आपस में भिड़े दो स्कूलों के छात्र, जमकर हुई मारपीट...

Updated on 13-07-2024 05:37 PM

जशपुर। दो स्कूलों के छात्रों के बीच जमकर मारपीट हुई। मारपीट के बाद दोनों पक्षों के छात्र थाना पहुंचे। घायल हुए तीन छात्रों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह पूरा मामला पत्थलगांव थाने के बीटीआई चौक का है।

दोनों गुटों ने मारपीट के दौरान मारपीट में चाकू, हाकी, और स्टंप जमकर एक दूसरे पर बरसाए गए हैं। बताया गया कि ये स्वामी आत्मानंद स्कूल और प्रकाश उच्चतर माध्यमिक स्कूल के छात्र हैं, जो पुराने विवाद को लेकर आपस में भिंड़ गए। इसके बाद दोनों की गुटों के छात्र पुलिस थाने पहुंचे जहां पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। वहीं बीच-बचाव करने पहुंचे नाबालिग को भी बुरी तरह पीटा गया।

मिली जानकारी के अनुसार, स्वामी आत्मानंद स्कूल और प्रकाश उच्चतर माध्यमिक स्कूल के छात्रों में जमकर मारपीट हुई। बताया जा रहा है कि, किसी पुराने विवाद को लेकर छात्रों के बीच मारपीट हुई है। ये छात्र पंजा फाईटर, चाकू, हॉकी स्टंप जैसे हथियार के साथ स्कूली बच्चों में गैंगवार हुआ। उन लोगों ने झगड़ा छुड़ाने गए एक नाबालिक की भी जमकर पिटाई दी। घायल हुए तीन छात्रों को अस्पताल भिजवाया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।


Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 March 2026
कोंडागांव, कोंडागांव जिले का लिंगो घोटुल मांदरी नृत्य दल अब राष्ट्रीय स्तर पर अपनी कला का प्रदर्शन करेगा। यह दल नई दिल्ली में आयोजित भारत ट्राइब फेस्ट-2026 में छत्तीसगढ़ राज्य का…
 18 March 2026
बिलासपुर, बिलासपुर के बहुचर्चित नसबंदी कांड मामले में करीब 11 साल 4 महीने बाद जिला कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाया है। एडीजे कोर्ट बिलासपुर के न्यायाधीश शैलेश कुमार ने सर्जन डॉ.…
 18 March 2026
बिलासपुर, हिंदू नववर्ष, गुड़ी पड़वा और नवरात्रि पर्व की तैयारियों जोरों से चल रही है। बिलासपुर में सिंधी समाज ने अपने आराध्य देव भगवान झूलेलाल का जन्मोत्सव चेट्रीचंड्र से पहले मंगलवार…
 18 March 2026
बिलासपुर, छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में पूरे साल NCERT की किताबों से पढ़ाई करने वाले स्टूडेंट्स पर अचानक सीजी बोर्ड एग्जाम थोप दिया गया। स्कूल प्रबंधन की मनमानी पर कलेक्टर संजय अग्रवाल…
 18 March 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ में अब कमर्शियल गैस सिलेंडर कोटा सिस्टम के तहत दिए जाएंगे। घरेलू एलपीजी के दुरुपयोग को रोकने और आम उपभोक्ताओं तक गैस की नियमित आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए…
 18 March 2026
बिलासपुर, छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में थार गाड़ी खरीदने के लिए एक नाबालिग ने अपने ही घर में चोरी करवाई है। इसके लिए सेना के रिटायर्ड जवान के बेटे को उकसाया और…
 18 March 2026
रायपुर, उत्तर प्रदेश में वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के असर से छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। मौसम विभाग ने आज 18 और कल 19 मार्च को आंधी-तूफान के साथ ओलावृष्टि…
 18 March 2026
रायपुर, रायपुर के पचपेड़ी नाका स्थित रामकृष्ण अस्पताल के पीछे बने सीवरेज टैंक (गटर) की सफाई करने उतरे 3 सफाईकर्मियों की दम घुटने से मौत हो गई। वहीं, 1 की हालत…