पीएम जन-मन आवास योजना से सुमिन कमार को मिला पक्का घर

Updated on 18-07-2024 04:59 PM

महासमुंद । खुद के पक्के घर में निश्चिंत होकर कौन नहीं रहना चाहता। यह सभी का एक बड़ा सपना होता है, जिसे पूरा करने के लिये हर व्यक्ति जी जान से मेहनत करता है। सुमिन  कमार भी पक्के घर का सपना दिल में लिए जी रही थी।

महासमुंद जिले की पिथौरा जनपद पंचायत के सोनसिल्ली गांव की सुमिन कमार ने बताया कि ग्राम पंचायत पिथौरा द्वारा उसे बताया गया कि 2023-24 में उसका नाम प्रधानमंत्री जन-मन योजना की आवास चयन सूची में आ गया है। योजना के तहत उसे तीन किस्तों में काम के आधार पर धनराशि सीधे उसके बैंक खाते में दी गई, साथ ही उन्हें मनरेगा योजना के तहत कुशल मजदूरी का भुगतान भी किया गया और अब उसे प्रधानमंत्री जन-मन आवास योजना से खुद का पक्का घर मिल गया है। पक्का घर पाकर वे बेहद प्रसन्न हैं। इस योजना ने पक्के घर में रहने का उनका बरसों पुराना सपना साकार कर दिया है।



सुमिन कमार बताती है कि वे बेहद गरीब परिवार से हैं और सालों से कच्चे मकान में रहती थी। कच्चे मकान में रहने पर बारिश में उन्हें बड़ी परेशानी होती थी। बारिश की वजह से उसका घर-गृहस्थी का सामान भीगकर खराब हो जाता था। हर साल बारिश से पहले घर की मरम्मत में बहुत पैसा खर्च हो जाता था। वह मजदूरी करके अपना भरण-पोषण करती   थी। गरीबी के कारण वह अपना पक्का मकान नहीं बना पा रही थी। सुमिन कमार ने बताया कि प्रधानमंत्री जन-मन योजना से उसका पक्का घर बन गया है और अब वह इसमें रहने भी लगी हैं। वे यह भी बताती है कि वे छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत महिला स्व सहायता समूह में जुडी हुई है साथ ही पति घासीराम कमार के साथ मिलकर बांस से बने हस्तशिल्प बनाकर उन्हें विक्रय करती हैं, जिससे उन्हें अच्छी आमदनी होती है। इसके साथ ही स्वच्छ भारत मिशन से शौचालय का निर्माण भी कराया है। इसके अतिरिक्त प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत परिवार के सभी सदस्यों का आयुष्मान कार्ड भी बनाया गया है जिससे बड़ी से बड़ी चिकित्सा सहायता हो सके। नल जल योजना के तहत भी सुमिन को नल कनेक्शन प्रदान किया गया है जिससे घर पर ही पेय जल की सुविधा हो गयी है एवं प्रधानमंत्री जनमन योजना से आवास निर्माण का लाभ मिला जिससे उसके जीवन स्तर में सुधार हुआ। इन सभी जन कल्याणकारी योजना से लाभान्वित होकर सुमिन कमार के दिन अब बदल गए हैं। वे प्रधानमंत्री जन-मन योजना से उसे पक्का घर देने के लिये प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का हृदय से आभार जताती हैं।


Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 March 2026
कोंडागांव, कोंडागांव जिले का लिंगो घोटुल मांदरी नृत्य दल अब राष्ट्रीय स्तर पर अपनी कला का प्रदर्शन करेगा। यह दल नई दिल्ली में आयोजित भारत ट्राइब फेस्ट-2026 में छत्तीसगढ़ राज्य का…
 18 March 2026
बिलासपुर, बिलासपुर के बहुचर्चित नसबंदी कांड मामले में करीब 11 साल 4 महीने बाद जिला कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाया है। एडीजे कोर्ट बिलासपुर के न्यायाधीश शैलेश कुमार ने सर्जन डॉ.…
 18 March 2026
बिलासपुर, हिंदू नववर्ष, गुड़ी पड़वा और नवरात्रि पर्व की तैयारियों जोरों से चल रही है। बिलासपुर में सिंधी समाज ने अपने आराध्य देव भगवान झूलेलाल का जन्मोत्सव चेट्रीचंड्र से पहले मंगलवार…
 18 March 2026
बिलासपुर, छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में पूरे साल NCERT की किताबों से पढ़ाई करने वाले स्टूडेंट्स पर अचानक सीजी बोर्ड एग्जाम थोप दिया गया। स्कूल प्रबंधन की मनमानी पर कलेक्टर संजय अग्रवाल…
 18 March 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ में अब कमर्शियल गैस सिलेंडर कोटा सिस्टम के तहत दिए जाएंगे। घरेलू एलपीजी के दुरुपयोग को रोकने और आम उपभोक्ताओं तक गैस की नियमित आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए…
 18 March 2026
बिलासपुर, छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में थार गाड़ी खरीदने के लिए एक नाबालिग ने अपने ही घर में चोरी करवाई है। इसके लिए सेना के रिटायर्ड जवान के बेटे को उकसाया और…
 18 March 2026
रायपुर, उत्तर प्रदेश में वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के असर से छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। मौसम विभाग ने आज 18 और कल 19 मार्च को आंधी-तूफान के साथ ओलावृष्टि…
 18 March 2026
रायपुर, रायपुर के पचपेड़ी नाका स्थित रामकृष्ण अस्पताल के पीछे बने सीवरेज टैंक (गटर) की सफाई करने उतरे 3 सफाईकर्मियों की दम घुटने से मौत हो गई। वहीं, 1 की हालत…