हिंदी-मराठी भाषा विवाद पर Suniel Shetty की दो टूक- मुझे बोलने पर मजबूर मत करो

Updated on 22-01-2026 01:05 PM
महाराष्ट्र में हिंदी-मराठी भाषा को लेकर मामला गरम रहता है। इस विवाद की शुरुआत तब हुई थी, जब राज्य सरकार ने मराठी और इंग्लिश मीडियम के स्कूलों में क्लास 1 के स्टूडेंट्स के लिए हिंदी को अनिवार्य करने का फैसला किया था। इस पर कई बॉलीवुड सेलेब्स ने अपनी राय रखी। अब सुनील शेट्टी ने भी अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की है।

सुनील शेट्टी ने ANI से कहा, 'मैं बहुत कम उम्र में ही यहां से चला गया था। कुछ और बनने के लिए नहीं, ना ही कोई और व्यक्ति बनने के लिए। ये कदम अवसर की वजह से था, ना कि पहचान को नए सिरे से गढ़ने की इच्छा से। मुंबई में अपना करियर बनाने के बावजूद उनकी आत्म-पहचान बदली नहीं है।

'मुझे भाषा बोलने के लिए मजबूर मत करो'

मैसूर के रहने वाले सुनील शेट्टी ने कहा, 'मैं जो कुछ भी करता हूं, उसमें मंगलुरु की झलक मिलती है।' वो आगे कहते हैं, 'जब कोई पूछता है, मराठी का क्या? तो मैं कहता हूं, मराठी का क्या?' उन्होंने ये सवाल उठाते हुए कहा कि भाषा को अक्सर किसी की पहचान का जरूरी प्रतीक क्यों मान लिया जाता है! वे किसी भी तरह के दबाव का विरोध करते हुए कहते हैं, 'नहीं, आपको मराठी बोलनी ही है। मैंने कहा, मुझे ऐसा करने की कोई बाध्यता नहीं है। मैं जब चाहूंगा, तब बोलूंगा। मुझे भाषा बोलने के लिए मजबूर मत करो।'

'महाराष्ट्रीयन बच्चों से बेहतर मराठी बोलता हूं'

मुंबई को अपनी कर्मभूमि मानते हुए उन्होंने समझाया कि वे मराठी सीखना क्यों जरूरी समझते हैं! उन्होंने कहा, 'अगर ये मेरी कर्मभूमि है तो अगर मैं भाषा सीखता हूं तो मैं बहुत से लोगों को खुश रखूंगा। मैं शायद आज मुंबई में रहने वाले ज्यादातर महाराष्ट्रीयन बच्चों से बेहतर मराठी बोलता हूं।'

सुनील शेट्टी की अपकमिंग मूवी

1992 में 'बलवान' फिल्म से एक्टिंग की दुनिया में कदम रखने वाले सुनील को 2025 में 'केसरी वीर' के बाद अब 'वेलकम टू द जंगल' में देखा जाएगा। ये फिल्म इस साल रिलीज होने के लिए तैयार है। ये क्रिसमस पर दस्तक देगी।
Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 25 April 2026
हाल ही बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर दिनेश हिंगू का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसे देख दावा किया जाने लगा था कि 86 वर्षीय एक्टर आर्थिक तंगी…
 25 April 2026
इस एक्ट्रेस ने 70 के दशक में साउथ फिल्म इंडस्ट्री में तहलका मचा दिया था। इसे मलयालम सिनेमा की 'मर्लिन मुनरो' भी कहा जाता था, लेकिन एक डायरेक्टर की जानबूझकर…
 25 April 2026
बॉलीवुड की दिग्गज सिंगर आशा भोसले का 12 अप्रैल को मल्टिपल ऑर्गन फेलियर से निधन हो गया था। उनके जाने से फिल्म और म्यूजिक इंडस्ट्री को तो भारी क्षति पहुंची…
 25 April 2026
राखी सावंत ने दो बार शादी की और दोनों बार ही उनका तलाक हो गया। शादीशुदा जिंदगी में खूब दुख सहे और प्यार को तरसती रहीं। अब जब वह 'बिग…
 25 April 2026
सोशल मीडिया पर इस वक्त प्रोड्यूसर साजिद नाडियाडवाला के बेटे सूफयान ने गर्दा उड़ा दिया है। सूफयान को देख हर कोई गच्चा खा गया और उसकी तुलना सलमान खान से…
 25 April 2026
जैसी मखमली आवाज, वैसी ही बेदाग शख्‍स‍ियत। कहना गलत नहीं होगा कि अरिजीत सिंह मौजूदा वक्‍त में देश के सबसे बेहतरीन, सबसे प्रभावशाली और सबसे अध‍िक कमाई करने वाले सिंगर…
 24 April 2026
'धुरंधर' में रणवीर सिंह लीड रोल में थे, लेकिन राकेश बेदी ने दर्शकों के दिलों में जगह बना ली। पाकिस्तानी राजनेता जमील जमाली के रोल में वो लोगों के पसंदीदा…
 24 April 2026
दिग्गज हास्य अभिनेता दिनेश हिंगू ने 86 साल की उम्र में अपने जीवन के बारे में खुलकर बात की है, और उन्होंने जो शेयर किया वह दिल छूने वाला है।…