मेकाहारा में सिकल सेल पीड़ित मरीज के कूल्हे की हड्डी का सफल प्रत्यारोपण

Updated on 18-03-2024 06:02 PM

रायपुर। पंडित जवाहर लाल नेहरू स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय रायपुर से संबद्ध डॉ. भीमराव अम्बेडकर स्मृति चिकित्सालय के अस्थि रोग विभाग के डॉक्टरों ने सिकल सेल एनीमिया से पीड़ित 37 वर्षीय मरीज के दोनों कूल्हे की हड्डी का सफल प्रत्यारोपण किया है। मेडिकल भाषा में इस ऑपरेशन को टोटल हिप रिप्लेसमेंट सर्जरी कहते हैं। अस्थि रोग विभाग के डॉक्टर (प्रो.) राजेन्द्र अहिरे के नेतृत्व में हुए इस सफल हिप रिप्लेसमेंट सर्जरी में सिकल सेल एनीमिया के कारण जशपुर, कुनकुरी निवासी मरीज का कूल्हा घिस कर पूरी तरह खराब हो चुका था। कूल्हे की हड्डी के सफल प्रत्यारोपण के बाद मरीज अब पहले की तरह चल-फिर रहा है।
 
ऑपरेशन के सम्बन्ध में जानकारी देते हुए डॉ. राजेन्द्र अहिरे बताते हैं कि मरीज बचपन से ही सिकल सेल एनीमिया का मरीज है जो कि एक जेनेटिक रोग है। इसमें शरीर में मौजूद रेड ब्लड सेल्स की संरचना पर प्रभाव पड़ता है जो पूरे शरीर में ऑक्सीजन का परिवहन करती है। मरीज की इसी बीमारी के कारण उसके कमर की दोनों ओर की हड्डी घिस कर खराब हो गई थी। मरीज को चलने में तकलीफ 2014 से हुई तो उसने अम्बिकापुर के निजी अस्पताल में दिखाया जहां उसे रायपुर जाने के लिए कहा गया। मरीज की तकलीफ धीरे-धीरे बहुत ज्यादा बढ़ गई और इतना बढ़ गई कि मरीज चलने-फिरने में असमर्थ हो गया। फिर मरीज अम्बेडकर अस्पताल में हमारे ओपीडी में पहुंचा, जहां उसे भर्ती करके उसके ख़ून, एम आर आई, एक्स रे एवं अन्य सभी प्रकार की जांच की गई। जांच रिपोर्ट देखने के बाद उसके कूल्हे की दोनों हड्डी बदलने की सलाह दी गई। इसके बाद मरीज 19 फरवरी  को अम्बेडकर अस्पताल में भर्ती हुआ और दोनों कूल्हे की हड्डी बदली गई जो कि सफल रहा। मरीज अब पूरी तरह से अपने दोनों पांच जमीन पर रख कर चल फिर रहा है और स्वस्थ है।

डॉ. राजेन्द्र अहिरे के अनुसार, इस ऑपरेशन को यदि निजी अस्पताल में करवाते तो वहां लाखों रुपये खर्च हो जाते लेकिन अम्बेडकर अस्पताल में यह ऑपरेशन आयुष्मान योजना की सहायता से निःशुल्क हुआ।  

ऑपरेशन के बाद अपने अनुभव साझा करते हुए मरीज का कहना है कि सिकल सेल बीमारी के कारण मैं काफी परेशान हो चुका था। कूल्हे के जोड़ों की हड्डी के घिस जाने के कारण मेरा चलना-फिरना मुश्किल हो गया था। ऑपरेशन के बाद एक उम्मीद की किरण लौटी है कि अब मैं फिर से पहले की तरह चल सकता हूं।
 
यह जटिल ऑपरेशन अम्बेडकर अस्पताल के अस्थि रोग विशेषज्ञ डॉ. (प्रो). राजेन्द्र अहिरे, डॉ. अतिन कुंडू, डॉ. सौरभ जिंदल, पीजी डॉक्टर प्रीतम प्रजापति, डॉ. इंतज़ार, डॉ. श्याम धर और एनेस्थेसिया से डॉ. सोनाली साहू की टीम ने मिलकर किया।


Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 March 2026
बिलासपुर । कभी सीमित संसाधनों और आर्थिक परेशानियों के बीच जीवन गुजारने वाली ग्राम पंचायत पौंड़ी, जनपद पंचायत मस्तूरी की सीमा वर्मा ने आज अपने हौसले और मेहनत से नई पहचान…
 07 March 2026
गरियाबंद। आज जिला कार्यालय के सभाकक्ष में शहर विकास योजना के संबंध में बैठक आयोजित की गई। इस दौरान कलेक्टर  बीएस उइके एवं पुलिस अधीक्षक  वेदव्रत सिरमौर, नगर पालिका परिषद् के…
 07 March 2026
गरियाबंद। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. यूएस नवरत्न ने बताया कि जिला मुख्यालय स्थित सोमेश्वर हॉस्पिटल का लाइसेंस निलंबित कर दिया गया है। छत्तीसगढ़ राज्य उपचर्यागृह तथा रोगोपचार संबंधी स्थापनाएं…
 07 March 2026
कोरबा। कोरबा जिले के पोड़ी उपरोड़ा विकासखंड अंतर्गत ग्राम जटगा की 70 वर्षीय बूँदकुंवर के जीवन में अब हर महीने मिलने वाली एक छोटी-सी राशि बड़ा सहारा बन गई है। छत्तीसगढ़…
 07 March 2026
कोरबा। राज्य सरकार द्वारा ग्रामीण महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत संचालित बिहान कार्यक्रम प्रभावी रूप से संचालित किया…
 07 March 2026
कोरबा। जिला कार्यालय में कलेक्टर  कुणाल दुदावत के निर्देश पर आज विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी  तरूण कुमार किरण (आईएएस) की अध्यक्षता में राजस्व निरीक्षकों एवं पटवारियों की मासिक समीक्षा बैठक आयोजित की…
 07 March 2026
कोरबा। कृषि विज्ञान केंद्र (केवीके) कटघोरा में शुक्रवार को ‘कृषि और ग्रामीण परिवर्तन’ विषय पर आयोजित पोस्ट-बजट वेबिनार का सीधा प्रसारण किया गया। कार्यक्रम के माध्यम से किसानों को केंद्र सरकार…
 07 March 2026
महासमुंद। राज्य शासन की महतारी वंदन योजना महिलाओं के जीवन में आर्थिक सशक्तिकरण की नई कहानी लिख रही है। महासमुंद जिले में महतारी वंदन योजना से 3 लाख 27 हजार महिलाएं…