डीएवी इस्पात पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने नेशनल्स में बनाई अपनी जगह

Updated on 02-09-2024 03:55 PM

भिलाई । डीएवी इस्पात पब्लिक स्कूल सेक्टर 2 भिलाई के विद्यार्थियों ने आगामी माह में होने वाले डीएवी नेशनल्स के लिए अपनी जगह बना ली है । नेशनल मैं छात्र छात्राओं ने नाम दर्ज कराकर स्कूल को गौरवान्वित किया है। प्रतिभाशाली नवोदित खेल चैंपियन ने न केवल स्कूल के ताज में रत्न जोड़े हैं, बल्कि डीएवी स्पोट्र्स क्लस्टर मीट 2024-25 से क्वालीफाई करने के बाद डीएवी जोनल स्पोट्र्स मीट 2024-25 के दौरान मैदान पर शानदार और खेल प्रदर्शन कर सभी को चौंका दिया है, जो अगस्त 2024 के महीने में आयोजित किया गया था। स्कूल की प्रिंसिपल प्रियंका शुक्ला ने टीम की सराहना की और उन्हें सम्मानित किया ।

जोनल मीट में अपनी योग्यता साबित करने वाले सभी चैंपियंस को बधाई दी और साथ ही उन छात्रों को भी बधाई दी, जिन्हें डीएवी नेशनल्स 2024 में भाग लेने के लिए चुना गया है। यह कार्यक्रम भिलाई के तीन अलग-अलग मैदानों में आयोजित किए गए, जिसमें स्कूल का खेल का मैदान भी शामिल है।सेक्टर 2 स्कूल के छात्रों ने बास्केटबॉल अंडर-17 में स्वर्ण पदक जीता।

कराटे बॉयज में हर्षवर्धन वर्मा और जूडो बॉयज में अखिल यादव ने स्वर्ण पदक जीतकर स्कूल को गौरवान्वित किया। हिमांश छिब्बर ने वुशु में रजत पदक जीता। धैर्य छिब्बर, नैतिक सिंह, अयान  खान पठान ,मोक्ष छिब्बर , शौर्य वैश्य, गौरांग नौवरंगे, तन्मय साहू नेअंडर 17 बास्केटबॉल बॉयज में स्वर्ण पदक जीता।वही डीएवी नेशनल स्पोट्र्स मीट 2024-25 में अपनी भागीदारी दर्ज कराई। स्कूल द्वारा आयोजित अन्य स्पर्धा में बच्चों ने शानदार प्रदर्शन किया।

Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
रायपुर, वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने विधानसभा में कहा कि राज्य सरकार का बजट समाज के हर वर्ग को साथ लेकर चलने और राज्य को आत्मनिर्भर एवं विकसित बनाने में महत्वपूर्ण…
 19 March 2026
दुर्ग-भिलाई, छत्तीसगढ़ के दुर्ग में घरेलू गैस सिलेंडर की सप्लाई सुचारू रखने के लिए प्रशासन लगातार कार्रवाई कर रहा है। बुधवार को जिला खाद्य विभाग की टीम ने ग्राम पंचायत रसमडा…
 19 March 2026
बिलासपुर, चैत्र नवरात्रि की शुरुआत गुरुवार से हो गई है। बिलासपुर में भी देवी मंदिरों में उत्साह और भक्ति का माहौल है। श्रद्धालु सुबह से ही देवी दर्शन करने पहुंच रहे…
 19 March 2026
बिलासपुर, बिलासपुर में बगैर मान्यता के सीबीएसई कोर्स की पढ़ाई कराने और 5वीं और 8वीं कक्षा के छात्रों को सीजी बोर्ड एग्जाम दिलाने को लेकर अब शिक्षा विभाग ने जांच के…
 19 March 2026
रायगढ़, छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में टैक्स वसूली को लेकर निगम ने अभियान शुरू कर दिया है। निगम ने जूटमिल पर 26 लाख से अधिक का संपत्ति कर बकाया होने पर कुर्की…
 19 March 2026
रायपुर, रायपुर में 26 साल पुराने हाउसिंग लोन घोटाले में कार्रवाई हुई है। आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) ने 1.86 करोड़ रुपए के फर्जी लोन मामले में गृह निर्माण सहकारी समिति…
 19 March 2026
बिलासपुर , शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती छत्तीसगढ़ के बिलासपुर पहुंचे, जहां उन्होंने राजनीतिक दलों पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि वे लगातार गौ रक्षा का मुद्दा उठा रहे हैं, लेकिन सरकारें…
 19 March 2026
जांजगीर-चांपा। जांजगीर-चाम्पा जिले में निर्माण कार्यों की पारदर्शिता एवं जनभागीदारी को सशक्त बनाने की दिशा में कलेक्टर जन्मेजय महोबे के विशेष पहल पर “जांजगीर-चाम्पा निर्माण पोर्टल” की शुरूआत 15 सितम्बर 2025…