आईपीएल 2025 में सनराइजर्स हैदराबाद का सफर भी समाप्त, बाल-बाल बची दिल्ली कैपिटल्स

Updated on 06-05-2025 11:35 AM
हैदराबाद: राजस्थान रॉयल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बाद सनराइजर्स हैदराबाद का भी सफर आईपीएल 2025 में समाप्त हो गया है। दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ हैदराबाद जीत हासिल करती दिख रही थी लेकिन बारिश की वजह से मुकाबला बेनतीजा रहा। दोनों टीमों को 1-1 पॉइंट मिले। हैदराबाद के 11 मैचों में 7 पॉइंट हैं। अब टीम अपने बाकी मैच जीतकर भी 13 पॉइंट तक ही पहुंच तक पाएगी। दिल्ली कैपिटल्स ने 133 रन बनाए थे। हैदराबाद की पारी शुरू होने से पहले ही बारिश आ गई।

कमिंस ने कमाल की बॉलिंग की

कप्तान पैट कमिंस की अगुआई में गेंदबाजों के उम्दा प्रदर्शन से सनराइजर्स हैदराबाद ने दिल्ली कैपिटल्स को 133 रन के स्कोर पर रोक दिया। कमिंस (19 रन पर तीन विकेट) की धारदार गेंदबाजी के सामने दिल्ली ने 29 रन तक पांच विकेट गंवा दिए थे लेकिन टीम ट्रिस्टन स्टब्स (नाबाद 41, 36 गेंद, चार चौके) और आशुतोष शर्मा (41 रन, 26 गेंद, तीन छक्के, दो चौके) की उपयोगी पारियों और दोनों के बीच सातवें विकेट की 66 रन की साझेदारी की सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचने में सफल रही।
जयदेव उनादकट ने भी किफायती गेंदबाजी करते हुए चार ओवर में 13 रन देकर एक विकेट चटकाया। ईशान मलिंगा (28 रन पर एक विकेट) और हर्षल पटेल (36 रन पर एक विकेट) ने भी एक-एक विकेट हासिल किया। कमिंस ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया और फिर टीम को शानदार शुरुआत दिलाते हुए 15 रन तक ही दोनों सलामी बल्लेबाजों करुण नायर (00) और फाफ डु प्लेसी (03) तथा अभिषेक पोरेल (08) को पवेलियन भेज दिया।

पहली गेंद पर करुण नायर आउट हुए

कमिंस ने मैच की पहली ही गेंद पर करुण नायर को विकेटकीपर इशान किशन के हाथों कैच कराया। सनराइजर्स के कप्तान के अगले ओवर में डु प्लेसी भी इशान को कैच दे बैठे। अच्छी फॉर्म में चल रहे पोरेल ने कमिंस पर चौका जड़ा लेकिन फिर उन्हीं की गेंद पर इशान के हाथों लपके गए। दिल्ली के कप्तान अक्षर पटेल (06) ने कमिंस पर चौके से खाता खोला लेकिन हर्षल पटेल की गेंद को मिड ऑफ पर सनराइजर्स के कप्तान के हाथों में खेल गए।
दिल्ली की टीम पावर प्ले में चार विकेट पर 26 रन ही बना सकी। मौजूदा सत्र में दिल्ली के सबसे सफल बल्लेबाज लोकेश राहुल भी सिर्फ 10 रन बनाने के बाद जयदेव उनादकट की गेंद पर विकेटकीपर को कैच दे बैठे जिससे टीम का स्कोर पांच विकेट पर 29 रन हो गया। विपराज निगम ने 10वें ओवर में जीशान अंसारी पर मैच का पहला छक्का जड़ा और फिर इसी ओवर में चौका भी मारा।
दिल्ली के रनों का अर्धशतक 11वें ओवर में पूरा हुआ। विपराज हालांकि इसके बाद स्टब्स के साथ गलतफहमी का शिकार होकर रन आउट हो गए। स्टब्स ने अंसारी की गेंद पर शॉट खेला और एक रन पूरा करने के बाद दूसरे रन के लिए दौड़ पड़े। विपराज हालांकि रन के इच्छुक नहीं थे और दोनों बल्लेबाज एक ही छोर पर पहुंच गए जिसके बाद विपराज ने अपने विकेट का बलिदान दिया और गेंदबाजी छोर पर रन आउट हो गए। उन्होंने 18 रन बनाए।

आशुतोष ने आते ही अंसारी पर दो छक्के लगाए और फिर हर्षल पर लगातार दो चौकों के साथ 17वें ओवर में टीम का स्कोर 100 रन के पार पहुंचाया। स्टब्स ने 18वें ओवर में ईशान मलिंगा पर दो चौके मारे। आशुतोष ने अगले ओवर में हर्षल पर छक्का जड़ा लेकिन अंतिम ओवर में मलिंगा का शिकार बने।
Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 2025-26 के सालाना कॉन्ट्रैक्ट में एक बड़ा बदलाव करते हुए सबसे ऊंचे 'A+' ग्रेड को पूरी तरह खत्म कर दिया। रिपोर्ट के मुताबिक,…
 19 March 2026
नई दिल्ली: ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर कैमरन ग्रीन इन दिनों अपनी फॉर्म से ज्यादा अपने व्यवहार को लेकर सुर्खियों में हैं। दिसंबर 2025 में अबू धाबी में हुई आईपीएल 2026 की मिनी नीलामी में…
 19 March 2026
क्रिकेट में कहा जाता है कि बल्लेबाज आपको मैच जिताते हैं लेकिन गेंदबाज आपको टूर्नामेंट जिताते हैं। आईपीएल के 17 साल के इतिहास में हमने कई गेंदबाजों को एक ही…
 19 March 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट में एक बार फिर चयन को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। ताजा मामला पूर्व कप्तान बाबर आजम और स्टार बल्लेबाज फखर जमां की फिटनेस से…
 19 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट के सबसे चुलबुले और चतुर स्पिनर युजवेंद्र चहल ने अपनी निजी और पेशेवर जिंदगी को लेकर एक ऐसा खुलासा किया है, जो उनके फैंस के लिए गुड…
 19 March 2026
नई दिल्ली: फुटबॉल की दुनिया के महानायक लियोनेल मेसी ने बुधवार रात एक और ऐतिहासिक रिकॉर्ड को छू लिया है। इंटर मियामी और नैशविले के बीच खेले गए CONCACAF चैंपियंस कप…
 19 March 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 का आगाज 28 मार्च से होगा। इसके लिए सभी खिलाड़ी धीरे-धीरे करकर अपनी फ्रेंचाइजियों के साथ जुड़ रहे हैं। सभी टीमों ने भी अभ्यास करना शुरू कर…
 18 March 2026
नई दिल्ली: महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर के लिए आईपीएल 2026 एक नई शुरुआत लेकर आया है। सालों तक मुंबई इंडियंस के साथ जुड़े रहने के बाद इस…