पत्नी को बच्चों का ख्याल रखना... बोल कर बुरे फंसे सुनील शेट्टी, खूब हो रही आलोचना, लोग बोले- PR ने नहीं समझाया?

Updated on 28-07-2025 12:50 PM
'हेरा फेरी 3' एक्टर सुनील शेट्टी एक विवादित बयान देकर लोगों के निशाने पर आ गए हैं। उन्होंने एक इंटरव्यू में पति-पत्नी के बीच तालमेल और जिम्मेदारियों के संतुलन पर बात की थी। एक्टर ने कहा था कि पत्नी को यह समझना चाहिए कि अगर पति अपना करियर बनाने में व्यस्त है, तो उसे बच्चे पर ध्यान देना चाहिए। अब इस पर लोगों ने अपनी प्रतिक्रिया दी है और सुनील शेट्टी से चुप रहने के लिए कहा है।

दरअसल, सुनील शेट्टी ने 'पिंकविला' को इंटरव्यू दिया और उसमें कई चीजों पर बात की। इन्होंने शादी और तलाक पर कहा था कि आजकल के बच्चों में धैर्य है ही नहीं। शादी कुछ समय के बाद एक समझौता होता है, जहां आपको एक-दूसरे को समझना होता है, एक-दूसरे के लिए जीना होता है। फिर एक बच्चा आता है और पत्नी को ये जानना जरूरी है कि पति करियर बनाएगा तो बच्चे को मैं देख रही हूं। पति, जाहिर तौर पर, साथ में देखेगा। पर आज कल सब चीजों में प्रेशर बहुत हो गया है।

सुनील शेट्टी की आलोचना हो रही है

अब सुनील शेट्टी के इस बयान पर लोगों का माथा ठनक गया। सोशल मीडिया पर उन्होंने एक्टर को लताड़ना शुरू कर दिया। एक यूजर ने लिखा, 'इनको अब बोलना बंद कर देना चाहिए।' एक ने लिखा, 'भाई ये अपनी इमेज खुद खराब कर रहा है। कभी-कभी चुप रहने में ही समझदारी होती है।' एक ने लिखा, 'पीआर टीम ने इनको सलाह नहीं दी क्या?' एक ने लिखा, 'उनके लुक्स या उनके किरदारों से धोखा मत खाइए। सुनील 60+ के हैं और उनकी सोच भी अपने उम्र के कई लोगों जैसी ही है।'

सुनील शेट्टी की फिल्में

सुनील शेट्टी ने इसके पहले एक और इंटरव्यू दिया था, जिसमें उन्होंने सी सेक्शन से नॉर्मल डिलीवरी को ज्यादा दर्दनाक बताया था। इस पर भी उन्हें खूब आलोचना का सामना करना पड़ा था। एक्टर के वर्कफ्रंट की बात करें तो हाल ही में उनकी वेब सीरीज 'हंटर 2' अमेजन एमएक्स प्लेयर पर स्ट्रीम हो रही है। इसमें वह एसीपी विक्रम सिन्हा की भूमिका निभा रहे हैं। इसके अलावा, वह प्रियदर्शन की मूवी 'हेरा फेरी 3' में भी दिखाई देंगे, जिसकी शूटिंग 2026 में शुरू होने की उम्मीद है।
Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 March 2026
कृतिका कामरा ने 11 मार्च, 2026 को होस्ट गौरव कपूर से शादी की। फैंस को उनकी प्रेम कहानी की पहली झलक मिली, वहीं अब सबकी निगाहें कृतिका कामरा के करण…
 13 March 2026
एक्टर और राजनेता थलपति विजय की फिल्म 'जन नायकन' की रिलीज का फैंस पिछले दो महीने से इंतजार कर रहे हैं लेकिन कोई जानकारी नहीं कि ये कब थिएटर्स में…
 13 March 2026
हिंदी सिनेमा के 90 के दशक की फेमस एक्ट्रेस और मॉडल ममता कुलकर्णी आए दिन सुर्खियों में बनी रहती हैं। हाल ही में एक्ट्रेस लाफ्टर शेफ्स अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट सीजन-3 शो…
 13 March 2026
बॉलीवुड एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने गुरुवार, 12 मार्च को अपने पैतृक गांव पहुंचे और वहां के रजिस्ट्रार ऑफिस से उनकी कुछ फोटोज वायरल हुईं। बताया गया कि उन्होंने 55 बीघा…
 11 March 2026
राजपाल यादव 9 करोड़ रुपये के चेक बाउंस केस में 13 दिनों तक तिहाड़ जेल में कैद थे। इस दौरान प्रियदर्शन ने एक इंटरव्यू में कहा था कि उन्होंने एक्टर…
 11 March 2026
किस्‍मत इंसान को कब कहां पहुंचा दे, कोई नहीं जानता। आज हम एक ऐसी ही शख्‍स‍ियत का किस्‍सा बताने जा रहे हैं, जो कभी नेताजी सुभाष चंद्र बोस की आजाद…
 11 March 2026
गोविंदा और सुनीता आहूजा पिछले काफी समय से अपने शादीशुदा लाइफ में उठापटक की वजह से खबरों में रहे हैं। हालांकि, सुनीता आहूजा ने पिछले साल गणपति पर इन खबरों…
 11 March 2026
हफ्तों के बढ़ते इंतजार के बाद, आमिर खान प्रोडक्शंस ने आखिरकार फिल्म 'एक दिन' का ट्रेलर रिलीज कर दिया है, जिसमें साई पल्लवी और जुनैद खान लीड रोल में नजर…