किसान विकास पत्र
किसान विकास पत्र पर ब्याज दर 7.5 फीसदी होगी। यह निवेश 115 महीनों में परिपक्व होगा। आप केवीपी में न्यूनतम 1,000 रुपये से शुरुआत कर सकते हैं। अधिकतम जमा की कोई सीमा नहीं है। केवीपी के तहत जमा राशि और ब्याज टैक्स-फ्री है।राष्ट्रीय बचत प्रमाणपत्र
राष्ट्रीय बचत प्रमाणपत्र (एनएससी) पर ब्याज दर एक अप्रैल से 30 जून, 2024 की अवधि के लिए 7.7 फीसदी होगी। एनएससी लंबी अवधि के वित्तीय लक्ष्यों के लिए बचत करने में मदद करती है। यह योजना टैक्स सेविंग में भी फायदा देती है। आप एनएससी में न्यूनतम 100 रुपये से निवेश शुरू कर सकते हैं।मंथली इनकम स्कीम
मंथली इनकम स्कीम (MIS) के लिए ब्याज दर चालू तिमाही की तरह 7.4 फीसदी होगी। यह लोगों को हर महीने एक निश्चित आय प्रदान करती है। स्कीम उन लोगों के लिए मुफीद है जो नियमित इनकम की तलाश में रहते हैं। इनमें पेंशनर शामिल हैं।सरकार हर तिमाही में मुख्य रूप से डाकघरों में संचालित छोटी बचत सकीमों पर देय ब्याज दरों को अधिसूचित करती है।
