सुचित्रा कृष्णमूर्ति पर टूटा दुखों का पहाड़, माता-पिता, बहन के बाद भाई का भी निधन, कहा- हम 6 से 2 रह गए

Updated on 09-04-2026 01:52 PM
एक्ट्रेस से लेखिका बनीं सुचित्रा कृष्णमूर्ति ने हाल ही में अपने इकलौते भाई को खोया है। वो कुछ ही वर्ष पहले अपनी बड़ी बहन और माता-पिता को भी खो चुकी हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी भावनाओं को बयां किया। एक्ट्रेस ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपने परिवार के सभी सदस्यों की एक पुरानी तस्वीर शेयर की है। यह तस्वीर सुचित्रा कृष्णमूर्ति के बचपन की लग रही है।

उन्होंने लिखा, 'नजर लग गई। लोग हमेशा हमारी एकजुटता, हमारे फेस्टिवल, हमारी छुट्टियों की तारीफ करते थे और उन पर कमेंट करते थे… हां, सभी परिवारों की तरह हमारे भी कुछ अजीबोगरीब आदतें और कमियां थीं। झगड़े, मतभेद, सब कुछ। लेकिन हम हर मुश्किल में साथ रहे। हमेशा एक-दूसरे का सहारा बने। हम कभी 6 थे, अब 2 हैं। यही जीवन है।'

माता-पिता और बहन के बाद भाई का भी निधन

सुचित्रा कृष्णमूर्ति अपने भाई के निधन के बाद गहरे दुख के दौर से गुजर रही हैं। सोमवार को एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर यह दुखद खबर शेयर करते हुए अपना शोक जताया। उन्होंने लिखा, 'मेरे माता-पिता वेंकटनारसिम्हा कृष्णमूर्ति, डॉ. सुलोचना कृष्णमूर्ति, मेरी बहन सुजाता कुमार और मेरे भाई डॉ. सुधाकर कृष्णमूर्ति, हम सब हमेशा उनके मार्गदर्शन में रहेंगे।'

दिल तोड़ने वाला अपडेट

कैप्शन में उन्होंने लिखा था, 'आज ही डेडिकेशन पेज अपडेट किया है। कभी सोचा नहीं था कि इतनी जल्दी करना पड़ेगा।'


कौन हैं सुचित्रा कृष्णमूर्ति?

सुचित्रा कृष्णमूर्ति ने अपने कई पुराने इंटरव्यू में अपने भाई के बारे में बात की है। खबरों के अनुसार, वह अपने परिवार के साथ हैदराबाद में रहते थे और अपनी बहन का सहारा बनने के लिए अक्सर मुंबई आते-जाते रहते थे। एक्ट्रेस ने पिछले कुछ वर्षों में कई बड़े दुख झेले हैं। उनकी बहन और एक्ट्रेस सुजाता कुमार का 2018 में कैंसर से जूझते हुए निधन हो गया था। सुजाता को फिल्म 'इंग्लिश विंग्लिश' में श्रीदेवी की बड़ी बहन के रोल के लिए जाना जाता था। सुचित्रा ने कुछ साल पहले अपनी मां को भी खो दिया था।
Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 25 April 2026
हाल ही बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर दिनेश हिंगू का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसे देख दावा किया जाने लगा था कि 86 वर्षीय एक्टर आर्थिक तंगी…
 25 April 2026
इस एक्ट्रेस ने 70 के दशक में साउथ फिल्म इंडस्ट्री में तहलका मचा दिया था। इसे मलयालम सिनेमा की 'मर्लिन मुनरो' भी कहा जाता था, लेकिन एक डायरेक्टर की जानबूझकर…
 25 April 2026
बॉलीवुड की दिग्गज सिंगर आशा भोसले का 12 अप्रैल को मल्टिपल ऑर्गन फेलियर से निधन हो गया था। उनके जाने से फिल्म और म्यूजिक इंडस्ट्री को तो भारी क्षति पहुंची…
 25 April 2026
राखी सावंत ने दो बार शादी की और दोनों बार ही उनका तलाक हो गया। शादीशुदा जिंदगी में खूब दुख सहे और प्यार को तरसती रहीं। अब जब वह 'बिग…
 25 April 2026
सोशल मीडिया पर इस वक्त प्रोड्यूसर साजिद नाडियाडवाला के बेटे सूफयान ने गर्दा उड़ा दिया है। सूफयान को देख हर कोई गच्चा खा गया और उसकी तुलना सलमान खान से…
 25 April 2026
जैसी मखमली आवाज, वैसी ही बेदाग शख्‍स‍ियत। कहना गलत नहीं होगा कि अरिजीत सिंह मौजूदा वक्‍त में देश के सबसे बेहतरीन, सबसे प्रभावशाली और सबसे अध‍िक कमाई करने वाले सिंगर…
 24 April 2026
'धुरंधर' में रणवीर सिंह लीड रोल में थे, लेकिन राकेश बेदी ने दर्शकों के दिलों में जगह बना ली। पाकिस्तानी राजनेता जमील जमाली के रोल में वो लोगों के पसंदीदा…
 24 April 2026
दिग्गज हास्य अभिनेता दिनेश हिंगू ने 86 साल की उम्र में अपने जीवन के बारे में खुलकर बात की है, और उन्होंने जो शेयर किया वह दिल छूने वाला है।…