गुरुकुल में ग्रीष्मकालीन कैंप का समापन

Updated on 13-06-2024 06:39 PM

कवर्धा । गुरुकुल पब्लिक स्कूल कवर्धा में विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए त्रिदिवसीय ग्रीष्मकालीन कैंप का आयोजन किया गया। बुधवार को तृतीय समापन दिवस में भव्य समारोह का आयोजन किया गया। सभी पालकों एवं विद्यार्थियों का स्वागत सुप्रसिद्ध शिक्षाविद् अकादमिक डायरेक्टर, प्राचार्य, प्रभारी प्राचार्य तथा शिक्षक-शिक्षिकाओं द्वारा किया गया।

इस अवसर पर रंगारंग कार्यक्रम विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत किया गया। इस कैंप के दौरान नन्हें मुन्ने बच्चों द्वारा बनाये गये चित्रों, मि‌ट्टी तथा क्ले से बने चित्ताकर्षक वस्तुओं की प्रदर्शनी भी लगाई गई। जिसने सभी पालकों को प्रभावित किया और सभी ने प्रशंसा की। इस कैंप में सहभागिता निभाने वाले विद्यर्थियों को पुरस्कृत किया गया। अकादमिक डायरेक्टर ने अपने उद्बोधन में गुरुकुल द्वारा इस तरह का आयोजन निरंतर करते रहना तथा बच्चों की दक्षता में वृद्धि के लिए सदैव प्रयासरत रहने का आश्वासन दिया। उन्होनें कहा कि हमारा प्रयास प्रतिभावान विद्यार्थियों को तलाश कर तराशना है। प्रभारी प्राचार्य ने इस तरह के आयोजन के महत्व पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर प्राचार्य ने कहा कि इस तरह का आयोजन विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए अति आवश्यक है। संस्था के अध्यक्ष ने ग्रीष्मकालीन कैंप के सफल आयोजन के लिए सभी को साधुवाद देते हुए विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।


Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 March 2026
रायपुर, राजधानी के गंज थानाक्षेत्र में कारोबारी का 10 लाख रुपए लेकर मुंशी फरार हो गया। कारोबारी की शिकायत पर गंज पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच में लिया है।कारोबारी का…
 13 March 2026
बिलासपुर, छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट की सख्ती के बाद भी बिलासपुर में DJ-धुमाल और आंखों को नुकसान पहुंचाने वाली प्रतिबंधित लेजर लाइट पर रोक नहीं लगी है। यही वजह है कि शहर में…
 13 March 2026
रायपुर, रायपुर के तेलीबांधा इलाके के होटल एरिना बुटिक में मिली दो उजबेकिस्तानी महिलाओं के खिलाफ पुलिस ने तीन महीने की जांच के बाद एफआईआर दर्ज की है। पुलिस को मुखबिर…
 13 March 2026
जगदलपुर, जगदलपुर में संजय बाजार की व्यवस्था सुधारने को लेकर नगर निगम ने व्यापारियों के साथ बैठक की। बैठक में बाजार की सफाई, मटन मार्केट संचालन, यूजर चार्ज से जुड़ी भ्रांतियों…
 13 March 2026
दुर्ग-भिलाई, दुर्ग जिले में यातायात पुलिस की सख्ती का असर अब साफ तौर पर सड़क हादसों के आंकड़ों में दिखाई देने लगा है। पुलिस ने इस साल नियम तोड़ने वालों पर…
 13 March 2026
रायगढ़, छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के उद्योगों में लगातार हो रही घटनाओं और मजदूरों की मौत के मामलों को गंभीरता से लिया गया है। जांच में सुरक्षा मानकों की अनदेखी सामने…
 13 March 2026
रायपुर, रायपुर में घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडरों के दुरुपयोग और कालाबाजारी के खिलाफ जिला प्रशासन ने सख्ती दिखाते हुए बड़ा अभियान चलाया है। कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के निर्देश पर खाद्य…
 13 March 2026
दुर्ग-भिलाई, दुर्ग जिले में बीजेपी नेता विनायक ताम्रकर से जुड़े अफीम की अवैध खेती मामले में पुलिस ने चौथे आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी राजस्थान के जोधपुर का रहने वाला…