल सल्वाडोर में जनवरी 2023 में एक जेल का निर्माण हुआ था। इसका नाम 'आंतकवादी बंदी केंद्र' है जिसे CECOT के नाम से भी जाना जाता है। यह दुनिया की सबसे बड़ी जेलों में से एक है। इसमें 40 हजार से ज्यादा कैदी रखे जा सकते हैं। 

कोर्ट ने ट्रम्प के फैसले पर पहले भी रोक लगाई

अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने मार्च के अंत में ट्रम्प प्रशासन के एलियन एनिमीज एक्ट के इस्तेमाल करने पर अस्थायी रोक लगा दी थी। कोर्ट ने कहा कि जब तक इस मामले को पूरी तरह से नहीं सुनते तब तक एक भी अप्रवासी इस एक्ट के जरिए बाहर न भेजा जाए।

अब 16 मई को पूरी सुनवाई के बाद सुप्रीम कोर्ट ने इस अस्थायी रोक को और बढ़ा दिया है, और निचली अदालत पर मामले को छोड़ दिया है। इसका मतलब है कि ट्रम्प प्रशासन अभी भी किसी को बाहर नहीं भेज सकता।

अब निचली अदालत 2 चीजें तय करेगी...

  • ट्रम्प प्रशासन का एलियन एनिमीज एक्ट का इस्तेमाल करना कानूनी है या गैरकानूनी
  • अगर यह कानूनी है तो प्रवासियों को कितनी कानूनी प्रक्रिया (जैसे नोटिस, अपील का मौका) मिलनी चाहिए?

वकील बोले- यह फैसला ट्रम्प सरकार के लिए फटकार

अदालत ने यह नहीं साफ किया है कि अल-सल्वाडोर भेज दिए गए 137 लोगों का अब क्या होगा? वहीं, निर्वासित व्यक्तियों के परिवारों का कहना है कि उन्हें अपने लोगों के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। वे अपने परिवार को लेकर चिंतित हैं।

इन लोगों की तरफ से केस लड़ रहे संगठन ACLU के वकील ली गेलरेंट ने कहा कि अदालत का फैसला ट्रम्प सरकार के लिए एक फटकार जैसा है।


Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
तेहरान: अमेरिका-इजरायल और ईरान की जंग के बीच आज किसी चीज की सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है, तो वह है होर्मुज जलडमरूमध्य है। इसे स्ट्रेट ऑफ होर्मुज (Strait Of Hormuz)…
 19 March 2026
तेहरान/दोहा: इजरायल ने बुधवार को ईरान स्थित दुनिया के सबसे बड़े गैस फील्ड पर हमला हमला किया है। साउथ पार्स गैस फील्ड पर हमले से बौखलाए ईरान ने खाड़ी क्षेत्र के…
 19 March 2026
वॉशिंगटन: भारत और पाकिस्तान के बीच परमाणु संघर्ष का खतरा वास्तविक है और दोनों के बीच तनावपूर्ण संबंधों के चलते यह बना हुआ है। अमेरिकी सीनेट में बुधवार को पेश ‘यूएस…
 19 March 2026
न्यूयॉर्क : अमेरिका में युद्ध कभी सिर्फ विदेश नीति नहीं होता, यह हमेशा घरेलू राजनीति में बदल जाता है। ईरान पर हमला करने से पहले डोनाल्ड ट्रंप ने कांग्रेस की औपचारिक…
 19 March 2026
वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप मध्य पूर्व में अपनी सैन्य मौजूदगी में भारी बढ़ोतरी की योजना पर विचार कर रहे हैं। इसमें हजारों अमेरिकी सैनिकों की तैनाती संभावित है। रॉयटर्स ने…
 19 March 2026
रियाद: सऊदी अरब ने कहा है कि ईरान की ओर से हो रहे हमलों का जवाब देने का उनकी सेना को हक है और वह इस तरफ बढ़ सकते हैं।…
 18 March 2026
वॉशिंगटन/तेहरान: अमेरिका ने होर्मुज स्ट्रेट को जहाजों की आवाजाही के लिए सुनिश्चित करने के लिए मिशन स्टार्ट कर दिया है। कुछ घंटे पहले ही अमेरिकी सेना ने होर्मुज स्ट्रेट के तट…
 18 March 2026
तेहरान: ईरान के सबसे ताकतवर शख्स अली लारीजानी की इजरायल के हवाई हमले में मौत हो गई है। ईरान की सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल ने मंगलवार को इसकी पुष्टि कर दी…