सुनील शेट्टी को खटकी 'इमोर्टल अश्वत्थामा' की टीस, कहा- 'धुरंधर' में अक्षय खन्ना से बेहतर तो रणवीर लगे

Updated on 06-02-2026 12:30 PM
आदित्य धर की डायरेक्टेड 'धुरंधर' थिएटर्स में धमाल मचाने के बाद अब नेटफ्लिक्स पर तीन भाषाओ में गर्दा उड़ा रही है। अब दर्शक 'धुरंधर 2' का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, जो 19 मार्च को दस्तक देगी। और यश की 'टॉक्सिक' से भिडे़गी। खैर। रणवीर सिंह स्टारर मूवी के बारे में सुनील शेट्टी ने तारीफ करते हुए कहा कि काश वह इसका हिस्सा होते। साथ ही उन्होंने खुलासा किया कि वह आदित्य की मैथोलॉजिकल-सुपरहीरो वेंचर 'द इमोर्टल अश्वत्थामा' में काम करने वाले थे लेकिन वह डिब्बा बंद हो गई।

सुनील शेट्टी ने 'लेहरें रेट्रो' को दिए इंटरव्यू में 'धुरंधर' को 'शानदार' फिल्म कहा। उन्होंने खुलासा किया, 'मैं आदित्य की अश्वत्थामा में काम करने वाला था। लेकिन वह बनी ही नहीं। साइनिंग हो गया। सबकुछ हो गया। तो मैंने जब धुरंधर देखी। मैंने कहा कि काश मैं भी इसका हिस्सा होता।'

अक्षय खन्ना से रणवीर सिंह को बेहतर बताया

उन्होंने फिल्म के बारे में आगे कहा कि परफॉर्मेंस पर हर किसी का नजरिया निर्भर करता है। कई सारे लोगों ने अक्षय खन्ना को पसंद किया। जबकि उन्हें उनसे ज्यादा आदित्य और रणवीर सिंह बेहतर लगे। 'सबको लगा कि अक्षय खन्ना ने सबसे अच्छा काम किया लेकिन मुझे लगा कि आदित्य और रणवीर उनसे ज्यादा बेहतर थे। दर्शक देख सकते हैं कि अक्षय के किरदार को उन्होंने लार्जर-देन-लाइफ के रूप में निभाया। उनके पास बैकग्राउंड स्टोर था और सबकुछ उनके ही फेवर में काम कर रहा था। दूसरी तरफ रणवीर के पास ऐसा कुछ नहीं, लेकिन फिर भी वह शाइन करते हैं। कैसे? उन्होंने अपनी फिजिकल स्ट्रक्चर, अपने लुक और खासकर अपनी आंखों से किरदार को खड़ा किया।'

सुनील शेट्टी ने की आदित्य धर की तारीफ

सुनील ने आदित्य धर की तारीफ की। कहा, 'आज लोग सवाल करते हैं कि फिल्म कैसे तीन घंटे 40 मिनट लंबी हो सकती है। लेकिन आदित्य धर ने दर्शक की नब्ज को पकड़ा। वह जानते थे कि महामारी के बाद दर्शक एक लंबा हिस्सा देखने के आदी हैं। दर्शक 6-7 घंटे बैठकर एक पूरी वेब सीरीज देखते हैं। इसलिए उन्होंने शुरुआत में कहा कि अगर आप वेब सीरीज देख रहे हैं तो इसे बड़े पर्दे पर देखिए। मैं आपको अच्छा अनुभव दूंगा। और उन्होंने वो अनुभव दिया। यही डायरेक्टेर का भरोसा होता है और उन्होंने जो सोचा वो कमाल का है।'

'द इमोर्टल अश्वत्थामा' क्यों नहीं बनी?

बता दें कि 'द इमोर्टल अश्वत्थामा' साल 2020 में अनाउंस हुई थी। इसमें विक्की कौशल लीड रोल में नजर आने वाले थे। लेकिन बाद में ये मूवी नहीं बनी। 2024 में जब 'आर्टिकल 370' का ट्रेलर लॉन्च हुआ था, तब आदित्य ने कहा था कि मैथोलॉजिकल-सुपरहीरो फिल्म इंडियन सिनेमा के लिए बहुत बड़ी थी। और इसीलिए टीम ने इस बात को समझा कि बजट की कमी के कारण इसे बनाना नामुमकिन है।
Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 25 April 2026
हाल ही बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर दिनेश हिंगू का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसे देख दावा किया जाने लगा था कि 86 वर्षीय एक्टर आर्थिक तंगी…
 25 April 2026
इस एक्ट्रेस ने 70 के दशक में साउथ फिल्म इंडस्ट्री में तहलका मचा दिया था। इसे मलयालम सिनेमा की 'मर्लिन मुनरो' भी कहा जाता था, लेकिन एक डायरेक्टर की जानबूझकर…
 25 April 2026
बॉलीवुड की दिग्गज सिंगर आशा भोसले का 12 अप्रैल को मल्टिपल ऑर्गन फेलियर से निधन हो गया था। उनके जाने से फिल्म और म्यूजिक इंडस्ट्री को तो भारी क्षति पहुंची…
 25 April 2026
राखी सावंत ने दो बार शादी की और दोनों बार ही उनका तलाक हो गया। शादीशुदा जिंदगी में खूब दुख सहे और प्यार को तरसती रहीं। अब जब वह 'बिग…
 25 April 2026
सोशल मीडिया पर इस वक्त प्रोड्यूसर साजिद नाडियाडवाला के बेटे सूफयान ने गर्दा उड़ा दिया है। सूफयान को देख हर कोई गच्चा खा गया और उसकी तुलना सलमान खान से…
 25 April 2026
जैसी मखमली आवाज, वैसी ही बेदाग शख्‍स‍ियत। कहना गलत नहीं होगा कि अरिजीत सिंह मौजूदा वक्‍त में देश के सबसे बेहतरीन, सबसे प्रभावशाली और सबसे अध‍िक कमाई करने वाले सिंगर…
 24 April 2026
'धुरंधर' में रणवीर सिंह लीड रोल में थे, लेकिन राकेश बेदी ने दर्शकों के दिलों में जगह बना ली। पाकिस्तानी राजनेता जमील जमाली के रोल में वो लोगों के पसंदीदा…
 24 April 2026
दिग्गज हास्य अभिनेता दिनेश हिंगू ने 86 साल की उम्र में अपने जीवन के बारे में खुलकर बात की है, और उन्होंने जो शेयर किया वह दिल छूने वाला है।…