सनी देओल और अक्षय खन्ना 29 साल बाद फिल्म 'इक्का' में आएंगे नजर! कास्ट से रिलीज तक जानिए सबकुछ

Updated on 22-12-2025 12:58 PM
रहमान डकैत बनकर लोगों के दिलों पर छाए अक्षय खन्ना की हर तरफ तारीफ हो रही है। उनके लिए साल 2025 काफी बढ़िया साबित हुआ। पहले औरंगजेब के लुक में उन्होंने सबको दंग कर दिया और अब वह 'धुरंधर' में भौकाल काट रहे हैं। खबर है कि उनके हाथ एक और जैकपॉट लगा है। वह सनी देओल के साथ 29 साल बाद काम करने जा रहे हैं। प्रोजेक्ट के बारे में जो कुछ जानकारी सामने आई है, आइए बताते हैं।

सनी देओल और अक्षय खन्ना ने 'बॉर्डर' में काम किया था, जो कि जेपी दत्ता की डायरेक्टेड थी और 1997 में रिलीज हुई थी। अब दोनों ही धुरंधरों के एक प्लेटफॉर्म पर आकर साथ काम करने की चर्चा है। लेकिन कोई ऑफिशियल कम्फर्मेशन नहीं है। बस रेडिट पर वायरल हो रहे एक पोस्ट में दावा किया गया है कि दोनों एक्टर्स ने अपकमिंग प्रोजेक्ट 'इक्का' की शूटिंग पूरी कर ली है।

अक्षय खन्ना और सनी देओल की फिल्म 'इक्का'

अक्षय खन्ना और सनी देओल को लेकर अगर ये बात सच है तो फैंस के लिए ये साल 2025 का एक और बड़ा तोहफा है, जो उन्हें नए साल के पहले मिला है। फिल्म 'इक्का' की बात करें तो वह एक एक्शन-क्राइम थ्रिलर बताई जा रही है और इसे थिएटर्स के बजाए सीधे OTT प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज किया जाएगा। इन दो कलाकारों के अलावा, इस मूवी में दिया मिर्जा और संजीदा शेख के अहम भूमिका में होने की भी बात कही जा रही है।

'बॉर्डर 2' की रिलीज का सनी देओल को इंतजार

फिल्म के डायरेक्टर सिद्धार्थ पी मल्होत्रा हैं और साल 2026 में फिल्म के प्रीमियर होने की संभावना है। बता दें कि अक्षय कुमार की भी इसी नाम से एक मूवी आने का ऐलान हुआ था, जिसको लेकर इंटरनेट पर अलग जानकारी मौजूद है। खैर। फिलहाल सनी देओल 'बॉर्डर 2' के प्रमोशन में जुटे हैं, जिसमें वरुण धवन, अहान शेट्टी और दिलजीत दोसांझ हैं और 23 जनवरी 2026 को रिलीज होने वाली है।
Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 May 2026
हेमा मालिनी एक बार फिर धर्मेंद्र को लेकर इमोशनल होती दिखी हैं। सोशल मीडिया पर एक वीडियो में हेमा मालिनी उनके बारे में बातें करती नजर आ रही हैं। वो…
 01 May 2026
सलमान खान भी रितेश देशमुख की फिल्म 'राजा शिवाजी' में कैमियो रोल में दिखेंगे और इसकी झलक देख फैन्स उछल पड़े हैं। रितेश देशमुख की ऐतिहासिक महाकाव्य 'राजा शिवाजी' में…
 01 May 2026
एक तरफ जहां रणवीर सिंह अपनी हालिया फिल्म 'धुरंधर' और 'धुरंधर 2' की सफलता का जश्न मना रहे हैं, वहीं उनकी वाइफ और एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी के…
 01 May 2026
टीवी और फिल्म एक्ट्रेस राजश्री देशपांडे ने हाल ही में अपने ब्रेस्ट कैंसर का पता लगने, इसके इलाज और सर्जरी के बारे में काफी सारी बातें खुलकर बताई हैं। डायग्नोसिस…
 01 May 2026
भारतीय सिनेमा में संगीत के ऐसे कई जादूगर रहे, जिन्होंने ऐसी धुनें बनाईं, ऐसे म्यूजिक को जन्म दिया, जो दशकों बाद आज भी कानों में मिस्री घोलता है, और हमेशा…
 01 May 2026
कभी मशहूर सिंगर कुमार सानू के साथ अपनी पर्सनल लाइफ दिल खोलकर शेयर करने वालीं 'बिग बॉस 19' की धाकड़ कंटेस्टेंट कुनिका सदानंद ने अपने मजार वाले वीडियो पर सफाई…
 01 May 2026
बॉम्बे हाई कोर्ट ने बुधवार को कमीडियन भारती सिंह और एक्टर शेखर सुमन को बड़ी राहत देते हुए साल 2010 में दर्ज एफआईआर को रद्द करने का आदेश दिया है।…
 29 April 2026
साल 1980 के दशक में दूरदर्शन चैनल पर रामानंद सागर की 'रामायण' का बोलबाला था। निर्देशक रामानंद सागर के इस पौराणिक शो ने पूरे देश में अपार लोकप्रियता हासिल की।…