पुतिन की वॉर मशीन को दिया समर्थन, भारत, चीन और ब्राजील को चुकानी होगी कीमत... ट्रंप के खास ने दी खुली धमकी

Updated on 29-07-2025 01:49 PM
वॉशिंगटन: अमेरिकी सीनेटर लिंडसे ग्राहम ने भारत, चीन और ब्राजील को धमकी दी है कि उन्हें रूस के साथ संबंधों की भारी कीमत चुकानी पड़ेगी। रिपब्लिकन सीनेटर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में धमकी देते हुए इन देशों के रूस से संबंधों को पुतिन का यूक्रेन युद्ध को समर्थन बताया। ट्रंप के करीबी ग्राहम ने इसके पिछले सप्ताह ही रूस से सस्ता तेल खरीदने को लेकर भारत, चीन और ब्राजील को धमकी दी थी। ग्राहम का तर्क है कि भारत समेत इन देशों के साथ व्यापार रूस को यूक्रेन में युद्ध के लिए फंडिंग करने में मदद कर रहा है।

बताया पुतिन की युद्ध मशीन को समर्थन

एक्स पर एक पोस्ट में ग्राहम ने लिखा, 'मैं राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की यूक्रेन पर रूस के लगातार हमलों से हताशा को पूरी तरह समझता हूं,जो शांति वार्ता की कोई वास्तविक इच्छा नहीं दिखाता।' उन्होंने आगे कहा, 'पुतिन ने राष्ट्रपति ट्रंप का गंभीर रूप से गलत आकलन किया है। मुझे उम्मीद है कि चीन, भारत और ब्राजील जैसे देश- जो पुतिन की युद्ध मशीन का समर्थन करते हैं- लंबे समय से बकाया कीमत चुकाने वाले हैं।'

अमेरिका को चुभ रही भारत-रूस की दोस्ती

ग्राहम ने पोस्ट में बताया कि कांग्रेस राष्ट्रपति ट्रंप को शांति वार्ता की मेज पर लाने के उनके प्रयासों में मदद करने के लिए दोनों दलों के बहुमत के साथ तैयार है। ग्राहम से पहले इसी तरह की टिप्पणियां डोनाल्ड ट्रंप और नाटो महासचिव मार्क रूट भी कर चुके हैं, जिन्होंने यूक्रेन के साथ युद्ध के बदले में रूस पर कड़े प्रतिबंध लगाने की धमकी दी थी।
गौरतलब है कि रूस के साथ भारत का तेल आयात तेजी से बढ़ा है, जिसमें मॉस्को उसे सस्ती दरों पर कच्चा तेल उपलब्ध करा रहा है। वहीं, भारत, चीन और ब्राजील मिलकर रूस के कच्चे तेल निर्यात का लगभग 80 प्रतिशत हिस्सा खरीदते हैं। ग्राहम का मानना है कि इस आयात के चलते युद्ध के दौरान रूस की अर्थव्यवस्था को समर्थन मिल रहा है।

Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 March 2026
इस्लामाबाद: अफगानिस्तान की तालिबान आर्मी ने कथित तौर पर पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में ड्रोन अटैक किया है। अफगान सेना के शुक्रवार के ड्रोन हमले के बाद इस्लामाबाद हवाई अड्डा…
 14 March 2026
तेहरान: अमेरिकी सेना ने ईरान के महत्वपूर्ण खर्ग आईलैंड पर हमला किया है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने खुद सोशल मीडिया पर पोस्ट के जरिए इस हमले की जानकार दी है और…
 14 March 2026
तेहरान: ईरान के विदेश मंत्री अराघची ने रूसी तेल को लेकर अमेरिका पर हमला बोला और कहा कि वॉशिंगटन पर भारत समेत दुनिया भर के देशों के सामने रूसी तेल खरीदने…
 14 March 2026
वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को बताया कि अमेरिकी सेना ने ईरान के खर्ग आईलैंड पर हमला किया है। इस हमले के साथ ही यह सवाल उठने लगा है…
 14 March 2026
वॉशिंगटन: ईरान के साथ युद्ध में अमेरिका को बड़ा झटका लगा है। वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के अनुसार, सऊदी अरब के प्रिंस सुल्तान एयर बेस पर ईरान के मिसाइल हमले…
 14 March 2026
तेहरान/नई दिल्‍ली: भारत में तेल और गैस की भारी किल्‍लत के बीच ईरान ने बड़ी राहत दी है। ईरान ने कहा है कि वह स्‍ट्रेट ऑफ होर्मुज से गुजरने वाले भारतीय…
 14 March 2026
वॉशिंगटन/तेहरान: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को घोषणा की कि सेंट्रल कमांड ने ईरान के सबसे बड़े तेल टर्मिनल खर्ग आईलैंड पर भीषण हमला किया है। ट्रंप ने ट्रुथ सोशल…
 14 March 2026
ढाका: बांग्‍लादेश में तारिक रहमान के पीएम बनने के बाद विदेश मंत्री खलीलुर रहमान शनिवार को अपनी पहली विदेश यात्रा पर तुर्की जा रहे हैं। खलीलुर रहमान तुर्की के विदेश मंत्री…